जमशेदपुर- कृषकों के हित में सरकार कर रही है हरसंभव प्रयास : रविन्द्र सिंह, झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष ने कहा कृषि, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में बढ़ेगा किसानों का मुनाफा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने अपने जमशेदपुर दौरे के दौरान कहा कि राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों और डेयरी उत्पादकों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि “कृषि, पशुपालन और डेयरी उत्पादन के क्षेत्र में उपभोक्ताओं व कृषकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिले और वे आत्मनिर्भर बनें।”
श्री सिंह ने आगे कहा कि राज्य में कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही, आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती और डेयरी उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें