बहरागोड़ा:-विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश चौधरी ने की। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी एवं कार्यालय कर्मियों ने तंबाकू से दूरी और नशा मुक्त जीवन का संकल्प लिया।
शपथ में सभी ने यह दृढ़ निश्चय किया कि वे न केवल स्वयं तंबाकू और उससे बने उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे, बल्कि अपने परिजनों, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही तंबाकू के कारण होने वाले पर्यावरणीय प्रदूषण को भी रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने का वादा किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि तंबाकू धीरे-धीरे मौत का कारण बनता है। इसका सेवन न केवल कैंसर, हार्ट अटैक और फेफड़ों की बीमारी का कारण बनता है, बल्कि इसके धुएं से दूसरों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। हमें इसे छोड़ने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करना होगा।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
हिमांशु महतो, रीता महतो, सुप्रिया भोल, सुप्रिया महापात्र, चिनमय नायक, प्रशांत मंडल, बासुदेव साव,दीपक बेरा, मीरा मंडल सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद.
रविवार, 1 जून 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-विश्व तंबाकू निषेध दिवस शनिवार को मानुषमुड़िया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित........
बहरागोड़ा:-विश्व तंबाकू निषेध दिवस शनिवार को मानुषमुड़िया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित........
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें