Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 24 दिसंबर 2025

झारखंड: SDO रैंक के पांच IAS अधिकारियों को साल के अंत में मिला बड़ा तोहफा

झारखंड सरकार ने नए साल से पहले IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य कैडर के 2022 बैच के पांच IAS अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया है। यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

Level-11 वेतनमान में मिली प्रोन्नति: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को Level-11 वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। इस वेतनमान के तहत उन्हें 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक वेतन मिलेगा। यह प्रमोशन प्रशासनिक अनुभव और सेवा अवधि के आधार पर दिया गया है।



इन पांच IAS अधिकारियों को मिला लाभ: प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में चक्रधरपुर की SDO श्रुति राजलक्ष्मी, देवघर के SDO रवि कुमार, खूंटी की SDO दीपेश कुमारी, मेदिनीनगर सदर पलामू की SDO सुलोचना मीना और चास बोकारो के SDO प्रांजल ढांडा शामिल हैं। सभी अधिकारी वर्तमान में अपने-अपने अनुमंडलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

फिलहाल वर्तमान पदों पर ही रहेंगे अफसर: अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रोन्नति के बाद भी ये सभी अधिकारी अगले आदेश तक अपने मौजूदा पदों पर ही कार्य करते रहेंगे। फर्क सिर्फ इतना होगा कि वे अब प्रोन्नत वेतनमान में सेवाएं देंगे।

राज्यपाल के निर्देश पर जारी हुआ आदेश: यह आदेश झारखंड के राज्यपाल के निर्देश पर जारी किया गया है। सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना अवर सचिव विनोद कुमार के हस्ताक्षर से जारी की गई है। प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को युवा अफसरों के मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking