Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

सरायकेला के हाथी मारा में पुलिस द्वारा छापामारी कर 2019 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार,

सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी मारा गांव में पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दीपक नापित एवं लूगनी हेंब्रम शामिल है। छापामारी के क्रम में पुलिस द्वारा 2019 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है।


साथ ही शराब बनाने वाली विभिन्न प्रकार के उपकरण एवं कच्चा माल भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया एवं थाना प्रभारी विनय कुमार भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक मुकेश नायक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking