घाटशिला : अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर आगामी घाटशिला उपचुनाव के मद्देनज़र बुधवार को उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गालूडीह थाना क्षेत्र के गुढ़ाझोर एवं काशपानी इलाके में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025
गालूडीह क्षेत्र के गुढ़ाझोर और काशपानी में छापेमारी—5 भट्ठियाँ नष्ट, 1150 किलो जावा महुआ और 57 लीटर चुलाई शराब बरामद
बुधवार, 8 अक्टूबर 2025
घाटशिला उपचुनाव को लेकर डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में बैठक, निष्पक्ष मतदान की तैयारी तेज
आगामी घाटशिला उपचुनाव को लेकर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
डीआईजी किस्पोट्टा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। सीमा क्षेत्रों में संयुक्त गश्ती, सघन जांच, निगरानी और संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं।
बैठक में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, और पड़ोसी जिलों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि झारखंड–ओडिशा सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
डीआईजी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस का साझा उद्देश्य है कि घाटशिला उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो।
बहरागोड़ा:-विद्युत शक्ति उप केंद्र 132/33 में आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु 9 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से रात 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति.........
राजनगर - श्री श्री मां लक्ष्मी पूजा कमेटी राधानगर के द्वारा तीन दिवसीय मां लक्ष्मी पूजा धूमधाम से हुआ समापन।
राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के गांव राधानगर में श्री श्री मां लक्ष्मी पूजा कमेटी द्वारा तीन दिवसीय लक्ष्मी पूजा धूमधाम से हुआ समापन।धन की देवी मां लक्ष्मी पूजा भक्ति एवं आस्था के साथ धूमधाम से पूजा अर्चना किया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ लक्ष्मी देवी का आवाह्न कर पूजा की गई। आसपास दूरदराज के सैकड़ों महिलाएं निर्जला उपवास कर पूजा अर्चना किये। परिवार की सुख शांति एवं रोग निवारण के लिए प्रार्थना किये। जो सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं उसे कभी भी धन सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है।
कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन कर हजारों भक्तों को खिचड़ी एवं खीर का प्रसाद दिया गया।
कार्यक्रमों को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष - शंकर सोय , सचिव - निरू आचार्य , कोषाध्यक्ष - सपन मंडल सदस्य- विभिषण मंडल , गंगाराम हेंब्रम , सनाराम सोय , शम्भू गागराई , दुर्गा गागराई , सालों सोय ,निपेन मंडल , पंकज मंडल , बांका कैर्वत , दीपक पुरती , केदार सोय , बासन सोय , ताला सोय , चंद्रशेखर महतो , मनसा महतो , विमल महतो , नकुल महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
ईचागढ़ पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, छह अपराधी गिरफ्तार – देशी पिस्तौल, गोलियां व मोबाइल बरामद
ईचागढ़ (सरायकेला-खरसावाँ), 8 अक्टूबर: ईचागढ़ थाना क्षेत्र में हुई तीन लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से देशी पिस्तौल, जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन, लैपटॉप और नगद ₹11,900 बरामद किया है।
इस घटना के संबंध में ईचागढ़ थाना कांड संख्या 69/2025, दिनांक 29.09.2025, धारा 309(4)/311 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश पर थाना प्रभारी पु०अ०नि० विक्रमादित्य पाण्डेय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। दल में पु०अ०नि० हीरालाल कुमार, पु०अ०नि० विश्वजीत तिवारी और सशस्त्र बल शामिल थे।
तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित छह अपराधियों को गिरफ्तार किया —
1. अमित कुमार महतो (28 वर्ष) पिता बनबिहारी महतो, ग्राम हुण्डी
2. कमलेश महतो (27 वर्ष) पिता जयदेव महतो, ग्राम रुगड़ी, टोला उलीडीह, थाना ईचागढ़
3. ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति (26 वर्ष) पिता दुर्गा चरण महतो, ग्राम डुगरीडीह, थाना चौका
4. राजेश नामता (28 वर्ष) पिता नरेश नामता, ग्राम डैम कॉलोनी घोड़ानेगी, थाना चाण्डिल
5. संजय दास (30 वर्ष) पिता गुरुपदो दास, ग्राम आदरडीह, थाना नीमडीह
6. अभिराम कुम्हार (19 वर्ष) पिता रोहिन चन्द्र कुम्हार, ग्राम बोहरीडीह, थाना नीमडीह
बरामदगी:-
1 देशी पिस्तौल
4 जिंदा गोली
8 मोबाइल फोन
1 लैपटॉप
₹11,900 नकद
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
●ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति – सोनाहातु थाना कांड सं. 29/2023
●राजेश नामता – तिरुलडीह थाना कांड सं. 19/2024 एवं अन्य
●संजय दास – चाण्डिल थाना कांड सं. 216/2021, जीआर 1290/16, जीआर 458/2017, एवं आरआईटी आदित्यपुर थाना जीआर 1213/2017
पुलिस अधीक्षक ने छापामारी दल के सदस्यों की तत्परता और कुशलता की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि शेष फरार अपराधियों की तलाश जारी है।
बहरागोड़ा:-व्यक्तिगत मर्यादा से ऊपर नहीं राजनीति” — डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को दी कड़ी चेतावनी.........
बहरागोड़ा:-श्री निगमानंद सरस्वत परमहंसा देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग मनाया..............
आदित्यपुर: लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, एमआईजी कॉलोनी, आदित्यपुर-2 के तत्वाधान में बुधवार की शाम 4 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और योगदान को याद करते हुए अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, उपाध्यक्ष गुंजन नन्दन सहाय, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिन्हा, भैया अरविंद सिन्हा, मनोज सिन्हा एवं ज्ञान रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और एकता के संकल्प को दोहराया गया।
चांडिल: नारायण आईटीआई में टॉपर छात्र-छात्राओं का सम्मान व जयप्रकाश नारायण एवं मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि मनाई गई
चांडिल : लुपुंगडीह चांडिल स्थित नारायण आईटीआई में संस्थान की टॉपर छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश नारायण और मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि भी श्रद्धांजलि के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वे छात्रों को प्रेरक संदेश एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करना चाहिए और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए।सभी नागरिकों को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के स्वलम्बी भारत आत्मनिर्भर भारत, बिकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जी जान से लग जाना चाहिए
संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने टॉपर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जयप्रकाश नारायण की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा तथा मुंशी प्रेमचंद की साहित्यिक और सामाजिक योगदान की प्रेरक कहानियाँ उदाहरण के रूप में साझा कीं।
समारोह में शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पुरस्कार वितरण ने कार्यक्रम को और भी उत्साहपूर्ण और प्रेरक बना दिया। यह कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, श्री सरोज सिंह प्रदेश मंत्री भाजपा, श्री शैलेंद्र सिंह भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य, श्रीनिवास ठाकुर ट्रस्टी, इंदु मैडम ,किरण सिंह , पूर्व महामंत्री बलराम महतो, संजय तिवारी, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडे, अजीत सिंह, फातिमा साहिन,विकाश जयसवाल, नारायण गोप, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता पारित, समाजसेवी विश्व नाथ मंडल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्रीबलराम महतो,बरिष्ठ भाजपा नेता चंद्र मोहन दास, प्रकाश महतो, शुभम साहू, शांति राम महतो, पवन कुमार महतो, कृष्ण पद महतो, अजय मंडल, देवाशीष साहू, शशि भूषण महतो आदि उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बना 'आत्मनिर्भर भारत' : आदित्य साहू
चांडिल : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह में स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई में बुधवार को संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे की अध्यक्षता में 'आत्मनिर्भर भारत' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा के राज्य सभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित हुए।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...












































