Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 23 जुलाई 2025

कुचाई के पहाड़ी में नक्सली संगठन के खिलाफ अभियान को रोकने के उदेश्य से नक्सलियों द्वारा डम्प किये गये 1.5 कि0ग्रा0 का केन आई0ई0डी0-12 पीस को किया विनिष्ट,

कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल नीमडीह पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा गोला-बारूद्ध छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लंक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व छिपाकर रखा गया है। जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावाँ पुलिस के साथ झारखण्ड जगुआर और एस0एस0बी0-26 बटालियन का एक संयुक्त अभियान का गठन करते हुए विगत 22 जुलाई 2025 को कुचाई के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-नीमडीह क्षेत्र के आस-पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया।


संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान 22 जुलाई को दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-नीमडीह के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में डम्प किये गये 1.5 कि0ग्रा0 का केन आई0ई0डी0-12 पीस बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। इस संदर्भ में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में सरायकेला-खरसावाँ पुलिस, झारखण्ड जगुआर, एस0एस0बी0-26 बटालियन शामिल थे।








0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें