दुमका पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर स्कुटी चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए चोरी की गई स्कुटी व संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि विगत 12 जनवरी 2026 को यंशवत कुमार मोदी उम्र 56 वर्ष साकिन-वार्ड 16, सराय रोड दुमका, थाना-नगर जिला-दुमका ने नगर थाना में अपनी होंडा स्कुटी (Activa) रेजि नं-JH04k5514 ईजन नं-JF50ET40622337 के चोरी की लिखित सूचना दी थी| मामले में काण्ड अंकित किया गया था। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के द्वारा काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया था।
छापामारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर काण्ड मे चोरी होंडा एक्टिवा स्कुटी को बरामद किया गया है। मामले में पकड़ाए व्यक्ति का नाम अमित यादव, उम्र 20 वर्ष, पिता-दीनदयाल यादव, पता-शास्त्रीनगर, बाउरीपाडा थाना-नगर, जिला-दुमका है|
छापामारी दल में अनुमडल पुलिस पदाधिकारी सदर, दुमका,पु०अ०नि० राजीव रंजन (01),स०अ०नि० कामता राम एवं नगर थाना सशस्त्र बल शामिल थे|








0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें