बहरागोड़ा:मानुषमुड़िया के आदर्श मध्य विद्यालय में बुधवार को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया.इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद सदस्य फुलमणि मुर्मू तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुखिया राम मुर्मू उपस्थित थे.इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षक और अभिभावक के सामूहिक प्रयास से बच्चों का सर्वांगीण विकास जैसे शैक्षणिक,भावनात्मक, सामाजिक विकास होता है. जिससे बेहतर शैक्षणिक परिणाम, और घर व स्कूल के बीच एक सामंजस्यपूर्ण सीखने का माहौल बनता है.जो बच्चे की सफलता की नींव रखता है.उन्होंने अभिभावकों से कहा कि पीटीएम का उद्देश्य आत्म मंथन करना है और अभिभावक यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा पढ़ाई के अलावा खेल प्रतियोगिता, एनसीसी में भाग लिया है या नहीं और अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना सुनिश्चित करेंगे। तब ही बच्चे का परीक्षाफल उत्कृष्ट होगा। जबकि श्री कुमार ने कहा कि शिक्षक अभिभावक बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चे के समग्र विकास (शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक) पर चर्चा करना, शिक्षक और माता-पिता के बीच खुला संवाद स्थापित करना और बच्चे की बेहतर शिक्षा के लिए एक टीम के रूप में काम करने के लिए एक मंच प्रदान करना है, ताकि बच्चा स्कूल और घर दोनों जगह एक सहायक और सकारात्मक माहौल में प्रगति कर सके.
बैठक में प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को सर्टिफिकेट और उनके अभिभावक को प्रशस्ति पत्र देकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.मौके पर एचएम जयंत घटवारी, दीपांकर महापात्र, संजय माहिती, अभिजीत भोल, रूपचंद सोरेन, सरोज भोल, अभिषेक भुई, देवांजन बेरा आदि उपस्थित थे.
बुधवार, 24 दिसंबर 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया के आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन...........
बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया के आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन...........
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें