Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 24 दिसंबर 2025

चाईबासा: सांसद जोबा माझी की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक संपन्न, सरकारी फंड के सही उपयोग और लंबित योजनाओं पर सख्त निर्देश

चाईबासा: सांसद जोबा माझी की अध्यक्षता में 'दिशा' डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न सरकारी फंड के सही उपयोग और अधूरी योजनाओं पर अधिकारियों को दी चेतावनी



चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहारणालय में 'जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी ने की। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, उपायुक्त एवं सभी विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।



बैठक के मुख्य निर्णय और चर्चा:

सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए आवंटित फंड का उपयोग केवल कागजों पर न दिखे, बल्कि धरातल पर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव नजर आने चाहिए।

गर्मी के मौसम को देखते हुए 'जल जीवन मिशन' के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने खराब पड़े चापाकलों को तत्काल दुरुस्त करने और ग्रामीण इलाकों में पाइपलाइन जलापूर्ति योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया।

जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों, विशेषकर सारंडा और मनोहरपुर के इलाकों में लंबित सड़क निर्माण कार्यों पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई।


सदर अस्पताल सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता और स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिले मे बढ़ रहे हथियो के प्रकोप मसले पर घिरे वन विभाग के अधिकारी....विधायक सोना राम सिंकू ने है चर्चा मे आये मुद्दे पर कहा हर हाल मे जान माल कि सुरक्षा होनी चाहिये गौरतलब हैं अपने विधानसभा क्षेत्र में सोनाराम सिंकु ने सर्च लाइट टाइप टोर्च ग्रामीणों के बीच बाटी हैं उन्होंने वन विभाग से कहा हैं विशेषज्ञों की टीम का सहारा ले कुछ ऐसा किया जाये जिससे हाथी को भी नुकसान न हो और किसी मानव कि जान भी न जाये

सांसद जोबा माझी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगली बैठक तक सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट में सुधार दिखना चाहिए, अन्यथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हेतु अनुशंसा की जाएगी। बैठक में चाईबासा विधायक सह मंत्री दीपक बिरुवा व चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव निजी कारणों से उपस्थित नहीं हुये,अन्य जनप्रतिनिधि..विधायक निरल पूर्ति, जगत मांझी,सोना राम सिंकू,और खुटी के सांसद काली चरण मुंडा शामिल हुये हलाकि वे बैठक समाप्त होने के एक घंटे पूर्व ही बैठक से बाहर निकल गये पत्रकारों कों उन्होंने कारण बताया उनकी तबियत ठीक नहीं हैं इस बैठक मे जीप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन जिला उपायुक्त चंदन कुमार उप विकास आयुक्त संदीप मीणा और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking