Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 29 जुलाई 2025

हैदराबाद में झारखंड एकता समाज का आठवां स्थापना दिवस, प्रवासी झारखंडियों ने किया विधायक टाइगर जयराम महतो का स्वागत

 

हैदराबाद/डुमरी। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के संगठन झारखंड एकता समाज का आठवां स्थापना दिवस आगामी दिनांक को हैदराबाद के एर्रागड्डा स्थित विक्टोरिया गार्डन फ्लाईओवर, भारत नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को आमंत्रित किया गया है।

समारोह से पहले हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी झारखंडी समुदाय के लोगों ने विधायक महतो का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान माहौल भावनात्मक और जोशीला रहा, जिसमें ‘जय झारखंड’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

विधायक टाइगर जयराम महतो ने झारखंडी समुदाय को धन्यवाद देते हुए कहा कि, "आप सभी का आत्मीय स्वागत मेरे लिए प्रेरणा है। वर्षों से हैदराबाद में रह रहे झारखंडी मजदूर भाइयों के संघर्ष और एकता को मैं सलाम करता हूँ। झारखंड एकता समाज ने प्रवासी झारखंडियों को एक मंच पर लाने का जो कार्य किया है, वह सराहनीय है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रवासी भाइयों के बीच उपस्थित होने का मौका मिला।

उल्लेखनीय है कि टाइगर जयराम महतो लंबे समय तक हैदराबाद में प्रवासी के रूप में रह चुके हैं और वहां की परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों के हक और अधिकारों की आवाज हमेशा उठाई है।

कार्यक्रम को लेकर झारखंडी समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।








चाईबासा में माओवादियों के ठिकाने से 34.99 लाख रुपये की कैश बरामद

 

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक अहम अभियान चलाते हुए बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। 

पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें जमीन में छिपाकर रखे गए 34 लाख 99 हजार रुपये बरामद किए गए। 

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने जानकारी दी कि यह राशि भाकपा (माओवादी) संगठन द्वारा अवैध लेवी के रूप में इकट्ठा की गई थी और इसे हथियार तथा विस्फोटक सामग्री की खरीद के लिए इस्तेमाल किया जाना था। 

सुरक्षाबलों की समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित हमले की साजिश को विफल कर दिया गया है।

एसपी के अनुसार, यह कार्रवाई झारखंड पुलिस के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नक्सल संगठनों के आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क को कमजोर करना है। उन्होंने इसे माओवादी संगठन के वित्तीय तंत्र पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार बताया। पुलिस को आशंका है कि इस गतिविधि में कुछ स्थानीय लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है। इस दिशा में जांच जारी है और कराईकेला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद राशि को सील कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

चाईबासा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी नक्सल गतिविधि की सूचना गुप्त रूप से पुलिस को दें, ताकि ऐसी देशविरोधी गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।








जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में धर्मांतरण की कोशिश पर हंगामा, पुलिस ने की कार्रवाई

 

जमशेदपुर में धर्म परिवर्तन का मामला काफी जोरों से चल रहा है. पहले गोलमुरी थाना क्षेत्र का मामला सामने आया और अब 12 घंटा भी नहीं बिता की सीताराम डेरा थाना अंतर्गत कालिंदी बस्ती में 15 क्रिश्चियन मिलकर 20 परिवार को धर्म परिवर्तन कर रहा था तभी इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को लगी. मौके पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के लोग पहुंचे और जमकर बवाल किया.हालांकि इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस घटनास्थल पहुंचे सभी को गिरफ्तार कर थाने ले लिए और मामले की जांच कर रही है।








डिजिटल भुगतान पर नया नियम, 1 अगस्त से UPI ऐप में बैलेंस चेकिंग लिमिट तय

 

नई दिल्ली : यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) उपयोगकर्ताओं के लिए एक अहम बदलाव आ रहा है। 1 अगस्त से लागू होने वाले नए नियम के तहत अब एक दिन में 50 से ज्यादा बार UPI ऐप से बैलेंस चेक करना संभव नहीं रहेगा। यह कदम यूजर्स, बैंकों और मर्चेंट्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

इस बदलाव का मकसद सिस्टम पर अनावश्यक लोड को कम करना और डिजिटल लेन-देन को और अधिक सुचारू बनाना है। अगर आप अक्सर अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप से बार-बार बैलेंस चेक करते हैं, तो अब आपको इस सीमा का ध्यान रखना होगा।

इस नियम के लागू होने के बाद, यूजर्स को अपनी लेनदेन आदतों में बदलाव करना पड़ेगा ताकि वे डिजिटल भुगतान के नए नियमों के अनुरूप रह सकें।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव डिजिटल भुगतान प्रणाली की विश्वसनीयता और स्थिरता के लिए जरूरी है।








हजारीबाग में होने वाला था ये कांड, हथियार के साथ चार अरेस्ट

 

हजारीबाग की गोरहर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई में उत्तम यादव गिरोह के चार सक्रिय अपराधियों को हथियारों के साथ दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के लोग बिना नंबर की कार में हथियार लेकर लेवी वसूली के इरादे से निकले हैं। सूचना पक्की लगते ही बरही DSP अजीत विमल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और चामुदोहर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जैसे ही संदिग्ध कार आई, पुलिस ने उसे रोका तो उस पर सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में नीतीश वर्मा उर्फ संटू और बिट्टू वर्मा उर्फ बिट्टू सोनी के पास से एक-एक लोडेड देशी कट्टा और 315 बोर का कारतूस बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी कुख्यात उत्तम यादव गैंग के लिए काम करते हैं और व्यापारियों से लेवी वसूली की तैयारी में थे। थानेदार सोनू कुमार ने कहा, “संदिग्ध गतिविधियों पर हमारी नजर है, किसी को भी शांति भंग करने की छूट नहीं दी जायेगी।








कौन है दिव्या देशमुख, राष्ट्रपति-PM से लेकर पूरे भारत को किया गदगद…

 

भारत की उभरती हुई शतरंज सितारा दिव्या देशमुख ने सोमवार को FIDE महिला विश्व कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। मात्र 19 साल की उम्र में, दिव्या ने भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनकर यह खिताब अपने नाम किया। उन्होंने रैपिड टाई-ब्रेक मुकाबले में अनुभवी हमवतन और दिग्गज कोनेरू हम्पी को 1.5-0.5 से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर से बधाइयों का तांता लग गया।

राष्ट्रीय नेतृत्व और शतरंज जगत से मिलीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा “दो उत्कृष्ट भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का ऐतिहासिक फाइनल। दिव्या देशमुख की यह जीत युवाओं को प्रेरित करेगी। कोनेरू हम्पी ने भी अपार प्रतिभा दिखाई।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा”दिव्या देशमुख को हार्दिक बधाई। 19 साल की उम्र में यह मुकाम पाकर उन्होंने भारत में महिला प्रतिभा की ताकत को दर्शाया है।”

राहुल गांधी, विपक्ष के नेता ने ट्वीट किया “दो भारतीय महिलाएं। एक विश्व मंच। एक असाधारण उपलब्धि। दिव्या और हम्पी दोनों को बधाई।”

छवि

विश्वनाथन आनंद, पूर्व विश्व चैंपियन ने लिखा”दिव्या ने अद्भुत संघर्ष और कौशल का प्रदर्शन किया। कोनेरू हम्पी ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। यह भारतीय महिला शतरंज के लिए गर्व का क्षण है।”

एक ऐतिहासिक भारतीय फाइनल

यह पहली बार था जब FIDE महिला विश्व कप के फाइनल में दो भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर्स आमने-सामने थीं। कोनेरू हम्पी, जो लंबे समय से भारतीय शतरंज की पहचान रही हैं, ने फाइनल में पहुंचकर फिर से साबित किया कि उनका अनुभव और खेल कौशल आज भी शीर्ष स्तर का है।








झारखंड में मानसून सक्रिय होने के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने सोमवार की शाम जारी बुलेटिन में 29 जुलाई को 13 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इन जिलों में *राॅंची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़* और *साहिबगंज* शामिल हैं।