Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 6 नवंबर 2025

खुंटपानी में मटकोबेड़ा आजीविका संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा संपन्न, नशा मुक्ति और शिक्षा अपनाने का दिया संदेश

 पश्चिम सिंहभूम जिला प्रखंड खुंटपानी कार्यालय परिसर में मटकोबेड़ा आजीविका संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य यमुना तियु का स्वागत गान और फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पार्वती होनहगा के द्वारा किया गया, कार्यक्रम मे विभिन्न ग्राम संगठन से लगभग 300 महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संकुल के लेखापाल द्वारा आय-व्यय का पुरा जानकारी दिया , उसके उपरांत उत्कृष्ट समूह और ग्राम संगठन को पुरस्कृत किया गया। 





साथ ही अच्छे काम करने वाले कैडरस को भी सम्मानित किया गया। प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहगा ने अपने संबोधन मे कहा कि नशापान शरीर और समाज को बर्बाद करता है परिवार में विवादित उत्पन्न करता है नशा पान से बहुत सी घटनाएं होती है, अंधविश्वास जैसे सोच को भी खत्म करने का आवश्यकता है,किसी भी रूप में नशा को छोड़ना होगा तभी जाकर हमारा प्रखंड,जिला, देश तरक्की करेगा और शिक्षा को अपनाना होगा तभी गाँव स्तर मे विकास होगा। जिला परिषद सदस्य श्रीमती यमुना तियु के द्वारा भी नशापन छोड़ने और विकास को चुनने का संदेश दिया गया। इस मौके पर मटकोबेड़ा पंचायत के मुखिया श्रीमती माधुरी हेम्ब्रम,बी पी एम गेरेगिरी तिग्गा, सामुदायिक समन्वयक लक्ष्मी, प्रतिमा, सुनिता, सेतुदीदी सुनिता तियु, जेंडर सी आर पी रमणी गोप, संकुल के अध्यक्ष सुरयामुनी होनहगा, सचिव मनीषा बानरा और कोषाध्यक्ष सावित्री गोप मौजूद रहे।










0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking