Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

बहरागोड़ा:-ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के वार्षिक समारोह.............

बहरागोड़ा संवाददाता


बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल का वार्षिक समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ केशव भारती, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मित्रश्वर अग्निमित्र एवं आदित्य प्रधान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने स्थानीय लोक संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानितइस अवसर पर बीडीओ केशव भारती ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और देशभक्ति की भावना भी विकसित कर रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक कांचन महापात्रा, प्रधानाध्यापक गुणाधार सीट, रंजीत बाला, दीपक महापात्र समेत विद्यालय परिवार और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking