सरायकेला खरसावां जिला चाण्डिल, में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चांडिल गोलचक्कर से पाटा गांव तक जर्जर एनएच-33 सड़क का किया निरीक्षण।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का सख्त निर्देश — शुरू होगा एनएच-33 का जीर्णोद्धार, एक सप्ताह में चिलगु पुल निर्माण कार्य आरंभ
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम के बीच 18वां स्वदेशी मेला शुरू, जटाशंकर पांडे बोले – स्वदेशी मेला से जुड़ी हैं लोगों की भावनाएं
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में बुधवार को 18वें स्वदेशी मेला का भव्य उद्घाटन हुआ।
यह मेला 8 से 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा-डी.बी. सुंदरा रामम ने कहा कि टाटा स्टील सदैव अपनी क्षमता से आगे बढ़कर समाज सेवा के भाव से कार्य करती रही है। वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए केंद्र सरकार भी निरंतर प्रयासरत है।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सीबीएमड के चेयरमैन मुरलीधर केडिया ने की।
स्वागत भाषण अशोक गोयल ने दिया,
विषय प्रवेश मनोज सिंह ने किया,
‘स्वदेश संदेश’ बंदे शंकर सिंह ने प्रस्तुत किया,
मंच संचालन अमित मिश्रा ने किया
और धन्यवाद ज्ञापन राजपती देवी ने किया।
मौके पर मीरा मुंडा, अनिल सिंह, शंभनाथ सिंह, विनीता शाह, चंद्रशेखर मिश्रा, जे.के. राजू, पंकज सिंह, अभिषेक बजाज, गुरजीत सिंह, कंचन सिंह, आशा देवी, जटा शंकर पांडेय और मुकेश ठाकुर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सरायकेला-खरसावां : कुड़मी समाज को एसटी सूची में शामिल करने के प्रस्ताव का आदिवासी संगठनों ने किया तीव्र विरोध
कुड़मी समाज को एसटी सूची में शामिल करने के प्रस्ताव का आदिवासी संगठनों ने किया तीव्र विरोध पारंपरिक वेशभूषा और औजारों के साथ अनुमंडल मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
कुड़मी समाज आदिवासी नहीं, बल्कि ओबीसी वर्ग से आते हैं। अगर उन्हें एसटी में शामिल किया गया तो हमारे आरक्षण और अधिकारों पर असर पड़ेगा।
यह संविधान और परंपरा के खिलाफ कदम है। केंद्र सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए, नहीं तो राज्यभर में आंदोलन होगा।
धरना स्थल पर झंडे, बैनर और पोस्टर लिए हुए प्रदर्शनकारी।
महिलाएं पारंपरिक परिधान में तीर-धनुष लेकर नृत्य करती हुईं।
पुलिस बल की तैनाती और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद।
धरना के दौरान आदिवासी सेंगेल अभियान, झारखंड आदिवासी महासभा, हो जनजाति समाज महासंघ और अखिल भारतीय आदिवासी परिषद समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर आदिवासी समाज की भावनाओं को नज़रअंदाज करने का आरोप लगाया।
धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ चांडिल के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि कुड़मी समाज को एसटी सूची में शामिल किया गया, तो आदिवासी समाज सड़क से संसद तक विरोध करेगा।
हालांकि धरना शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। चांडिल में आदिवासियों का यह प्रदर्शन राज्यभर में उभरते विरोध की एक झलक माना जा रहा है।
आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए एकजुट हुआ जनजातीय समाज।
गालूडीह क्षेत्र के गुढ़ाझोर और काशपानी में छापेमारी—5 भट्ठियाँ नष्ट, 1150 किलो जावा महुआ और 57 लीटर चुलाई शराब बरामद
घाटशिला : अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर आगामी घाटशिला उपचुनाव के मद्देनज़र बुधवार को उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गालूडीह थाना क्षेत्र के गुढ़ाझोर एवं काशपानी इलाके में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया।
बुधवार, 8 अक्टूबर 2025
घाटशिला उपचुनाव को लेकर डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में बैठक, निष्पक्ष मतदान की तैयारी तेज
आगामी घाटशिला उपचुनाव को लेकर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
डीआईजी किस्पोट्टा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। सीमा क्षेत्रों में संयुक्त गश्ती, सघन जांच, निगरानी और संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं।
बैठक में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, और पड़ोसी जिलों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि झारखंड–ओडिशा सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
डीआईजी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस का साझा उद्देश्य है कि घाटशिला उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो।
बहरागोड़ा:-विद्युत शक्ति उप केंद्र 132/33 में आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु 9 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से रात 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति.........
राजनगर - श्री श्री मां लक्ष्मी पूजा कमेटी राधानगर के द्वारा तीन दिवसीय मां लक्ष्मी पूजा धूमधाम से हुआ समापन।
राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के गांव राधानगर में श्री श्री मां लक्ष्मी पूजा कमेटी द्वारा तीन दिवसीय लक्ष्मी पूजा धूमधाम से हुआ समापन।धन की देवी मां लक्ष्मी पूजा भक्ति एवं आस्था के साथ धूमधाम से पूजा अर्चना किया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ लक्ष्मी देवी का आवाह्न कर पूजा की गई। आसपास दूरदराज के सैकड़ों महिलाएं निर्जला उपवास कर पूजा अर्चना किये। परिवार की सुख शांति एवं रोग निवारण के लिए प्रार्थना किये। जो सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं उसे कभी भी धन सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है।
कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन कर हजारों भक्तों को खिचड़ी एवं खीर का प्रसाद दिया गया।
कार्यक्रमों को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष - शंकर सोय , सचिव - निरू आचार्य , कोषाध्यक्ष - सपन मंडल सदस्य- विभिषण मंडल , गंगाराम हेंब्रम , सनाराम सोय , शम्भू गागराई , दुर्गा गागराई , सालों सोय ,निपेन मंडल , पंकज मंडल , बांका कैर्वत , दीपक पुरती , केदार सोय , बासन सोय , ताला सोय , चंद्रशेखर महतो , मनसा महतो , विमल महतो , नकुल महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
ईचागढ़ पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, छह अपराधी गिरफ्तार – देशी पिस्तौल, गोलियां व मोबाइल बरामद
ईचागढ़ (सरायकेला-खरसावाँ), 8 अक्टूबर: ईचागढ़ थाना क्षेत्र में हुई तीन लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से देशी पिस्तौल, जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन, लैपटॉप और नगद ₹11,900 बरामद किया है।
इस घटना के संबंध में ईचागढ़ थाना कांड संख्या 69/2025, दिनांक 29.09.2025, धारा 309(4)/311 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश पर थाना प्रभारी पु०अ०नि० विक्रमादित्य पाण्डेय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। दल में पु०अ०नि० हीरालाल कुमार, पु०अ०नि० विश्वजीत तिवारी और सशस्त्र बल शामिल थे।
तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित छह अपराधियों को गिरफ्तार किया —
1. अमित कुमार महतो (28 वर्ष) पिता बनबिहारी महतो, ग्राम हुण्डी
2. कमलेश महतो (27 वर्ष) पिता जयदेव महतो, ग्राम रुगड़ी, टोला उलीडीह, थाना ईचागढ़
3. ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति (26 वर्ष) पिता दुर्गा चरण महतो, ग्राम डुगरीडीह, थाना चौका
4. राजेश नामता (28 वर्ष) पिता नरेश नामता, ग्राम डैम कॉलोनी घोड़ानेगी, थाना चाण्डिल
5. संजय दास (30 वर्ष) पिता गुरुपदो दास, ग्राम आदरडीह, थाना नीमडीह
6. अभिराम कुम्हार (19 वर्ष) पिता रोहिन चन्द्र कुम्हार, ग्राम बोहरीडीह, थाना नीमडीह
बरामदगी:-
1 देशी पिस्तौल
4 जिंदा गोली
8 मोबाइल फोन
1 लैपटॉप
₹11,900 नकद
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
●ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति – सोनाहातु थाना कांड सं. 29/2023
●राजेश नामता – तिरुलडीह थाना कांड सं. 19/2024 एवं अन्य
●संजय दास – चाण्डिल थाना कांड सं. 216/2021, जीआर 1290/16, जीआर 458/2017, एवं आरआईटी आदित्यपुर थाना जीआर 1213/2017
पुलिस अधीक्षक ने छापामारी दल के सदस्यों की तत्परता और कुशलता की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि शेष फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

















































