सरायकेला-खरसावां : जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के स्पष्ट निर्देश पर की गई, जिसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 13 वारंटी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दलों का गठन किया गया था। इन टीमों ने गम्हरिया, चांडिल, आदित्यपुर, सरायकेला और आरआईटी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान शंकर मंडल, प्रिंस महतो उर्फ करवा, कृष्णा प्रधान, मिथिलेश लोहार, अजीत महालकर, गुड्डू मांझी, लव महतो, मोती दास, विशाल कालिन्दी, शिव प्रसाद उर्फ बबलू, जयन कुमार महतो, अभिजीत कुमार महतो और करमा मुंडा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित थे। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, अवैध गतिविधियों में संलिप्तता, वन अधिनियम के उल्लंघन सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
बुधवार, 24 दिसंबर 2025
Home »
Saraikela Kharsawan
» सरायकेला-खरसावां में सघन छापेमारी अभियान, 13 फरार वारंटी व अपराधी गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावां में सघन छापेमारी अभियान, 13 फरार वारंटी व अपराधी गिरफ्तार
इनमें से कुछ आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। अभियान के दौरान निगरानी सूची में शामिल अन्य अपराधियों की भी जांच-पड़ताल की गई। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने स्पष्ट कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और फरार अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...










0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें