जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM अस्पताल से शनिवार शाम एक बड़ी खबर सामने आई है। शाम करीब 5 बजे अस्पताल के बी ब्लॉक का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुछ मरीजों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस हिस्से का पतन हुआ है वह लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। इसके बावजूद वहां मरीजों को रखा जा रहा था। स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों ने कई बार इस जर्जर हिस्से की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों को भी अलर्ट किया गया है।
गौरतलब है कि जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल कोल्हान क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सा केंद्र है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इस हादसे ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशा।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शनिवार, 3 मई 2025
खरसावां:-कृष्णापुर में शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी व उसका सहयोगी गिरफ्तार....
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा के खंडामौदा और बेहेड़ा गाँव में गाजे बाजे के साथ मनी दधि महोत्सव.....
बहरागोड़ा संवाददाता
डॉ० सनातन दीप की पुस्तक स्वर सुधा* *( भाग -1 ) का प्रकाशन* *विद्यार्थियों के लिए संगीत ज्ञान का* *महत्वपूर्ण स्रोत*
संगीत शिक्षा को सुलभ एवं प्रभावशाली बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण पुस्तक ‘स्वर-सुधा’ (भाग – 1) प्रकाशित की गई है, जिसके लेखक डॉ. सनातन दीप, सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, संगीत विभाग, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय हैं। वे आकाशवाणी के ‘A’ ग्रेडेड कलाकार भी हैं और लंबे समय से संगीत शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में सक्रिय हैं। विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु उनका यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने इस पुस्तक के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “झारखंड जैसे राज्य में जहाँ विश्वविद्यालय स्तर पर बहुत कम संस्थानों में संगीत का पाठ्यक्रम नियमित रूप से संचालित होता है, वहीं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच.डी. स्तर तक संगीत विषय की पढ़ाई होती है। ऐसे में यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।”
इस पुस्तक से विद्यार्थी कई प्रकार से लाभान्वित होंगे
इसमें संगीत की मूलभूत एवं गहन जानकारी को सरल भाषा में समझाया गया है।
साथ ही यह अभ्यास के लिए इसमें उपयुक्त रचनाएँ, राग-ताल की व्याख्या एवं उदाहरण शामिल हैं ।
यह पुस्तक शास्त्रीय संगीत की समझ को सुदृढ़ करती है और मंच प्रस्तुति में आत्मविश्वास बढ़ाती है।
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सहायता देने वाले महत्त्वपूर्ण प्रश्न और अभ्यास सामग्री समाहित है।
‘स्वर-सुधा’ (भाग – 1) विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि व्यावसायिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी सशक्त बनाएगी।