सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने सचिव सुदीप कवि एवं कलाकारों के साथ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखण्ड के खूंटी स्थित उलिहातू की पहाड़ियों और जंगलों में जन्मा एक ऐसा महानायक, जिसने अपने साहस और संघर्ष से ब्रिटिश शासन को चुनौती दी। वे बिरसा मुंडा थे, उनकी आस्था समर्पण और संघर्ष आज भी प्रासंगिक है उन्हें पूरे देश में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के रूप में पूजा जाता है लेकिन उनके उलगुलान का संदेश थमा नहीं। बिरसा मुंडा समेत वीर पुरखों के आदर्शों पर चल कर लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद आंदोलनकारियों ने झारखण्ड अलग राज्य का सपना पूरा किया। आज धरती आबा का युवा झारखण्ड हम सभी के समक्ष है।
उन्होंने झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर कहा कि जिन सपनों को संजोएं एक लंबे आंदोलन के बाद झारखंड अलग राज्य बना प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश ना केवल एक अग्रणी प्रदेश बनने की क्षमता रखता है बल्कि यह पूरे देश में विकास एवं सुशासन के नए मानदंड रख सकता था परंतु कुछ जिम्मेवार व्यक्तियों की अदूरदर्शिता एवं स्वार्थ सिद्धि के कारण 25 वर्षों मेंअपेक्षित विकास नहीं हो सका।







































