Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

झारखंड: 52 कदम का खेल और उड़ा ले गये लाखों का सोना

झारखंड: पलामू में ठगों ने आस्था और डर का खौफनाक खेल खेलते हुये आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से लाखों के सोने के जेवरात ठग लिए। खुद को बाबा बागेश्वर से जुड़ा बताने वाले शातिर बदमाशों ने महिला को बेटे की जान का खतरा बताकर पूरी तरह इमोशनल कर दिया और “जेवर शुद्धिकरण” के नाम पर 12 तरह के कीमती गहने लेकर फरार हो गये। घटना मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र की है, जहां बैरिया चौक इलाके में किराये के मकान में रहने वाली आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा देवी को रास्ते में रोककर पहले एक युवक ने बहाने से बातचीत शुरू की, फिर दूसरा साथी आ गया। दोनों ने मिलकर ऐसा जाल बुना कि महिला ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने जेवर लेकर महिला को 52 कदम पीछे चलने को कहा और इसी दौरान मौके से चंपत हो गये।



मेदिनीनगर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज हाथ लगी है और पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे कुख्यात कोढ़ा गैंग का हाथ हो सकता है। थानेदार ज्योतिलाल रजवार के मुताबिक पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking