Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

खरसावां सरकारी दुर्गा मंदिर में नवमी पूजा, बीडीओ और थाना प्रभारी ने की विशेष पूजा-अर्चना

खरसावां के सरकारी दुर्गा पूजा मंदिर में नवमी पूजा के शुभ अवसर पर खरसावा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, थाना प्रभारी गौरव कुमार ने मंदिर पहुंचकर नवमी को पूजा पंडित मनोज कुमार पति के द्वारा विशेष पूजा अर्चना किया गया। 


प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने पूरे खरसावां के लिए मां दुर्गा के समझ सुख शांति समृद्धि को कामना किया। वहीमौके पर खरसावा थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि महानवमी के शुभ दिन पर सभी देशवासियों से आग्रह किया कि हम सत्य धर्म और नैतिकता के मार्ग पर दृढ़ता से चलते रहें यही हमारी संस्कृति को शक्ति है। यह पर्व हमारे जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाए उन्होंने पूरे खरसावा वासियों के महानवमी के पूजा के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। खरसावां अंचल कार्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सरकारी दुर्गा पूजा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करते हैं तांत्रिक मत के अनुसार मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। देवी माता की पूजा अर्चना को लेकर दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिला पुष्पांजलि देने के लिए महिलाओं ने मां दुर्गा के चरण में तांता लगा रहा। 






गोलमुरी में तांत्रिक हत्याकांड को लेकर थाने पर परिजनों व ग्रामीणों का प्रदर्शन

जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र में विगत दिनों तांत्रिक द्वारा एक 20 साल की युवक की हत्या कर दी गई थी तभी परिवार वाली ने उसे बली चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया थाl


जिसके बाद गोलमुरी पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक और उसकी सहयोगी को कल जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.आज युवक के परिवार और बस्ती के लोगों ने गोलमुरी थाने पर प्रदर्शन कर परिवार के लोगों को मुआवजा और जो भी इस कांड में सनलिप्त है उसे फांसी की सजा दी जाए। अजय की हत्या तंत्र विद्या के चक्कर में हत्या कर दी गई थी। मृतक अजय की मां का कहना है की जो भी इस हत्या में और जो भी शामिल है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। परिवार चलाने वाला ही चला गया तब हम मां बेटी का गुजारा कैसे होगा।





जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खरसावा व कुचाई में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की

जिला परिषद अध्यक्ष सह खरसावा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने खरसावा शहरी क्षेत्र के श्री श्री 108 मां दुर्गा सेवा संघ समिति तलसाई, कुचाई प्रखंड के अंतर्गत गांव अरुवा, कुचाई में मां दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर विभिन्न पंडालों में सम्मिलित होकर मां दुर्गा को पूजा अर्चना कर मां भगवती से आशीर्वाद लिया। 





श्री बोदरा ने मां दुर्गा से सर्वजन के कल्याण और राज्य देश को निरंतर प्रगति के लिए मां से प्रार्थना की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अष्टमी पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों से आग्रह किया कि हम सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर दृढ़ता से चलते रहें यही हमारी संस्कृति को शक्ति है यह पर्व हमारे जीवन में सुख शांति समृद्धि लाए। सभी को महा अष्टमी पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने पूजा समितियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दिया। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।

सरायकेला खरसावां : उपायुक्त नितोश कुमार सिंह ने खरसावा स्थित मां आकर्षणी शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना

सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नितोश कुमार सिंह ने खरसावा के आस्था और विश्वास के प्रतीक MAA Akarshani शक्तिपीठ चिलकु पहुंचकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की पूजा के उपरांत उन्होंने क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि को कामना की उपायुक्त ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और उनका समुचित विकास प्रशासन की प्राथमिकता है। 





यह पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल बन सकता है। इस दौरान MAA akarshani विकास समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल के द्वारा उपायुक्त को मां का स्मृति चिन्ह भेंट किया। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा क्षेत्र की इतिहास के विषय में बताया गया साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं किस तरह अधिक से अधिक सुविधा मिले इसके बारे में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु, थाना प्रभारी गौरव कुमार, MAA akarshani विकास समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रभाकर मंडल, हेमंत मंडल, सपन मंडल, लक्ष्मण गांगुली, चंद्र चौहान, कंचन चौहान, केशव प्रधान, लखन महतो आदि उपस्थित थे।

चाकूलिया: कुणाल महतो ने किया चाकुलिया दुर्गा पूजा पंडाल का दर्शन

चाकूलिया :-चाकुलिया नया बाजार स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में गत कल विद्युत महतो के सुपुत्र कुणाल महतो पहुंचे। उन्होंने विधिवत माता रानी का दर्शन एवं पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।


इस अवसर पर कुणाल महतो ने कहा कि “दुर्गा पूजा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव बढ़ता है।”


पूजा पंडाल को आकर्षक रोशनी और कलात्मक सजावट से संवार गया था, वहीं माता रानी की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। पंडाल में लगातार भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष इस आयोजन को भव्य रूप दिया जाता है। दुर्गा पूजा के माध्यम से न सिर्फ धार्मिक आस्था प्रकट होती है, बल्कि यह समाज में एकता और सहयोग की मिसाल भी पेश करता है।





भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन ने पूजा पांडालों का की दर्शन

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनिता सोरेन ने मंगलवार को घाटशिला के विभिन्न पूजा पंडाल का दर्शन किया ,डॉ सुनीता को लोगों ने भव्य स्वागत किया । सभी श्रद्धालुओं को डॉ सुनीता ने पूजा की बधाई दी। 

उन्होंने कहा शक्ति की देवी मां दुर्गा की आशीर्वाद हम सबों पर ऐसे ही बना रहे और हम हमेशा आपलोंगों का सेवा करती रहूं । 


उन्होंने कलचीति, देवली, चपड़ी, काड़ाडुबा, काशिदा अशोक कुंज, काशिदा न्यू कॉलोनी, एलआईसी कॉलोनी , सांडपुरा , दुर्गा पूजा पंडाल का दर्शन किया। 

मौके पर भाजपा दामपड़ा मंडल अध्यक्ष संजय महाकुड, भाजपा घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार ,दिलीप महतो,विकास विशोई, जीतेन महतो , धनंजय महतो ,नंद किशोर दास, मधुसूदन दास,विकास गोराई, नीमा रजक,नरेन कालिंदी,राजेश गोराई,देवाशीष गोराई,कृष्णा गोराई, सत्य नारायण पुष्टि, अशोक मंडल, विश्वनाथ भट्टाचार्च, विनय बेरा,आलोक दे,राजेश मंडल आदि शामिल थे।





मंगलवार, 30 सितंबर 2025

सरायकेला में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पंडालों में लगी लंबी कतारें

सरायकेला मंगलवार को महा अष्टमी के अवसर पर सरायकेला नगर के पंडालों में श्रद्धालुओं को भारी भीड़ उमड़ी। 

मां दुर्गा की अलौकिक छवि और आकर्षक सजावट से सजे पंडालों में भक्तों का आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा पब्लिक दुर्गा मंदिर में विगत 350 वर्षों से तांत्रिक मत के अनुसार मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है परंपरागत विधि विधान से आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था और विश्वास देखने को मिला यहां दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे नगर को दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर दुल्हन की तरह सजाया गया है आकर्षक पंडाल निर्माण और मनमोहक सजावट ने शहर को रौनक बढ़ा दी है। 




घाटशिला: हीरागंज में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त

घाटशिला : अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर मंगलवार (30 सितम्बर) को अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। निरीक्षक उत्पाद श्री रामदास भगत के नेतृत्व में घाटशिला थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से हीरागंज में छापामारी की गई।



छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की कई भट्टियां नष्ट की गईं। कार्रवाई में लगभग 1500 किलोग्राम अवैध जावा महुआ को नष्ट किया गया तथा 60 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। भट्टी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस छापामारी दल में मो. गुफरान (अवर निरीक्षक, उत्पाद), देवसाय भगत (पु.नि.उ, घाटशिला थाना) सहित प्रतिनियुक्त जिला पुलिस बल और गृह रक्षक शामिल थे।





गुड़ाबांदा में शिवदुर्गा ज्वालकाटा समिति में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

गुड़ाबांदा  प्रखंड अंतर्गत सिंहपुरा पंचायत के शिवदुर्गा ज्वालकाटा कमिटी परिसर में पूजा के अवसर पर भारी संख्या में भक्तगणों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।



समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री राजकिशोर महतो, उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार महतो, सचिव श्री मदनमोहन महतो तथा कोषाध्यक्ष के रूप में लव महतो और दिवस महतो शामिल हैं। सह सचिव की जिम्मेदारी रविन्द्र नाथ महतो संभाल रहे हैं।

समिति के सक्रिय सदस्यों में हरिश महतो, नितिश महतो, निखिल महतो, राजकुमार महतो, अमित महतो, अजय महतो, मिथुन महतो, लालटु महतो, संजय महतो, तापस महतो और राजीव महतो अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, संरक्षक की भूमिका में सुबोध महतो एवं सुखोमय महतो समिति का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

पूजा स्थल पर भक्तों की भीड़ और उत्साह देखते ही बन रहा था। वातावरण देवी माँ के जयकारों से गूंजायमान रहा।





माकुलाकोचा में झारखंड मुक्ति वाहिनी की बैठक, वन विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

चांडिल :दलमा तराई क्षेत्र के माकुलाकोचा स्थित हिरण पार्क गेस्ट हाउस में शनिवार को झारखंड मुक्ति वाहिनी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संयोजक चंदन सिंह ने की, जिसमें दलमा क्षेत्र के आदिवासी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।


बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। जर्जर सड़कों, पेयजल संकट, सोलर लाइट की कमी, हाथियों द्वारा फसल बर्बाद होने पर मुआवजा न मिलने जैसे मुद्दों पर नाराज़गी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में कीचड़ भरे रास्तों से गर्भवती महिलाओं और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि 1982–83 में चांडिल डैम परियोजना के लिए मिले 33 करोड़ रुपये का अब तक क्षेत्रीय विकास में कोई ठोस उपयोग नहीं हुआ। साथ ही, पर्यटन से होने वाली आय का लाभ भी गांवों तक नहीं पहुंच रहा।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जंगलों में आग बुझाने की जिम्मेदारी ग्रामीणों पर डाल दी जाती है, मगर इसके बदले उन्हें न तो सुरक्षा कवच मिलता है और न ही समय पर मजदूरी। वहीं, अवैध पेड़ कटाई और पत्थर खनन को लेकर भी विभागीय मिलीभगत के आरोप लगाए गए।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो झारखंड मुक्ति वाहिनी व्यापक आंदोलन करेगी।

इधर, इस मामले में दलमा रेंजर दिनेश चंद्र ने स्पष्ट किया कि हर साल सड़क मरम्मत वन विभाग द्वारा की जाती है, लेकिन इस बार भारी बारिश की वजह से सड़कें खराब हुई हैं। बरसात खत्म होते ही मरम्मत कार्य शुरू होगा। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

पेड़ कटाई के आरोप पर उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस का निर्माण सरकार के आदेश पर हो रहा है और आगे से वहां बिना अनुमति के बैठकें आयोजित नहीं करने दी जाएंगी।






Breaking