सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नितोश कुमार सिंह ने खरसावा के आस्था और विश्वास के प्रतीक MAA Akarshani शक्तिपीठ चिलकु पहुंचकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की पूजा के उपरांत उन्होंने क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि को कामना की उपायुक्त ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और उनका समुचित विकास प्रशासन की प्राथमिकता है।
यह पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल बन सकता है। इस दौरान MAA akarshani विकास समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल के द्वारा उपायुक्त को मां का स्मृति चिन्ह भेंट किया। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा क्षेत्र की इतिहास के विषय में बताया गया साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं किस तरह अधिक से अधिक सुविधा मिले इसके बारे में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु, थाना प्रभारी गौरव कुमार, MAA akarshani विकास समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रभाकर मंडल, हेमंत मंडल, सपन मंडल, लक्ष्मण गांगुली, चंद्र चौहान, कंचन चौहान, केशव प्रधान, लखन महतो आदि उपस्थित थे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें