ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सबसे पहला पुल और क्षेत्र का लाइफ लाइन माने जाने वाले सिल्ली रांगामाटी सड़क पर करकरी नदी का टीकर पुल काफी जर्जर हो गया है।
इस पुल से सैकड़ों भारी वाहन जमशेदपुर, रांची, रामगढ़, हजारीबाग व धनबाद जैसे शहरों आवाजाही करते हैं। पुल के ऊपर बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं।
वाहन चालक जान को हथेली में लेकर इस पुल से वाहन को पार करते हैं। आपको बता दूं कि संयुक्त बिहार में तत्कालीन विधायक अरविंद कुमार सिंह के कार्यकाल में ईचागढ क्षेत्र का यह पुल निर्माण कराया गया था एवं बिहार सरकार के कविना मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी,सांसद राम टहल चौधरी एवं विधायक अरविंद कुमार सिंह ने उद्घाटन किया था। पुल बनने के 26 वर्षों के बाद एक बार भी मरम्मती नही कराया गया है। ग्रामीण बताते हैं कि तत्कालीन विधायक के प्रयास से तीन चार फंड को मिलाकर पुल का निर्माण कराया गया था। वहीं विधायक के द्वारा ग्रेड वन रास्ता का निर्माण कर 1999 से मिलन चौक तक 407 सवारी वाहन का यातायात प्रारंभ हुआ था। लोगों ने विभाग से पुल का तत्काल मरम्मती व उच्च स्तरीय नया पुल निर्माण कराने का मांग किया है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें