संगीत शिक्षा को सुलभ एवं प्रभावशाली बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण पुस्तक ‘स्वर-सुधा’ (भाग – 1) प्रकाशित की गई है, जिसके लेखक डॉ. सनातन दीप, सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, संगीत विभाग, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय हैं। वे आकाशवाणी के ‘A’ ग्रेडेड कलाकार भी हैं और लंबे समय से संगीत शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में सक्रिय हैं। विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु उनका यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने इस पुस्तक के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “झारखंड जैसे राज्य में जहाँ विश्वविद्यालय स्तर पर बहुत कम संस्थानों में संगीत का पाठ्यक्रम नियमित रूप से संचालित होता है, वहीं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच.डी. स्तर तक संगीत विषय की पढ़ाई होती है। ऐसे में यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।”
इस पुस्तक से विद्यार्थी कई प्रकार से लाभान्वित होंगे
इसमें संगीत की मूलभूत एवं गहन जानकारी को सरल भाषा में समझाया गया है।
साथ ही यह अभ्यास के लिए इसमें उपयुक्त रचनाएँ, राग-ताल की व्याख्या एवं उदाहरण शामिल हैं ।
यह पुस्तक शास्त्रीय संगीत की समझ को सुदृढ़ करती है और मंच प्रस्तुति में आत्मविश्वास बढ़ाती है।
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सहायता देने वाले महत्त्वपूर्ण प्रश्न और अभ्यास सामग्री समाहित है।
‘स्वर-सुधा’ (भाग – 1) विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि व्यावसायिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी सशक्त बनाएगी।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें