Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

खरसावां के साप्ताहिक हाट में दीपावली की रौनक, दीयों और मूर्तियों की जमकर हुई बिक्री

खरसावां धनतेरस दीपावली व बांदना परब को लेकर खरसावा साप्ताहिक घाट में लोगों की भीड़ उमड़ी लोगों अपने जरूरत के अनुसार खरीदारी की लंबे समय के बाद खरसावा के हाट बाजार में रौनक देखने को मिली साप्ताहिक हाट में मिट्टी के रंग व रंग बिरंगे दीयी को जमकर बिक्री हुई बाजार में 5 से 20 रुपये तक के दीये बिक रहे हैं। साथ ही लक्ष्मी गणेश की मूर्ति भी बाजार में लोगों ने खरीदारी की। 


कुम्हार समुदाय के लिये दीपावली का पर्व रोजगार का अवसर माना जाता है। दीये, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति विक्रेता राजेश प्रजापति ने बताया की गुरुवार को साप्ताहिक हाट में लाखों का कारीबार हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब से देश के लोगों को अपील किया है कि स्वदेशी अपना उसे दिन से कुम्हार समुदाय के लिए दीपावली पर्व का एक रोजगार का अवसर हम सभी को मिला है। उन्होंने अपनी समाज की ओर से प्रधानमंत्री जी को आभार व्यक्त किया है।





सरायकेला: झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी की 34 वीं वार्षिकोत्सव संपन्न चांडिल स्थिति इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ।

झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी की 34 वीं वार्षिकोत्सव संपन्न चांडिल स्थिति इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार ने डॉक्टर की सेवा समाज में संवेदनशील है। 



डाक्टर की सेवा ग्रमीण क्षेत्र लेकर शहरी क्षेत्र में अहम भूमिका होती है। श्री गंगवार ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य भारत हेतु काई योजना चलिए रहे हैं। 



ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लोगों को जागरूक रहें।समय समय पर चिकित्सक से संपर्क बनाने लगे। डाक्टर लोग समाज को स्वास्थ्य बनाने में अहम् भूमिका निभाई जाती है। बीमारी को सही समय उपचार होने पर लोग की जान बच सकती है।राच्य सरकार केन्द्र सरकार स्वास्थ्य स्वच्छता पर काई कार्यक्रम चला रहा है।

कार्यक्रम कि आयोजन किया गया।इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को चांडिल के दौरे आये। इस दौरान वे । राज्यपाल के चांडिल के दौरे पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया।झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी की 34 वीं वार्षिकोत्सव संपन्न चांडिल स्थिति इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ।








गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

आदि कर्मयोगी अभियान में सरायकेला-खरसावाँ जिले का चयन देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में

सरायकेला-खरसावाँ जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिला भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित “आदि कर्मयोगी अभियान” एवं “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में चयनित हुआ है।

यह उपलब्धि जिले में संचालित नवाचारी पहलों, समावेशी जनजातीय विकास के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी के कारण संभव हुई है।


इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समारोह में सरायकेला-खरसावाँ जिला सहित झारखण्ड के पाकुड़, जामताड़ा, सिमडेगा एवं लोहरदगा जिले को सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान से जिले के जनजातीय सशक्तिकरण, भागीदारी आधारित विकास मॉडल और कर्मठ प्रशासनिक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस राष्ट्रीय समारोह में सरायकेला-खरसावाँ के उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) उपस्थित रहेंगे।

कुचाई में अफीम की अवैध खेती रोकने हेतु जन संवाद कार्यक्रम, किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने का आह्वान

जिला प्रशासन द्वारा अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु बुधवार दोपहर लगभग एक बजे कुचाई प्रखंड के दलभंगा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के उपयोग नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ,जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत कुमार सिन्हा, उप निदेशक आत्मा श्री विजय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम,अंचलाधिकारी सुषमा सोरेन उपस्थित थे. इस दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अफीम की अवैध खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह समाज, परिवार और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत घातक है.उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफीम जैसी अवैध खेती छोड़कर खरीफ–रबी फसलों, बागवानी एवं फल–सब्जी की वैकल्पिक खेती अपनाएं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण एवं योजनागत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि जागरूकता, आजीविका संवर्धन एवं सामाजिक सशक्तिकरण है.उन्होंने बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह पंचायत स्तर पर बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है. समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक हैl


 परिवार एवं समाज के समग्र विकास के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कहा कि अफीम की खेती पूरी तरह से अवैध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अधिकतम 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है.वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों, चना, मटर सहित अन्य वैकल्पिक फसलों के बीज वितरित किए गए. साथ ही चयनित लाभुकों के बीच मनरेगा, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल, , फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, धोती-साड़ी, SHG क्रेडिट लिंकेज वितरण योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) समेत विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई.साथ ही योजनाओं के लाभ हेतु इच्छुक लाभुकों से आवेदन लिए गए तथा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए.मौके पर जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, बीटीएम राजेश कुमार,स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान, मनकी–मुंडा समेत काफी संख्या में विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे.






स्वास्थ्य और पोषण के संदेश के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मनाया गया वर्ल्ड फूड डे 2025

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंस द्वारा वर्ल्ड फूड डे 2025 मनाया गया जिसका थीम “विज्ञान के माध्यम से जीवन का पोषण” रखा गया। इस विषय को विश्वविद्यालय में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को शिक्षाप्रद और रोचक बना दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. अमर कुमार, सहायक प्राध्यापक, जूलॉजी विभाग, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज ने शिरकत की। उन्होंने “नेचुरल एंड बायोप्रोसेस्ड फूड: ए बायोलॉजिकल एस्पेक्ट” विषय पर एक ज्ञानपरक व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने पोषण, सतत खाद्य उत्पादन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. मौसुमी महतो, तथा मुख्य अतिथि प्रो. अमर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ. सुमित रस्तोगी, डॉ. डॉली चक्रवर्ती, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. ओजस्वनी मोहंता, श्री नीलब्जा बनर्जी, सुश्री मेघा मेते और सुश्री प्रेरणा सिन्हा उपस्थित रहीं। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य प्रशांता कुमार महापात्रा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को लेकर शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “नो फायर हेल्दी एंड टेस्ट्री फूड स्टॉल प्रतियोगिता” था जिसमें विद्यार्थियों ने बिना आग प्रयोग किए छह पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय दिया। व्यंजनों का मूल्यांकन पोषण मूल्य, प्रस्तुति और नवाचार के आधार पर किया गया तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक माहौल में हुआ, जिसने विद्यार्थियों में खाद्य विज्ञान, पोषण और सतत विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ाया और उन्हें स्वस्थ भोजन की आदतें अपनाने तथा नवाचारपूर्ण खाद्य विचारों की खोज के लिए प्रेरित किया।




चांडिल में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन — छात्राओं को मिले मौलिक अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी

शत्रुघ्नादित्य प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खूंटी, चांडिल में गुरुवार को विधिक साक्षरता जागृत शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मैराज के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी प्रक्रियाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

मौके पर पीएलवी अरुण कुमार महतो ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में शिक्षित करना है, जिससे वे अन्याय के प्रति कम संवेदनशील बनें और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

वहीं वंचित और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय प्राप्त करने के तरीकों के बारे में उन्हें जानकारी दी जाती है। समाज कल्याण योजनाओं और लाभों के बारे में जागरूकता पैदा किया जाता है, ताकि बच्चों /लोग इनका लाभ उठा सकें।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु बुधवार दोपहर लगभग एक बजे कुचाई प्रखंड के दलभंगा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के उपयोग नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ,जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत कुमार सिन्हा, उप निदेशक आत्मा श्री विजय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम,अंचलाधिकारी सुषमा सोरेन उपस्थित थे. इस दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अफीम की अवैध खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह समाज, परिवार और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत घातक है.उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफीम जैसी अवैध खेती छोड़कर खरीफ–रबी फसलों, बागवानी एवं फल–सब्जी की वैकल्पिक खेती अपनाएं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण एवं योजनागत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि जागरूकता, आजीविका संवर्धन एवं सामाजिक सशक्तिकरण है.उन्होंने बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह पंचायत स्तर पर बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है. समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है — परिवार एवं समाज के समग्र विकास के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कहा कि अफीम की खेती पूरी तरह से अवैध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अधिकतम 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है.वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों, चना, मटर सहित अन्य वैकल्पिक फसलों के बीज वितरित किए गए. साथ ही चयनित लाभुकों के बीच मनरेगा, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल, , फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, धोती-साड़ी, SHG क्रेडिट लिंकेज वितरण योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) समेत विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई.साथ ही योजनाओं के लाभ हेतु इच्छुक लाभुकों से आवेदन लिए गए तथा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए.मौके पर जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, बीटीएम राजेश कुमार,स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान, मनकी–मुंडा समेत काफी संख्या में विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे.






सरायकेला में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान — कार्यकर्ताओं ने लिया स्वदेशी अपनाने और विदेशी सामानों के बहिष्कार का संकल्प

भाजपा द्वारा सरायकेला विस स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को स्वदेशी सामानों का उपयोग एवं विदेशी सामानों का बहिष्कार करने का दिलाया संकल्प,

भाजपा द्वारा सरायकेला विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सरायकेला के पाठागार भवन में हुई ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के विधायक पूर्णिमा साहु शामिल हुई। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य शैलेंद्र सिंह, वास्को बेसरा , गुड्डू सिंह, जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव समेत कई भाजपा नेता गण उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी सामानों का उपयोग एवं विदेशी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया गया।






सरायकेला के हाथी मारा में पुलिस द्वारा छापामारी कर 2019 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार,

सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी मारा गांव में पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दीपक नापित एवं लूगनी हेंब्रम शामिल है। छापामारी के क्रम में पुलिस द्वारा 2019 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है।


साथ ही शराब बनाने वाली विभिन्न प्रकार के उपकरण एवं कच्चा माल भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया एवं थाना प्रभारी विनय कुमार भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक मुकेश नायक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता — जुगसलाई फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड मोहम्मद अरमान उर्फ राज गिरफ्तार

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत मिलतनगर में 12 अक्टूवर को मार पीट और फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे ।


एक देशी पिस्टल के साथ मुख्य आरोपी मोहमद अरमान उर्फ राज हुआ अरेस्ट। पुलिस के अनुसार पुलिस की जांच में घटना स्थल से 4 खोखा बरामद हुआ था जिसके बाद एक टिम बना कर जांच चल रही थी जिस कड़ी पुलिस को पता चला कि आरोपी खड़काई ब्रिज के नजदीक घूम रहा है जिसको पकड़ने के बाद उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ । जिसे पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ।








सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹14 लाख की नकली अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सरायकेला: अवैध शराब के खिलाफ सरायकेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 लख रुपए मूल्य के नकली अंग्रेजी शराब बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 



गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव में अवैध नकली शराब का कारोबार किया जा रहा है जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. सूचना पर पहुंची टीम ने हाथीमारा गांव निवासी कृष्णा हेसा के घर में छापेमारी की. जहां तलाशी लेने पर करीब 248 पेटी करीब 2019 लीटर अलग-अलग ब्रांड के नकली शराब की पेटियां बरामद की गई. इसके अलावा शराब पैकिंग करने में प्रयुक्त समान, स्टीकर, सीलिंग मशीन वगैरह बरामद किए गए. पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसका नाम दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम है. दोनों खरसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में कई नामों का खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. पुलिस अधीक्षक ने जिला के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया.








Breaking