राँची: लोकतंत्र की चौखट पर इस वक्त कांग्रेस ने नई दस्तक दी है। “वोट चोर – गद्दी छोड़” नाम से शुरू हुआ अखिल भारतीय हस्ताक्षर अभियान अब झारखंड की गलियों, चौपालों और बाजारों तक अपनी पैठ जमाने को तैयार है।
15 सितंबर से शुरू यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसका मकसद वोट चोरी के खतरे पर जनता को जागरूक करना और लोकतंत्र की रक्षा के लिये लोगों की राय दर्ज करना। झारखंड का लक्ष्य 25 लाख हस्ताक्षर जुटाना है। शुरुआती 17 दिनों में झारखंड कांग्रेस की सक्रियता पर सवाल उठे तो प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को झकझोरते हुये कहा कि “अब हर पंचायत, हर वार्ड, हर गली तक कांग्रेस का झंडा पहुंचेगा। घर-घर जाकर जनता से हस्ताक्षर कराइये, यही लोकतंत्र की सच्ची लड़ाई है।” प्रदेश अध्यक्ष ने याद दिलाया कि यह अभियान राहुल गांधी की पहल है। देशभर से 30 से 40 लाख हस्ताक्षर जुटाकर सीधे AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) को भेजना है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें