Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 15 नवंबर 2025

खरसावां: अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उपायुक्त संग मनाया बाल दिवस

खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह संग बाल दिवस मनाया. इसके साथ ही सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज संग भी छात्रों ने केक काट कर बाल दिवस मनाया. इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्रों को बाल दिवस पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 




इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका, जेवियर स्कूल चाईबासा के प्रधानाचार्य यूजीन एक्का सहित अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान एवं प्रधानाचार्य सारिका कुमारी उपस्थित रहे.

सरायकेला: लोक जीवन में आज भी जीवित हैं धरती आबा बिरसा मुंडा - मनोज चौधरी

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने सचिव सुदीप कवि एवं कलाकारों के साथ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की 

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखण्ड के खूंटी स्थित उलिहातू की पहाड़ियों और जंगलों में जन्मा एक ऐसा महानायक, जिसने अपने साहस और संघर्ष से ब्रिटिश शासन को चुनौती दी। वे बिरसा मुंडा थे,  उनकी आस्था समर्पण और संघर्ष आज भी प्रासंगिक है उन्हें पूरे देश में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के रूप में पूजा जाता है लेकिन उनके उलगुलान का संदेश थमा नहीं। बिरसा मुंडा समेत वीर पुरखों के आदर्शों पर चल कर लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद आंदोलनकारियों ने झारखण्ड अलग राज्य का सपना पूरा किया। आज धरती आबा का युवा झारखण्ड हम सभी के समक्ष है।

उन्होंने झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर कहा कि जिन सपनों को संजोएं एक लंबे आंदोलन के बाद झारखंड अलग राज्य बना  प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश ना केवल एक अग्रणी प्रदेश बनने की क्षमता रखता है बल्कि यह पूरे देश में विकास एवं सुशासन के नए मानदंड रख सकता था परंतु कुछ जिम्मेवार व्यक्तियों की अदूरदर्शिता एवं स्वार्थ सिद्धि के कारण 25 वर्षों मेंअपेक्षित विकास नहीं हो सका। 



आज भी 50% आबादी मूलभूत सुविधाओं के लिए जद्दोजहद करती नजर आती है हालांकि संभावनाएं अभी शेष नहीं हुई हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम हो तो असीम संभावनाओं से भरा झारखंड की सूरत बदल सकती है। 15 नवंबर हमारे लिए आत्मविश्लेषण का दिन भी होना चाहिए।

हमें मनन करने की जरूरत है कि गलतियां क्यों हो रही हैं और किससे हो रही हैं। हम कृषि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पर्यटन, खेल, उच्च शिक्षा, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, सड़क और शहरी विकास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के मामले में अन्य विकसित राज्यों से काफी पीछे हैं। 

झारखंड राज्य की 80 फीसदी आबादी कृषि से जुड़ी हुई। उपज दर कम है। एक फसली खेती ज्यादा है। धान प्रमुख फसल है। सिंचाई की सुविधा नगण्य है। 92 फीसदी इलाका गैर सिंचित है झारखंड की रतनगर्भा धरती केवल वन उत्पाद एवं खनिजों से भरी हुई नहीं है इस धरती ने अनेकों महापुरुष उद्योगपति कलाकार एवं खेल खिलाड़ी देश को समर्पित कर विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है।

जिन सपनों को लेकर झारखंड की स्थापना की गई थी केंद्र और राज्य सरकार बहुत हद तक पूरा कर रही है। आइए धरती आबा के इस पावन जन्म जयंती पर संकल्पित होकर एकजुटता के साथ झारखंड के साथ स्वच्छ, विकसित,शिक्षित भारत के विकास के भागीदार बने एवं वंचित शोषित पीड़ित समाज के अधिकारों के लिए अपनी आवाज मजबूती से बुलंद करें। मौके पर गजेंद्र मोहंती, राकेश कवि, देवनारायण सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।









झारखंड स्थापना के रजत समारोह का सफल आयोजन — जिले के 9 प्रखंडों के सभी ग्राम संगठनों (VO) में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न

झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के सभी 9 प्रखंडों के ग्राम संगठनों (Village Organizations – VO) में रजत जयंती समारोह का आयोजन village-level पर उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के संगठनात्मक सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।










राज्य स्तरीय टीम से श्री रौशन पारट पिंगुवा सहित JSLPS के जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मियों ने विभिन्न ग्राम संगठनों में भाग लेकर सखी मंडलों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं कैडर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी ग्राम संगठनों में महिलाओं द्वारा संचालित विकास एवं आजीविका गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

यह जिला-स्तरीय आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक विकास तथा आजीविका वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरक पहल साबित हुआ।


बिहार: यह सुशासन की जीत है’बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी

बिहार: बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जोर देकर बोला है कि यह सुशासन की जीत है, विकास की जीत है। पीएम मोदी ने कहा कि सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।


प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं!

पीएम ने इसके बाद लिखा कि आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।

दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन, कान फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस

मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जाता है कि इस फिल्म ने पहले कान फिल्म समारोह में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता और पाल्मे डी'ओर पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बनी रहीl



चाईबासा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मंत्री दीपक बिरुआ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 चाईबासा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर चाईबासा बस स्टैंड अवस्थित धरती आबा की प्रतिमा पर झारखंड सरकार के भू राजस्व सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने किया माल्यार्पण, इस अवसर पर उनके साथ  पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, उपविकास आयुक्त संदीप मीणा ने भी किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण



शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

Bahragora: बहरागोड़ा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, दो की हालत गंभीर – ओडिशा रेफर.........

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत एकताल गांव में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो पुरुष, एक महिला और तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना के अनुसार, बरहागाड़िया गांव निवासी सुकुमार मुंडा अपनी माता बैशाखी मुंडा के साथ एक दिशा में जा रहे थे। दूसरी ओर, ईंटामुड़ा गांव निवासी दीपांकर मुंडा अपनी तीन वर्षीय बेटी भाग्यलक्ष्मी मुंडा के साथ पश्चिम बंगाल की तरफ जा रहे थे। एकताल गांव के पास, दोनों बाइक चालकों ने कथित तौर पर संतुलन खो दिया, जिससे दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए।दुर्घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की। उन्होंने अपने निजी वाहनों का उपयोग कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया।स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, बाइक चालक दीपांकर मुंडा और सुकुमार मुंडा की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें ओडिशा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया। बैशाखी मुंडा और भाग्यलक्ष्मी मुंडा का इलाज बहरागोड़ा में जारी है।

नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के सभी शाखाओं में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आज नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं — पोखरी, बिरसानगर, बारीडीह, आदित्यपुर, कदमा, परसूडीह, हल्दीपोखर और राखामाइंस — में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन स्कूलों में बच्चों की खुशियों की गूंज, रंग-बिरंगी गतिविधियों और उल्लास का माहौल दिखाई दिया।




बच्चों के लिए विशेष ‘बाल मेला’ का आयोजन: दिन को और भी यादगार बनाने के लिए सभी शाखाओं में बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने खुले मन से भाग लिया। मेले में—

खेल-कूद, स्वादिष्ट फूड स्टॉल, क्राफ्ट एवं आर्ट कॉर्नर, मजेदार प्रतियोगिताएँ, टैलेंट शो जैसी आकर्षक गतिविधियों ने बच्चों को भरपूर आनंद दिया।

मेले में बच्चों ने खिलखिलाते हुए अपने भीतर की रचनात्मकता और प्रतिभा को खुलकर प्रदर्शित किया। स्कूल परिसर बच्चों की हंसी, उत्साह और ऊर्जा से सराबोर दिखा।

दिन को बनाया गया बच्चों के नाम: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल परिवार ने आज का दिन पूरी तरह बच्चों को समर्पित रखा। प्रत्येक शाखा में शिक्षकों ने बच्चों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कहानियाँ सुनाईं, खेल कराए और पूरे दिन बच्चों को प्रोत्साहित किया।

शिक्षकों ने कहा कि— “बच्चे ही हमारे भविष्य की आशा और समाज की शक्ति हैं। उनकी मुस्कान, उनकी जिज्ञासा और उनकी रचनात्मकता ही इस दिन को खास बनाती है।”

प्रबंधन की ओर से शुभकामनाएँ: स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का उद्देश्य बच्चों को ऐसे अवसर देना है, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन, आत्मविश्वास, टीमवर्क और सामाजिक मूल्यों को भी सीख सकें।

प्रबंधन ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से सभी शाखाओं में यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

उत्साह और मुस्कान के साथ समापन: दिनभर के उत्सव ने बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान छोड़ी, वही कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता रही। बच्चों ने बाल मेला और विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया और अपने साथ ढेर सारी यादें लेकर घर लौटे।







घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की ऐतिहासिक जीत, सोमेश चंद्र सोरेन ने भारी अंतर से बनाया रिकॉर्ड

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति सिद्ध कर दी है। झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने 1,04,794 वोट हासिल कर भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर 38,524 वोटों की विशाल बढ़त बनाई। यह बढ़त सीट के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसे राजनीतिक हल्कों में ऐतिहासिक विजय बताया जा रहा है।

भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 66,270 वोट, जबकि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू को 11,542 वोट मिले। पूरे मुकाबले में झामुमो ने एकतरफा बढ़त बनाकर साबित किया कि घाटशिला में उसकी पकड़ पहले से कहीं अधिक मजबूत है।

यह उपचुनाव झामुमो के लिए सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि ऐतिहासिक सफलता है, क्योंकि यह परिणाम कठिन राजनीतिक परिस्थितियों और विपक्ष के लगातार हमलों के बीच आया है। इस जीत ने साफ कर दिया कि झामुमो का जनाधार न केवल सुरक्षित है, बल्कि पहले से ज्यादा मज़बूत हुआ है। सोमेश चंद्र सोरेन की इस ऐतिहासिक जीत ने पार्टी को राज्य की राजनीति में नई ऊर्जा दी है।


पार्टी नेताओं का मानना है कि जनता ने झामुमो की नीतियों, विकास कार्यों और आदिवासी हितों की सुरक्षा के प्रति सरकार के प्रयासों पर भरोसा जताया है। क्षेत्र के लोगों ने झामुमो को एक बार फिर ऐतिहासिक समर्थन देकर स्पष्ट संदेश दिया है.

घाटशिला आदिवासी बहुल इलाका है, जहां झामुमो की पकड़ दशकों से मजबूत रही है। लेकिन इस बार की जीत को विश्लेषक रिकॉर्ड-स्तरीय और ऐतिहासिक मान रहे हैं। बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति, संगठन की जमीनी पकड़ और सोरेन परिवार की लोकप्रियता ने इस ऐतिहासिक फैसले को आकार दिया।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह जीत आने वाले विधानसभा चुनावों में झामुमो के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला परिणाम साबित होगी।

इस उपचुनाव में जनता ने स्थिरता, विकास और स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित नेतृत्व के पक्ष में अपना ऐतिहासिक जनादेश दिया है। रोजगार, शिक्षा, सड़क, पेयजल और आदिवासी हितों पर किए गए कार्यों ने लोगों का विश्वास झामुमो के पक्ष में मजबूत किया। भारी अंतर से मिली जीत जनता के भरोसे की गवाही है।

मुख्य आंकड़े:

झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन: 1,04,794 वोट

भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन: 66,270 वोट

जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू: 11,542 वोट


बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत नरेंद्र मोदी जी व नीतीश कुमार जी की जनता को सपर्पित जनप्रिय नीतियों की जीत : डॉ. जटाशंकर पांडे

चांडिल : बिहार विधान सभा चुनाव 2025 एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत भारत के यश्वशी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व बिहार के यश्वशी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जनप्रिय नीतियों का जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर की कहानी एक असाधारण दस्तावेज है। 2001 से 2014 तक गुजरात में मुख्‍यमंत्री रहें और गुजरात को भाजपा का अजेय किला बना दिया। फिर केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा को 2014 में सत्‍ता दिलाई। केंद्र में मोदी जी का लगातार 11 वर्षों से राजनीतिक सफर जारी है। मोदी जी का मुख्‍यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल का जोड़ लिया जाए तो करीब 25 वर्ष से किसी न किसी तरह सत्‍ता का संचालन कर रहे हैं। यह इसलिए खास हो जाता है कि इंटरनेट के दौर में जब बहुत आसानी से बड़े से बड़े नेता को एंटी-इनकंबेंसी खा जाती है, मोदी अनूठे हैं जिन्‍हें प्रो-इनकंबेंसी का फायदा मिल रहा है। इसीलिए ग्‍लोबल लीडर्स के सर्वोच्‍च गुट में प्रधानमंत्री मोदी का मुकाम ऊपर है।



डॉ. पांडे ने कहा कि नवंबर 2005 में नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल की बिहार में पंद्रह साल पुरानी सत्ता को उखाड़ फेंकने में सफल हुए और मुख्यमंत्री के रूप में उनकी ताजपोशी हुई। सन् 2010 के बिहार विधानसभा चुनावों में अपनी सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों के आधार पर वे भारी बहुमत से अपने गठबंधन को जीत दिलाने में सफल रहे और पुन: मुख्यमंत्री बने। 2014 में उन्होनें अपनी पार्टी की संसदीय चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके छठे कार्यकाल में बिहार जाति आधारित गणना 2023 की शुरुआत हुई।

Breaking