Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

बिहार: PK को बड़ा झटका: रितेश पांडेय ने जन सुराज से दिया इस्तीफा

बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को झटका लगा है। कहलगांव से चुनाव लड़ने वाले नेता और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।



IND vs NZ: टीम इंडिया बनी दुनिया की 'चेज किंग', न्यूजीलैंड को रौंदकर वो कारनामा किया जो आजतक कोई नहीं कर सका

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारत की तरफ से विराट कोहली ने 93 रन की मैच विनिंग पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 56 रनों का अहम योगदान दिया।



संकेत : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर 27-28 जनवरी तक लग सकती है चुनावी आचार संहिता

रांची :झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़े संकेत दिए हैं। झामुमो की अहम बैठक में सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य में 27-28 जनवरी तक चुनावी आचार संहिता लग सकती है।



यद्यपि यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे वार्ड कमेटियों का विस्तार करें और मजबूत प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दें।

हजारीबाग: सूरज राणा हत्याकांड खुलासा: डीजे बजाने को लेकर हुई थी हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में जब लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए थे,उसी रात 1 जनवरी को लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी चौक पर सूरज राणा की मारपीट कर तेज हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी।इस मामले में छापेमारी करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि कोलघटी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें कुछ अपराधी बदले की भावना से तलवार, डंडा और हरवे हथियार से लैस होकर इंद्रपुरी चौक पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे सूरज कुमार राणा की निर्मम तरीके से मारपीट कर हत्या कर दी गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति कुलदीप सोनी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।घटना के बाद मृतक की पत्नी काजल कुमारी ने लोहसिंघना थाना में आवेदन दिया था।इसे लेकर एसआईटी का गठन किया गया. टीम के द्वारा नई दिल्ली, भिलाई, नोएडा, चतरा, रामगढ़,राँची और बड़कागांव थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। एसआईटी द्वारा हजारीबाग एसपी को सूचना मिली कि घटना में शामिल तीन आरोपी राहुल कुमार, रोशन कुमार और दीपक कुमार नोएडा सेक्टर 126 में हैं, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार तीनों आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर नोएडा से हजारीबाग लाया गया। इसके बाद सभी आरोपियों से पूछताछ की गई।पूछताछ में बताए गए पते से अन्य चार आरोपियों में सोनू कुमार, राहुल उर्फ लोलो, अमन कुमार उर्फ रोहन और मुकेश कुमार को बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव से गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी जो नाबालिग है उसकी गिरफ्तारी कोलघटी से ही की गई है।



गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम 

1.राहुल कुमार यादव, पे० सुकेश यादव, सा० मंडई कला, थाना लोहसिंघना

2.रौशन यादव, पे० सुकेश यादव, सा० मंडई कला, थाना लोहसिंघना

3.दीपक यादव उर्फ दीपक कुमार, पे० कमल गोप, सा० मंडई कला

4.सोनु कुमार उर्फ सोनु साव, पे० विजय कुमार गुप्ता उर्फ बिरजू, सा० मंडई खुर्द

5.राहुल कुमार उर्फ लोला, पे० विजय कुमार राम, सा० नुरा

6.अमन कुमार उर्फ रोहन उर्फ तन्नू उर्फ खड़ा, पे० जयंत कुमार वर्मा, सा० नुरा

7.मुकेश कुमार यादव, पे० त्रिलोकी यादव, सा० पिपराडीह, थाना बड़कागांव

8.एक नाबालिग लड़का

राँची : मकर संक्रांति के दिन तक कंपकंपायेंगे झारखंड के ये जिले

राँची : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड का असर अभी बरकरार है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार से दिन में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन रात और सुबह की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसको देखते हुये रांची जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सेहत के मद्देनजर कक्षा 1 से 6 तक की पढ़ाई 14 जनवरी तक स्थगित कर दी है। राज्य में सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद खूंटी (4.8°) और हजारीबाग (5.1°) का नंबर आता है। डाल्टनगंज (6.1°), सिमडेगा (6.3°), लोहरदगा (6.6°), रांची (8.5°) समेत कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।



मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, अधिकतम तापमान में सुधार से कुछ इलाकों में दिन के वक्त हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। चाईबासा में 28.8 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। वहीं लातेहार इकलौता जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री तक ही पहुंच सका, जिससे दिन में भी सिहरन बनी रही। मौसम विभाग ने 13 और 14 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि 16 जनवरी तक शीतलहर का दायरा हजारीबाग तक फैल सकता है, साथ ही सुबह के वक्त कोहरा और धुंध छाये रहने की संभावना है।

झारखंड: 52 कदम का खेल और उड़ा ले गये लाखों का सोना

झारखंड: पलामू में ठगों ने आस्था और डर का खौफनाक खेल खेलते हुये आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से लाखों के सोने के जेवरात ठग लिए। खुद को बाबा बागेश्वर से जुड़ा बताने वाले शातिर बदमाशों ने महिला को बेटे की जान का खतरा बताकर पूरी तरह इमोशनल कर दिया और “जेवर शुद्धिकरण” के नाम पर 12 तरह के कीमती गहने लेकर फरार हो गये। घटना मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र की है, जहां बैरिया चौक इलाके में किराये के मकान में रहने वाली आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा देवी को रास्ते में रोककर पहले एक युवक ने बहाने से बातचीत शुरू की, फिर दूसरा साथी आ गया। दोनों ने मिलकर ऐसा जाल बुना कि महिला ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने जेवर लेकर महिला को 52 कदम पीछे चलने को कहा और इसी दौरान मौके से चंपत हो गये।



मेदिनीनगर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज हाथ लगी है और पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे कुख्यात कोढ़ा गैंग का हाथ हो सकता है। थानेदार ज्योतिलाल रजवार के मुताबिक पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

दिल्ली : अमेरिका के बदले सुर बोला “भारत से ज्यादा जरूरी कोई नहीं"

दिल्ली : भारत में अमेरिका के नये राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। गोर ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई देश नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते को “सच्ची दोस्ती” करार देते हुये इसे दोनों लोकतंत्रों के बीच भरोसे की मजबूत नींव बताया। गोर के मुताबिक भारत और अमेरिका केवल साझा हितों से नहीं, बल्कि उच्च स्तर पर स्थापित रणनीतिक रिश्तों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे दोस्त मतभेद रखते हुये भी उन्हें सुलझाने का रास्ता निकाल लेते हैं।



ट्रेड डील पर निर्णायक मोड़ की तैयारी: ट्रेड डील को लेकर गोर ने संकेत दिये कि बातचीत निर्णायक चरण में है। उन्होंने बताया कि अगली अहम वार्ता कल होने वाली है। गोर ने माना कि भारत जैसे बड़े देश के साथ ट्रेड डील को अंतिम रूप देना आसान नहीं, लेकिन दोनों पक्ष इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।

ट्रंप के भारत दौरे के संकेत: गोर ने कहा कि उन्होंने ट्रंप के साथ दुनिया भर की यात्राएं की हैं, लेकिन पीएम मोदी के साथ ट्रंप की दोस्ती खास और वास्तविक है। उन्होंने संकेत दिया कि डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं।

मोदी के साथ ट्रंप की दोस्ती सच्ची', शपथ लेने के बाद बोले भारत में नए अमेरिकी राजदूतअमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर का दिल्ली दौरा, भारत-US के रिश्तों पर क्या बोले? जानें

पहली बार इस रोज पेश होगा बजट, रचेगा इतिहास

देश का केंद्रीय बजट इस बार इतिहास रचने जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। यह पहला मौका होगा जब देश का बजट रविवार के दिन सदन पटल पर रखा जायेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए भी यह बजट खास है। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इसके साथ ही वह पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जायेंगी, जिन्होंने अपने कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किये थे। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से होगी। सत्र का आगाज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के संयुक्त सत्र को संबोधन से होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किये जाने की संभावना है।



बजट सत्र दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद 13 फरवरी से 9 मार्च तक का अवकाश होगा, जिसमें संसदीय समितियां बजट प्रस्तावों की समीक्षा करेंगी। दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। सरकार ने 1 फरवरी को आधिकारिक तौर पर ‘बजट दिवस’ घोषित किया है। रविवार को बजट और सीतारमण का रिकॉर्ड के करीब पहुंचना—दोनों वजहों से यह बजट सियासी और आर्थिक लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। अब नजरें सरकार के नये आर्थिक रोडमैप पर टिकी हैं।

बिहार: युवक की बेरहमी से हत्या बोरी में मिला शव

बिहार के नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लगभग 24 साल का अंशु राज का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव को बोरी में बंद करके खेत में फेंक दिया गया। परिवार के अनुसार, अंशु रविवार दोपहर 2 बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर कॉल किया, तो वह 4 बजे से बंद दिखा। सोमवार सुबह परिजन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गये, उसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि बोरी से खून निकल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोलने पर अंशु का शव बरामद हुआ। 



मृतक के चाचा मुरारी कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या दोस्तों से पैसे के लेन-देन या प्रेम संबंध के कारण हुई हो सकती है। गर्दन और शरीर पर कई गहरे जख्म थे, जिससे स्पष्ट है कि चाकुओं से कई बार वार किये गये। पुलिस ने FSL और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। हिलसा DSP शैलजा ने बताया कि घटना का कारण पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी बिंदुओं पर काम किया जा रहा है।

स्वामी विवेकानंद: वो 5 जगहें जहां आज भी गूंजती है उनके कदमों की आहट; क्या आपने देखी है ‘नरेंद्र’ की ये दुनिया?

स्वामी विवेकानंद: वो 5 जगहें जहां आज भी गूंजती है उनके कदमों की आहट; क्या आपने देखी है 'नरेंद्र' की ये दुनिया?


12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती केवल एक महान संन्यासी की स्मृति नहीं, बल्कि उन स्थलों की यात्रा का निमंत्रण है, जहां भारत ने आधुनिक आत्मविश्वास और सेवा का मार्ग पाया।

Breaking