सरायकेला : चांडिल अनुमंडल स्थित विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का नया भवन का लोकार्पित 19 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर भवन का उद्घाटन करेंगे जिसके लिए विवेकानंद केंद्र सेवा एंब प्रशिक्षण प्रकल्प के सदस्य द्वारा तैयारी में जुटे है।जिसका जानकारी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता द्वारा दिया गया।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 18 नवंबर 2025
चांडिल में विवेकानंद केंद्र के नए भवन का राज्यपाल करेंगे लोकार्पण
सरायकेला: गौड़ सेवा संघ का केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर हेमसागर प्रधान को चयनित किए जाने पर लोगों ने दी शुभकामनाएं व बधाईयाँ
सरायकेला: गौड़ सेवा संघ का केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर हेमसागर प्रधान को मनोनीत किए जाने पर राजनगर के सिजुलता में आयोजित बैठक में उपस्थित गौड़ समाज के लोगों ने शुभकामनाएं व बधाइयाँ दी।
यह सिलसिला थमा नहीं बल्कि उनके निवास क्षेत्र में पहुँचने पर महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं व बधाइयाँ दी। बता दें कि दिवंगत नीलसेन प्रधान के आकस्मिक निधन से गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। इस रिक्त पद पर हेमसागर प्रधान को चयनित किया गया। सबके सहयोग से समाज को नई दिशा देने का होगा प्रयास - हेमसागर प्रधान
सरायकेला : काशी साहू कॉलेज सरायकेला में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
17 नवंबर 2025 को काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में “परिवार एवं वरिष्ठ नागरिकों के रखरखाव और कल्याण अधिनियम, 2007” पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सचिव महोदय सर श्रीमान तौसीफ मिराज के अगुवाई पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया:
*अधिनियम का उद्देश्य* – वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक सुरक्षा प्रदान करना, जिससे वे सम्मानित जीवन जी सकें।
*मुख्य प्रावधान* – बच्चे या कानूनी उत्तराधिकारी को भोजन, आवास, चिकित्सा आदि के रूप में रखरखाव देना अनिवार्य है। यदि वे इस कर्तव्य को पूरा नहीं करते तो ट्रिब्यूनल में शिकायत दर्ज की जा सकती है।
*ट्रिब्यूनल* – प्रत्येक जिले में स्थापित रखरखाव ट्रिब्यूनल 90 दिन के भीतर मामलों का निपटारा करता है।
*संपत्ति की पुनः प्राप्ति* – यदि कोई वरिष्ठ नागरिक अपनी संपत्ति इस शर्त पर दे देता है कि उसकी देखभाल की जाएगी और बाद में उसे छोड़ दिया जाता है, तो वह संपत्ति वापस ली जा सकती है।
*दुर्व्यवहार से सुरक्षा* – शारीरिक, मानसिक या आर्थिक हिंसा के शिकार वरिष्ठ नागरिकों को जेल या जुर्माना के माध्यम से दंडित किया जाता है।
*सहायता हेल्पलाइन* – किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय कानूनी सहायता लाइन ले सकते हैं।
इस अवसर पर कॉलेज के माननीय प्राचार्य महोदय व सहायक आचार्य ,एवं कर्मचारीगण, छात्र‑छात्राओं, स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लेकर अधिनियम के बारे में प्रश्न‑उत्तर सत्र में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन सभी को इस सामाजिक कर्तव्य की याद दिलाते हुए किया गया।साथ ही कार्यक्रम में विधिक जागरूक पुस्तक वितरण समारोह आयोजित हुआ इस कार्यक्रम पर उपस्थित पारा लीगल वैलैन्टियर अधिकार मित्र कुमुद रंजन महतो , शुषमा उरांव और राज कुमार कैवर्त आदि उपस्थित हुए।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सरायकेला केंद्र में नए परिसर का उद्घाटन
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सरायकेला केंद्र में नए परिसर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। परिसर का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष आकाश अग्रवाल मारवाड़ी समिति की सचिव रेखा सेक्सरिया अमलेश सिन्हा प्रजापति ब्रह्मकुमारी के विकास अग्रवाल जीवन मोदक ने संयुक्त रूप से किया
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बी के पूनम दीदी ने राजयोग मेडिटेशन सीखने का निमंत्रण दिया और ईश्वरीय साहित्य एवं प्रभु प्रसाद वितरित किया गया।
इस समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों देवी भ्राता और बहनों ने भाग लिया, जी शामिल थे। उन्होंने अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यों की सराहना की और लोगों को आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया ¹।
इस नए परिसर के उद्घाटन से सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
जमशेदपुर: बॉलीवुड सिंगर सुनिधि एक्सएलआरआई कैंपस में आवाज ने युवाओं को झूमाया।
एक्सएल आरआई जमशेदपुर के सबसे बड़े मैनेजमेंट-कल्चरल फेस्ट एनसेंबल वलहल्ला-2025 के तीसरे व अंतिम दिन की शाम बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान ने धूम मचा दी। संस्थान के फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित प्रो-नाइट में करीब 10 हजार दर्शक जुटे और सुनिधि के हर गीत पर झूमते नजर आए।
जमशेदपुर: संवाद मेले में जयपुर की मशहूर ब्लू पॉटरी बनी आकर्षण का केंद्र स्टॉल नंबर 5 पर डेढ़ सौ से अधिक कलात्मक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान
जमशेदपुर: रीगल मैदान में जारी संवाद मेले में इस वर्ष जयपुर की पारंपरिक ब्लू पॉटरी कला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्टॉल नंबर 5 पर राजस्थान के कलाकार रामस्वरूप मीणा अपने साथ करीब डेढ़ सौ से अधिक खूबसूरत एवं उपयोगी उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। इनमें कटोरे, फूलदान, गहनों के डिब्बे, कोस्टर, सजावटी टाइल्स सहित कई आकर्षक वस्तुएं शामिल हैं।
मीणा बताते हैं कि यह कला सामान्य मिट्टी से नहीं, बल्कि क्वार्ट्ज पत्थर पाउडर, कांच का चूर्ण, मुल्तानी मिट्टी, बोरेक्स और गोंद के मिश्रण से तैयार होती है। गहरे नीले और हरे रंग इसका प्रमुख आकर्षण हैं, जो इसे अन्य पॉटरी से अलग पहचान देते हैं।
ब्लू पॉटरी का इतिहास ईरान से जुड़ा है। यह कला अकबर के काल में लाहौर आई और बाद में राजा मान सिंह प्रथम के समय जयपुर पहुंची। महाराजा राम सिंह द्वितीय के शासनकाल में इसका बड़ा विकास हुआ।
आज ब्लू पॉटरी जयपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है और देश-विदेश में इसकी काफी मांग है। रामस्वरूप मीणा जैसे कलाकार इस विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ओडिशा:ह्यूमन सागर का 34 वर्ष की आयु में निधन, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से हुई मौत; मां ने मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
भुवनेश्वर, ओडिशा — ओडिया फिल्म और संगीत जगत के लोकप्रिय गायक ह्यूमन सागर का सोमवार शाम 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले तीन दिनों से AIIMS भुवनेश्वर में मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के उपचार के लिए भर्ती थे। डॉक्टरों के अनुसार, सागर एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती: 14 नवंबर की दोपहर 1:10 बजे ह्यूमन सागर को अति गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। उन्हें तुरंत मेडिकल ICU में शिफ्ट कर कई जांचें की गईं। रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। लगातार बिगड़ती हालत के बीच सोमवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। राज्यभर में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार के आरोप: ‘बीमार होने के बावजूद कराया गया स्टेज शो’
गायक की मां शेफाली सागर ने उनके मैनेजर और इवेंट आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ह्यूमन सागर की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें जबरन स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मजबूर किया गया, जिसके कारण उनकी स्थिति और बिगड़ गई।
राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया: दो दिन पहले ICU में भर्ती होने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने लिखा था कि पूरा राज्य उनके लिए प्रार्थना कर रहा है, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।
ओडिया संगीत का चमकता सितारा: ह्यूमन सागर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘इश्क तू ही तू’ के टाइटल ट्रैक से की थी। उनकी आवाज़ ने उन्हें तेजी से सुपरस्टार बना दिया।
निश्वासा, बेख़ुदी, तुमा ओठा तले, चेहरा सहित कई एल्बम सुपरहिट रहे।
हिंदी संगीत में भी उन्होंने मेरा ये जहां जैसे एल्बम से अपनी पहचान बनाई।
उनकी सुरीली आवाज़ ओडिशा के घर–घर में गूंजती थी। उनके न रहने से ओडिया संगीत जगत ने एक बेहतरीन प्रतिभा खो दी है।
सोमवार, 17 नवंबर 2025
टैक्स सिस्टम में होगा ऐतिहासिक बदलाव! नए इनकम टैक्स कानून के तहत ITR फॉर्म जनवरी से होंगे लागू
अगले वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2026 से देश में बिल्कुल नया इनकम टैक्स कानून लागू होने वाला है। पुराने 1961 वाले इनकम टैक्स एक्ट की जगह अब ‘इनकम टैक्स एक्ट, 2025’ आएगा। संसद ने इसे 12 अगस्त को ही पास कर दिया था। सोमवार को CBDT के चीफ रवि अग्रवाल ने बताया कि नया कानून आने के बाद ITR फॉर्म और दूसरे सारे फॉर्म को पूरी तरह से सरल बनाया जा रहा है।
रवि अग्रवाल ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में टैक्सपेयर्स लाउंज लॉ शुरू करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, “हमारा पूरा फोकस है कि टैक्सपेयर को रिटर्न भरते वक्त किसी तरह की परेशानी न हो। इसलिए ITR फॉर्म जितना हो सके उतना आसान रखने की कोशिश कर रहे हैं।”
जनवरी तक तैयार हो जाएंगे नए फॉर्म:CBDT चीफ ने बताया कि अभी सभी ITR फॉर्म, TDS की तिमाही रिटर्न और बाकी फॉर्म को नए सिरे से डिजाइन किया जा रहा है। डायरेक्टोरेट ऑफ सिस्टम्स और टैक्स पॉलिसी डिवीजन मिलकर काम कर रहे हैं। कोशिश है कि जनवरी 2026 तक सारे फॉर्म और नियम तैयार हो जाएं, ताकि टैक्स भरने वालों को अपने सॉफ्टवेयर और प्रोसेस बदलने के लिए पूरा वक्त मिल जाए।
नए फॉर्म कानून विभाग से पास होने के बाद नोटिफाई कर दिए जाएंगे और संसद के सामने रखे जाएंगे। यानी सब कुछ पारदर्शी तरीके से होगा।
पुराने कानून से कितना फर्क?
बता दें कि पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 में 819 सेक्शन थे, जो नए में घटकर अब सिर्फ 536 रह गए हैं। चैप्टर 47 से कम होकर 23 रह गए। सबसे बड़ी बात यह है कि शब्दों की संख्या 5.12 लाख से घटकर 2.6 लाख हो गई है। मतलब आधे से भी कम! पुरानी मुश्किल भाषा और बेकार प्रावधान हटा दिए गए हैं।
नए कानून में 39 नई टेबल और 40 नए फॉर्मूला जोड़े गए हैं, ताकि लंबे-लंबे पैराग्राफ पढ़ने की बजाय एक नजर में समझ आ जाए कि क्या करना है। अच्छी बात ये है कि टैक्स की कोई नई दर नहीं बढ़ाई गई है, सिर्फ भाषा और स्ट्रक्चर को आसान बनाया गया है।
टैक्सपेयर के लिए ये बड़ी राहत की खबर है क्योंकि अब फॉर्म भरना पहले जितना डरावना नहीं रहेगा। विभाग का दावा है कि नया कानून आम आदमी की भाषा में होगा और समझने में बिल्कुल आसान।
मुंबई:सुपरस्टार अजित कुमार के घर को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु के CM समेत 4 हाई-प्रोफाइल लोगों को भी मिली वार्निंग
मुंबई. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर अजित कुमार यूं तो अक्सर अपनी फिल्मों और रेसिंग की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वो अलग वजह को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अजित कुमार के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें सिर्फ अजित का ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अरविंद स्वामी और खुशबू का भी नाम शामिल है। धमकी की खबर सामने आते ही पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने घर और आसपास के इलाके की तलाशी की गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ भी विस्फोटक नहीं मिला। कहा जा रहा है कि धमकी भेजने वाले के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों ने ईसीआर (ईस्ट कोस्ट रोड) पर स्थित एक्टर के घर पर एक बम स्क्वाड तैनात किया है। हालांकि, जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि ये एक फर्जी धमकी थी।
बताया जा रहा है कि सीएम एमके स्टालिन और एक्टर अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आया था। ये ईमेल पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय में भेजा गया था।
मालूम हो, इससे पहले अक्टूबर में संगीतकार इलैयाराजा के टी नगर स्थित स्टूडियो को भी फर्जी बम धमकी मिली थी।puk
मुंबई: CNG पंपों पर करना पड़ रहा घंटों इंतजार, ऑटो-टैक्सी के लिए गैस भरवाना बना जंग
सोमवार को मुंबई में सीएनजी पंपों पर गैस भरवाने के लिए गाड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर में एक प्रमुख सीएनजी पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई, जिससे हजारों ऑटोरिक्शा, टैक्सी और अन्य सीएनजी से चलने वाली गाड़ियां प्रभावित हुईं। कई पंपों पर गैस की कमी के कारण लंबी-लंबी लाइनें लग गईं और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
RCF परिसर में हुई पाइपलाइन क्षति: हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक (RCF) परिसर के अंदर MGL की मुख्य गैस पाइपलाइन को किसी तीसरे पक्ष ने नुकसान पहुंचाया, जिसके कारण वडाला स्थित सिटी गेट स्टेशन तक गैस सप्लाई प्रभावित हुई। यह स्टेशन मुंबई में सीएनजी सप्लाई का एक प्रमुख प्रवेश बिंदु है। गैस सप्लाई प्रभावित होने से पूरे नेटवर्क में दबाव कम हो गया और कई सीएनजी स्टेशन सीमित क्षमता पर काम कर रहे हैं या अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं।
ओला-उबर समेत टैक्सी संचालकों को असर:गैस सप्लाई में समस्या के कारण ओला और उबर ने टैक्सी किराए में वृद्धि की है। पेट्रोल विक्रेता संघ (मुंबई) के अध्यक्ष चेतन मोदी ने बताया कि मुंबई में कुल 130-140 सीएनजी पंप हैं, जिनमें MGL के अपने पंप भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई पंप सुबह से ही बंद हैं और सामान्य सप्लाई बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। हालांकि, RCF में पाइपलाइन को पूरी तरह दुरुस्त होने में पूरा दिन लग सकता है।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वप...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता{BAPI} बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.जानकारी के म...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...











































