Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

राजनगर प्रखंड के ग्राम राजड़ में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा दुर्गा पूजा एवं आंगनबाड़ी का हुआ आयोजन।

राजनगर प्रखंड के ग्राम राजड़ में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा विजयदशमी के बाद यानी एकादशी में धूमधाम से दुर्गा पूजा एवं आंगनबाड़ी का आयोजन किया गया। स्थापित 1942 को किया गया है।तालाब से लेकर मंदिर तक जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किये ।सभी श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी।जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं मां उसे हर मनोकामनाएं पूरा करती है ।



भक्तों द्वारा माता को प्रसन्न करने के लिए अनेक प्रकार का करतब दिखाएं कोई भक्तों कांटों की सेज बनाकर सोए , नागफली कांटों पर , आग पर भी करतब दिखाये ,लेकिन दुर्गा मां कृपा से शरीर पर जख्म तो नहीं हुआ। दुर्गा मंदिर परिसर के सामने अंगुनमाड़ा के लिए अग्निकुंड बनाया गया , जिसकी लंबाई 10 फीट ,चौड़ाई 2 फीट ,गहराई 2 फीट था। पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु नंगे पांव दहकते अंगारों पर चले , लेकिन किसी के पांव में छाले तक नहीं हुआ। राजनगर प्रखंड के आसपास एवं दूरदराज से हजारों दर्शकगण देखने के लिए पहुंचे थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष - प्रमोद कुमार प्रधान , सचिव- उत्तम प्रधान , कोषाध्यक्ष  - बलराम प्रधान  ,सदस्यगण - बैजनाथ प्रधान , अर्जुन प्रधान, विजय प्रधान, मंटू सरदार ,कृष्णा प्रधान  ,बीरबल प्रधान , बैद्यनाथ प्रधान, निमाई प्रधान , बलराम प्रधान,निहाल प्रधान एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।





बागबेड़ा जल संकट: कांग्रेस का हल्ला बोल, विभाग से शीघ्र कदम उठाने की मांग

बागबेड़ा: कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर उठाई आवाज, खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप की और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग तेज  

बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में फैलते गंभीर जल संकट को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने आवाज बुलंद की। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का विस्तृत ब्यौरा सौंपा और तात्कालिक समाधान की मांग रखी।  

कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है और इसे शीघ्र पूरा कर संचालित किया जाना जरूरी है। अस्थायी राहत के लिए खरकई नदी (कुसुम घाट) से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को फिल्टर हाउस तक पहुंचाने और लगभग 21 पंचायतों में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।  

सोलर जलमीनार और हैंडपंप की समस्याएं  

- माहुलबना पंचायत, चौरा गांव में युधिष्ठिर महतो के घर समीप स्थित सोलर जलमीनार की मरम्मत तत्काल की जाए।  

- रसिकनगर पंचायत, सुसनी गांव में बलराम महतो के आवास के पास निष्क्रिय जलमीनार को अविलंब दुरुस्त किया जाए।  

- पटमदा पंचायत, ग्राम पटमदा में शिशु लाल महतो के घर समीप नवीन सोलर जलमीनार स्थापित करने की मांग दोहराई गई।  

- विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब  हैंडपंप और नलकूप  की मरम्मत तथा नए नलकूप की स्थापना की मांग भी प्रमुख रही।  

जर्जर पाइपलाइन और जुगसलाई की बड़ी समस्या  

कांग्रेस ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों  से पानी रिस रहा है, जिससे दबाव घट रहा है और आमजन को पानी नहीं मिल पा रहा है।  

विशेष रूप से जुगसलाई के साफ्रीगंज मोहल्ला की समस्या पर जोर देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह इलाका लंबे समय से पानी की भीषण समस्या झेल रहा है और विभाग को इसे प्राथमिकता से हल करना चाहिए यहां नया पाइप लाइन बिछाने का कार्य अविलंब प्रारम्भ किया जाए जिससे लोगों को राहत मिले ।  

कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "यदि विभाग शीघ्र कदम नहीं उठाता तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जनता अब और इंतजार करने को तैयार नहीं है।"  

प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, रामलाल पासवान, अरुण कुमार सिंह, शशि कुमार सिन्हा, सामंता कुमार, संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, नलिनी सिन्हा, मलखान दुबे, रणजीत सिंह, वीरेंद्र पांडे, सनी सिंह, निखिल कुमार, समरेन्द्र नाथ तिवारी एवं सुरेश धारी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।




सरयू राय ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

*जमशेदपुर।* जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वित होने वाली 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास का यह कार्यक्रम मानगो नगर निगम में संपन्न हुआ। 

विधायक श्री राय ने 15वें वित्त आयोग, नगर विकास विभाग और विधायक निधि के मद से 2 करोड़ 5 लाख 26 हजार रुपए की राशि से क्रियान्वित योजनाओं का उद्घाटन भी किया। जिन योजनाओं का 

उन्होंने उद्घाटन किया, उनमें कदमा के शास्त्रीनगर के ब्लॉक नं. 2, जटाधारी मंदिर प्रांगण में किचेन शेड का निर्माण, कदमा के ही शास्त्रीनगर के रोड नं. 3 में जोगर्स पार्क का सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य, सोनारी के कैलाश सरोवर का जीर्णोद्धार कार्य और सोनारी के ही पंचवटीनगर में स्थित सार्वजनिक शिव पार्वती मंदिर में शेड निर्माण कार्य शामिल है। 

विधायक सरयू राय ने इस मौके पर कहा कि मानगो नगर निगम को विकास की योजनाएं शुरु कर देनी चाहिए। उन्हें सिर्फ सूचित भर कर दें कि यह काम शुरु किया जा रहा है। फिर उनके प्रतिनिधि उस कार्य की रफ्तार, गुणवत्ता आदि को समय-समय पर देखते रहेंगे। 

इस अवसर पर मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद, सहायक अभियंता मयंक शेखर, संतोष कुमार, सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता महेश कुमार, मानस सतपति, उदय शंकर, विनोद राय, सुबोध श्रीवास्तव, अशोक चौहान, पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, संजीव मुखर्जी, मुकेश कुमार, निसार अहमद, विजेंद्र सिंह, संतोष चौहान, मनोज गुप्ता, मनोज राय, अंकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।





खरसावां राज परिवार ने विजयादशमी पर की अस्त्र-शस्त्र पूजा, निभाई 300 साल पुरानी परंपरा

विजयादशमी के शुभ अवसर पर खरसावां राज परिवार ने अस्त्र-शस्त्र का पूजा किया। राज परिवार खरसावां का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा पिछले लगभग 300 सालों से चलती आ रही है। 




विजयदशमी के शुभ अवसर पर राज परिवार के सभी सदस्यगण अस्त्र-शस्त्र का पूजा के साथ-साथ पूजा अर्चना दुर्गा आरती का ऐतिहासिक परंपरा संस्कृति के द्वारा परिवार के सभी सदस्यगण परिवार के सभी बड़ों सदस्यगण को आरती के माध्यम से आशीर्वाद दिया। इस ऐतिहासिक परंपरा में उपस्थित खरसावां के राजा साहब गोपाल नारायण सिंह देव, राजमाता बिजया देवी, रानी साहब अपराजिता सिंह देव, अनूप सिंह देव, अमरेश सिंह देव, प्रवीर सिंह देव, रामजी सिंह देव, आनंद सिंह देव, उमा सिंह देव, प्रद्युमन सिंह देव, आलोक सिंह देव, श्रुति दमैन सिंह देव, एवं समस्त राज परिवार के सदस्य गण विजयादशमी के पावन अवसर पर उपस्थित थे।






खरसावां: आमदा ठाकुर वाड़ी में कलश विसर्जन व सिंदूर खेला के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव

विजया दशमी के पावन अवसर पर खरसावा प्रखंड के अंतर्गत आमदा श्री श्री 108 ठाकुर वाड़ी मां दुर्गा के कलश विसर्जन के साथ भक्ति परंपरा और आधुनिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला मां के मायके से कैलश वापसी की इस भावुक घड़ी को स्थानीय महिलाओं ने सिंदूर खेला।



कैलश विसर्जन से पहले सुबह से ही पूजा पंडाल में विवाहित महिलाओं का तांता लगा था लाल और सफेद साड़ियों में सजी महिलाओं ने मां दुर्गा को मूर्ति के पास जमा होकर सिंदूर खेला को रस्म अदा को। महिलाओं ने पहले मां दुर्गा की आरती उतारी इसके बाद उत्साह और उल्लास के माहौल में एक दूसरे पर सिंदूर लगाया और सुहाग तथा स्नेह को होली खेली इस दौरान महिलाएं गले मिलकर एक दूसरे के अखंड सौभाग्य और परिवार को खुशहाली की कामना कर रही थी यह दृश्य न केवल बंगाली संस्कृति को सुंदरता को दर्शाता है बल्कि स्त्री शक्ति एकता और पारंपरिक स्नेह का भी संदेश देता है। 




आदित्यपुर: धूमधाम से निकला मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस, खरकई नदी में हुआ विसर्जन

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आदित्यपुर वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज रोड स्थित मां मनसा देवी मंदिर परागण से माता दुर्गा देवी की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस धूम धाम से निकाला गया अच्छे बो छोर आबार होंबे के नारा के साथ ढोल नगरा ढाक बजा के शांति पूर्ण रूप से माता का प्रतिमा का विसर्जन किया गया आदित्यपुर 2 आर आई टी रोड नंबर 32 रायडी बस्ती घाट स्थित खरकई नदी पर 




मुख्य रूप से उपस्थित थे पूजा समिति के संरक्षक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती,रमेश बालमुचू,सरोज साहू,बिट्टू महतो, अनिमेस महतो,दीपू दास,कृष्ण महतो,गोलू पान,प्रकाश दास,हरि महतो,दीपक सरदार,सौरव पत्रों,वीर बहादुर महतो,तुरु महतो,मोहित कुमार,आदि पूजा समिति के सभी सदस्यों साथ ही युवा नेता स दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त जिला के पुलिस अधीक्षक, सभी प्रशासनिक पदाधिकारी,सभी पत्रकार बंधु ,समाज सेवी एवं पूजा समिति के संचालक को धनयबाद दिया






गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

खरसावां: बाईधर प्रधान हत्याकांड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

खरसावां के बाईधर प्रधान हत्याकाण्ड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के कारण हुई थी हत्या,

खरसावां के सुपाइसाई मे विगत मंगलवार को पुरानी जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के कारण बाईधर प्रधान की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकाण्ड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल दिया गया। इस हमले से जख्मी कनकलता प्रधान पति- स्व० बाईधर प्रधान के फर्दबयान पर अभियुक्त 01. जीवनधन प्रधान, उम्र-45 वर्ष पे०- स्व० जनमजय प्रधान, 02. राजकुमार प्रधान, उम्र 20 वर्ष एवं 03. पंकज प्रधान, उम्र- 25 वर्ष दोनो पे०- जीवनधन प्रधान तीनो पता- ग्राम- कोलाईडीह, पो०- गालुडीह, थाना- कुचाई, जिला- सरायकेला-खरसावां के विरुद्ध पीड़िता के पति बाईधर प्रधान के हत्या करने के आधार पर खरसावां थाना काण्ड संख्या- 69/2025 दिनांक 01.10.2025 धारा 126 (2)/118(2)/109(1)/103(1)/238/3(5) BNS दर्ज किया गया। घटना में संलिप्त तीनो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

01. जीवनधन प्रधान, उम्र 45 वर्ष पे०- स्व० जनमजय प्रधान,

02. राजकुमार प्रधान, उम्र- 20 वर्ष एवं

03. पंकज प्रधान, उम्र- 25 वर्ष दोनो पे0- जीवनधन प्रधान तीनो पता- ग्राम- कोलाईडीह, पो०- गालुडीह,

थाना- कुचाई, जिला- सरायकेला-खरसावां ।


जप्त समान:(1) घटना में इस्तेमाल किये गये खून लगा एक तलवार एवं एक बंकिया

(2) घटना के क्रम में अभियुक्तो के द्वारा पहना गया खून लगा कपड़ा,

(3)मोबाइल फोन-02

(4) स्कुटी बाईक-01

गिरफ्तार अभियुक्त जीवनधन प्रधान का अपराधिक इतिहास

01. कुचाई थाना

काण्ड सं0-07/2006

10.03.2006

धारा-147/148/149/341/323/324/307/302 भा० द० वि० आरोप पत्र सं0- 17/2006 दिनांक

30/05/2006.

02. कुचाई थाना काण्ड सं0-22/2013 दिनांक 06.07.2013 धारा- 341/324/323 भा० द०

आरोप पत्र सं0-24/2013 दिनांक 08.08.2013.

छापामारी दल

(1) समीर सवैया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला

(2) पु० नि० नितिन कुमार सिंह सरायकेला अंचल



(2) पु०अ०नि० गौरव कुमार, थाना प्रभारी, खरसावाँ थाना

(3) पु०अ०नि० रमन कुमार विश्वकर्मा, प्रभारी आमदा ओ०पी०

(4) रिर्जव गार्ड, आमदा ओ०पी०।

पश्चिम बंगाल में मां के 12 चमत्कारी धाम, जहां हर कण में शक्ति का वास

कोलकाता :पश्चिम बंगाल शाक्त धर्म का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां पर आदिकाल से ही शक्ति उपासना की परंपरा विद्यमान रही है। शाक्त साधना के लिए बंगाल को विशेष महत्व प्राप्त है।

प्राचीन ग्रंथों और पुराणों में वर्णित 51 शक्तिपीठों में से 12 पवित्र शक्तिपीठ पश्चिम बंगाल में स्थित हैं। नवरात्रि और दुर्गापूजा के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं और लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।





दीपिका पादुकोण बनी पॉपुलैरिटी की क्वीन, बाकी टॉप 10 पॉपुलर सेलिब्रिटीज

IMDb यानी इंटरनेट मूवी डेटाबेस ने इंडियन सिनेमा के पिछले 25 सालों (2000–2025) की पॉपुलैरिटी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में दीपिका पादुकोण ने सभी सितारों को पीछे छोड़ते हुये सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार का खिताब हासिल किया। खास बात यह कि दीपिका ने शाहरुख, आमिर और सलमान जैसे बड़े सितारों को भी पछाड़ा। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक के टॉप 10 सितारे में क्रमशः दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, इरफान खान, आमिर खान, सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान, ऋतिक रोशन एवं अक्षय कुमार शामिल हैं। पहली बार किसी लिस्ट में तीन महिला सेलेब्स एक साथ टॉप पर आई हैं, जो इंडस्ट्री में बदलते समीकरणों का संकेत देती है।

फिल्मों की रेस: कौन रहा टॉप?

2025 की सबसे पॉपुलर फिल्म: ‘सैयारा’

दूसरे नंबर: ‘छावा’ (विक्की कौशल)

तीसरे नंबर: ‘महावतार नरसिम्हा’

चौथे और पांचवें: ‘ड्रैगन’ और ‘कुली’

पूरे 25 साल की लिस्ट में शाहरुख खान का दबदबा सबसे ज्यादा रहा। टॉप फिल्मों में सात बार उनकी फिल्में नंबर वन रहीं। IMDb ने शाहरुख खान को ‘मोस्ट प्रोलिफिक हेडलाइनर ऑफ 25 इयर्स’ का खिताब दिया। पिछले 25 वर्षों में उनकी 20 फिल्में IMDb टॉप लिस्ट में शामिल हुईं। 2000–2004 तक लगातार हर साल उनकी फिल्में नंबर वन रहीं। जिन वर्षों में उनकी फिल्म रिलीज नहीं हुई, तब भी वे पॉपुलर सेलेब्रिटीज की लिस्ट में टॉप पर बने रहे।

आमिर खान: ग्लोबल सिनेमा का जादू

जहां शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाये रखा, वहीं आमिर खान ने ग्लोबल अपील में बाजी मारी। ‘3 इडियट्स’ आज भी यूरोप, यूके और ऑस्ट्रेलिया में सबसे पसंदीदा भारतीय फिल्म है। ‘दंगल’ ने चीन और यूएई में रिकॉर्ड बनाये। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि आमिर खान का सिनेमा देश से ज्यादा विदेशों में गूंजता है।





नगड़ी: राजधानी रांची के इस इलाके में कई राउंड फायरिंग

झारखंड: राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हथियारों की नंगी नोक पर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देती हुई वारदात सामने आई। एक रिसॉर्ट में चल रही पार्टी के दौरान जिला परिषद सदस्य के पति बजरंग महतो और उसके तीन साथियों ने लाइसेंसी हथियारों से लगातार फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का शौक इलाके के लोगों के लिए दहशत की रात बन गया। अचानक गोलियों की गड़गड़ाहट सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गये और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगड़ी थानेदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों आरोपियों को हथियार समेत दबोच लिया। पुलिस ने तीन लाइसेंसी बंदूकें जब्त कीं। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुये, जबकि चश्मदीदों का कहना है कि फायरिंग एक दर्जन से ज्यादा राउंड की गई थी। खबर है कि पुलिस के पहुंचने से पहले कई खोखे मौके से गायब कर दिये गये। रांची के रूरल SP प्रवीण पुष्कर के मुताबिक मामला हर्ष फायरिंग का है, लेकिन अब यह जांच का विषय है कि लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग किस नीयत से किया गया। फिलहाल चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।






Breaking