Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

गड़वा पंडाल में ठनका गिरा, चीख-पुकार, भगदड़

झारखंड : दुर्गा पूजा की भक्ति और उल्लास भरी रात अचानक मातम में बदल गई, जब शेराशाम गांव के पंडाल पर आसमान से बिजली गिरी। बीती आधी रात हुई इस घटना ने पूरे गांव को दहला दिया, आनंद का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया।

करीब 12 बजे रात में गढ़वा के खरडीहा पंचायत, शेराशाम गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक गड़गड़ाहट और बारिश के बीच ठनका गिरा। 7 से 8 लोग सीधे उसकी चपेट में आ गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “बिजली कड़कते ही तेज धमाका हुआ और कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े। अंधेरे में लोग जान बचाने के लिये भागने लगे।” भगदड़ में कई अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुये। श्रद्धालू दिनेश सिंह, शिवकाली देवी, प्रिंस कुमार सिंह, दयानंद सिंह, नीरज सिंह, चंदन सिंह, बासमती कुंवर और बेचन सिंह बेतरह घायल हो गये। सभी को पहले CHC रंका ले जाया गया। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें गढ़वा रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। प्रशासन ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और ग्रामीणों से आग्रह किया है कि “गरज-चमक और बारिश के दौरान खुले में न रहें, सुरक्षित स्थान पर शरण लें।”

राँची: CM हेमंत सोरेन ने हवलदार को किया सम्मानित

राँची: करीब चार दशक तक राज्य की सेवा में जुटे विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की को CM हेमंत सोरेन ने उनके सेवानिवृत्ति समारोह में भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित समारोह में हवलदार तिर्की को पुष्प गुच्छ, शॉल और छाता भेंट कर उनके समर्पण और निष्ठापूर्ण सेवा का सम्मान दिया गया। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल हर लिहाज से अनुकरणीय रहा है। पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उन्होंने राज्य की सेवा की है। ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मियों का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा।

हवलदार दिलीप तिर्की 30 सितंबर को सेवानिवृत्ति ली। लगभग 40 वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने विभाग और राज्य की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया। वर्ष 2000 से वे मुख्यमंत्री आवास में तैनात थे और लगातार अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहे। CM ने उन्हें स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनायें दी और कहा कि उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणा का स्रोत रहेगा।





राँची: कांग्रेस का नारा : “वोट चोर-गद्दी छोड़”, 25 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य

राँची: लोकतंत्र की चौखट पर इस वक्त कांग्रेस ने नई दस्तक दी है। “वोट चोर – गद्दी छोड़” नाम से शुरू हुआ अखिल भारतीय हस्ताक्षर अभियान अब झारखंड की गलियों, चौपालों और बाजारों तक अपनी पैठ जमाने को तैयार है। 

15 सितंबर से शुरू यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसका मकसद वोट चोरी के खतरे पर जनता को जागरूक करना और लोकतंत्र की रक्षा के लिये लोगों की राय दर्ज करना। झारखंड का लक्ष्य 25 लाख हस्ताक्षर जुटाना है। शुरुआती 17 दिनों में झारखंड कांग्रेस की सक्रियता पर सवाल उठे तो प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को झकझोरते हुये कहा कि “अब हर पंचायत, हर वार्ड, हर गली तक कांग्रेस का झंडा पहुंचेगा। घर-घर जाकर जनता से हस्ताक्षर कराइये, यही लोकतंत्र की सच्ची लड़ाई है।” प्रदेश अध्यक्ष ने याद दिलाया कि यह अभियान राहुल गांधी की पहल है। देशभर से 30 से 40 लाख हस्ताक्षर जुटाकर सीधे AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) को भेजना है।





रांची: राज्य की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का लिया चार्ज

झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी ने झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त का आज चार्ज लिया । 


झारखंड सरकार ने उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त करने के लिए एक अक्टूबर की शाम को ही अधिसूचना जारी की थी। वह 30 सितंबर 2025 को राज्य के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुई थीं।

पूर्णिया: ट्रेन की चपेट में आकर 4 युवकों की मौत

बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत जवनपुर गुमटी के समीप आज सुबह करीब 5 बजे कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर 4 युवकों की मौत हो गई। इस घटने में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय कसबा थाना पुलिस के अनुसार मृतक और घायल युवकों की पहचान पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा निवासी के रूप में हुई है। सभी पूर्णिया में स्थित एक मखाना फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल भी मिला है। कसबा थाना तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने बताया कि सभी युवक दशहरा मेला देखने कसबा आए हुए थे और माला देखकर लौटते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। रेल पुलिस थाना ने बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद रेल पुलिस द्वारा परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।

 


मृतकों की पहचान : इस घटना में जिगर कुमार (उम्र 14 वर्ष ), ऋषिसिंटू कुमार ( उम्र 13 वर्ष ), ऋषिकुलदीप कुमार,( उम्र 14 वर्ष),हरिनंदन ऋषिसुंदर कुमार (उम्र 14 वर्ष ) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए युवकों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है, जिनकी हालत चिंताजनक है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला।

गुजरात: जगदीश विश्वकर्मा होंगे गुजरात भाजपा अध्यक्ष, इस दिन संभालेंगे पदभार

गुजरात सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री जगदीश विश्वकर्मा राज्य भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाटीदार समुदाय से हैं इसलिए ओबीसी वर्ग से नेता को चुना गया।

जगदीश विश्वकर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया और शनिवार को उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। विश्वकर्मा बनासकांठा जिले के वरणावाडा गांव के निवासी है।

मेरी बेटी की न्यूड फोटो... अक्षय कुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अक्षय कुमार ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार से राज्य के स्कूलों में अनिवार्य वीकली साइबर पीरियड लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल में साइबर क्राइम के लिए जागरुक किया जाना चाहिए। 


इसी के साथ उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई एक चौंकाने वाली घटना का भी खुलासा किया और कहा कि एक अनजान व्यक्ति ने उससे न्यूड तस्वीरें मांगी थी।

अब छठ पूजा में यमुना में नहीं दिखेगा झाग! दिल्ली सरकार का खास प्लान तैयार

दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में जमी गाद और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक से सर्वे कराने का फैसला किया है।


इस सर्वे के द्वारा 48 किलोमीटर क्षेत्र में गाद की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही नजफगढ़ ड्रेन का भी सर्वे होगा।


रावण पर सिमी गरेवाल का अजीब बयान

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा सिमी गरेवाल ने दशहरा के मौके पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में रावण का जिक्र किया और उसे सबसे ज्यादा बुद्धिमान बताया है।






कोल्हान रक्षा संघ ने गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान, खिलाड़ियों में बांटी शर्टें

कोल्हान रक्षा संघ ने चलाया स्वच्छता अभियान, सभी ने मिलकर झाड़ू लगाई, कूड़ा उठाया, खिलाडियों में बाटे शर्ट,अनुशासन व स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाएं-डिबार जोंको


खूंटपानी के भोया फुटबॉल मैदान में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कोल्हान रक्षा संघ ने एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। 


साथ ही 74 फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों को शर्ट का वितरण किया। साफ सफाई अभियान की शुरुआत सुबह 7 बजे खूंटपानी के भोया फुटबॉल मैदान में की गई। कोल्हान रक्षा संघ सचिव मानसिंह हेम्ब्रम के नेतृत्व में आयोजित साफ सफाई अभियान के तहत न सिर्फ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शर्ट भी वितरित की गई। 


अभियान में कोल्हान रक्षा संघ के दर्जनों सदस्य, स्थानीय युवा, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर झाड़ू लगाई, कूड़ा उठाया और आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। 

कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोकों ने कहा कि गांधी जी का सपना था स्वच्छ भारत, और हम इस दिशा में हर वर्ष इस दिन कुछ सकारात्मक करने का प्रयास करते हैं। इस बार हमने खिलाड़ियों को भी शामिल किया और उन्हें खेल सामग्री व शर्ट भेंट की गई ताकि वे प्रेरित हों और अनुशासन व स्वच्छता दोनों को अपने जीवन में अपनाएं। जबकि श्री हेम्ब्रम ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और नगर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना रहा। उन्होने कहा कि गांधी जी ने हमेशा स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र माना था। कोल्हान रक्षा संघ इस विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वही स्थानीय खिलाडियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है, बल्कि खिलाड़ियों को भी सम्मान और प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही 74 फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों को शर्ट का वितरण किया। इस दौरान मुख्य रूप से कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोकों, सचिव मानसिंह हेम्ब्रम, पुनम हेम्ब्रम, रविन्द्र मंडल, सिदेश्वर सवैया, पोरेश नायक, जय सिंह हेम्ब्रम, धनेश्वर हेम्ब्रम, विमल साहु, शिवनंद किस्कू, इन्द्र हेम्ब्रम, साधो ईचागुटू, नूनाराम माझी, अनन्तराम टुडू, कार्तिक परीक्षा, कृष्णा चन्द्र हेम्ब्रम, दामोदर सिंह हांसदा, लक्ष्मण टूडू, चन्द्रमोहन मुर्मू, आदि उपस्थित थे।





Breaking