बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा गांव में एक निजी तालाब में जहर डालने से सारी मछलियों की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार रात की है, जिससे तालाब मालिक मिहिर पाईकिरा को करीब दो लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. उन्होंने बताया कि तालाब में बेहतर नस्ल की मछलियां डाली गयी थीं, जो अब बाजार में बिक्री के लिए पूरी तरह तैयार थीं.बाहरी व्यापारियों के साथ मछलियों की बिक्री को लेकर बातचीत अंतिम चरण में थी, लेकिन इससे पहले ही अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तालाब में जहर डालकर पूरे व्यवसाय को तबाह कर दिया. घटना की जानकारी तब हुई, जब मिहिर शनिवार सुबह मछलियों को दाना डालने पहुंचे. तालाब का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गये, बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में पानी की सतह पर तैर रही थीं.
थाने में दी गयी शिकायत :
घटना की सूचना मिलते ही मिहिर ने बरसोल थाने को जानकारी दी और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है.ए एस आई कुलदीप ठाकुर मामले की जांच में जुट गए है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कृत्य से मेहनतकश लोगों की आजीविका पर गहरा असर पड़ता है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और पीड़ित मछली पालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.
पुलिस की कार्रवाई जारी :
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गयी है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं. यह घटना मछली पालन जैसे व्यवसायों को होने वाले खतरों को उजागर करती है. सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को आर्थिक संबल मिलता है, लेकिन इस तरह की आपराधिक घटनाएं उनके सपनों को तोड़ देती हैं. जरूरत है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाये और तालाब व जल स्रोतों की सुरक्षा के विशेष उपाय किये जाये, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
शनिवार, 14 जून 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें