Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

खरसावां सरकारी दुर्गा मंदिर में नवमी पूजा, बीडीओ और थाना प्रभारी ने की विशेष पूजा-अर्चना

खरसावां के सरकारी दुर्गा पूजा मंदिर में नवमी पूजा के शुभ अवसर पर खरसावा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, थाना प्रभारी गौरव कुमार ने मंदिर पहुंचकर नवमी को पूजा पंडित मनोज कुमार पति के द्वारा विशेष पूजा अर्चना किया गया। 


प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने पूरे खरसावां के लिए मां दुर्गा के समझ सुख शांति समृद्धि को कामना किया। वहीमौके पर खरसावा थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि महानवमी के शुभ दिन पर सभी देशवासियों से आग्रह किया कि हम सत्य धर्म और नैतिकता के मार्ग पर दृढ़ता से चलते रहें यही हमारी संस्कृति को शक्ति है। यह पर्व हमारे जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाए उन्होंने पूरे खरसावा वासियों के महानवमी के पूजा के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। खरसावां अंचल कार्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सरकारी दुर्गा पूजा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करते हैं तांत्रिक मत के अनुसार मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। देवी माता की पूजा अर्चना को लेकर दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिला पुष्पांजलि देने के लिए महिलाओं ने मां दुर्गा के चरण में तांता लगा रहा। 






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking