खरसावां प्रखंड के जोजो कुड़मा में तीन दिवसीय सोहराय पर्व गुरुवार को बर्दखुटा के साथ संपन्न हुआ. कार्तिक अमावस्या से लेकर तीसरे दिन अलग - अलग तरीकों से इस पर्व को मनाया गया. यह पर्व में अमावस्या के दिन पशु धन को तेल लगाकर, दूसरे दिन गोहाल पूजा एवं तीसरे दिन बरद खूंटा मनाया गया.
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025
खरसावां: जोजो कुड़मा में सोहराय पर्व के अंतिम दिन बर्दखुटा कार्यक्रम सम्पन्न
सरायकेला-खरसावां: फ्रांस के पर्यटकों ने मानभूम छऊ की बारिकियों से हुए अवगत , छऊ देख हुए अभिभूत
ईचागढ़ सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चोगा गांव में फ्रांस के पर्यटक पहुंचे और नटराज कला केन्द्र चोगा में फ्रांस के पर्यटकों ने मानभूम छऊ कला का बारिकी को समझने का कोशिश किया। नटराज कला केन्द्र के कलाकारों ने छऊ का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने विदेशी पर्यटकों को मनमोहक मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध छऊ का प्रदर्शन कराया।
राजनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब बरामद — 300 किलो जावा महुआ नष्ट
राजनगर : सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम मंजगांव, टोला जोजबेरा स्थित जंगल में अवैध शराब भाटियों के विरुद्ध छापेमारी की गई।
सरायकेला के बड़ा हरिहरपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया देश बंधना (सोहराय) पर्व
सरायकेला जिले के बड़ा हरिहरपुर में आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व देश बांधना (सोहराय) पारंपरिक रीति-रिवाज और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरिहरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बैलों को सजाया गया और आदिवासी महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। पुरुषों ने गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य के साथ बैलों को नचाया।
पूर्व प्रमुख रामदास टुडू ने बताया कि देश बंधना सोहराय पर्व आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण पर्व है, जो चार दिनों तक मनाया जाता है। यह पर्व मानव और पशु के सहअस्तित्व का प्रतीक है और आदिवासी संस्कृति की गहराई और प्रकृति प्रेम को दर्शाता है।
जमशेदपुर में भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया
जमशेदपुर के पुराना कोर्ट स्थित भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (Anti Corruption Investigation Bureau – ACIB) की ओर से गुरुवार को सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पुराना कोर्ट के इलाइची रेस्टोरेंट में सफलता पूर्वक संपन्न किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत कोल्हान प्रमंडल के अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल लीगल सेल के पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, बाबूलाल नाग , नागेन्द्र कुमार ,रामकुमार छतरियां, राजेश कुमार शर्मा, डी. रविकुमार, विष्णु प्रधान, अशोक कुमार, संतोष रेड्डी, स्वरूप पाल, सुरेश चंद्र महतो, एम. वेंकट राव, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, गोपाल पात्रो, अमीषा नाग पूरबी रानी दत्ता , जय पाल पात्रो , आई बाबू राव, विवेक प्रसाद, सुबोध कुमार अग्रवाल , ब्रिज मोहन सिंह , उज्ज्वल दास , शिबू होड़ , वाजिब अली, एम वेंकट प्रसाद , विष्णु चरण प्रधान, अशोक कुमार , दीपक कुमार सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025
राजनगर : रासा संजाड़ में सोहराय पर्व पर गोरु खुटाव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। वाद्य यंत्रों को बजाकर ग्रामीणों ने मनाया त्योहार।
राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के ग्राम रासा संजाड़ में सोहराय पर्व बंदना पर्व के अवसर पर गुरु खुटाव प्रतियोगिता का किया गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक विधान के अनुसार गोहाल पूजा कर पशुधन की सुरक्षा
व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। गोरू खुटाव कार्यक्रम का आयोजन कर परंपरा का निर्वहन किया गया। जिसमें 20 पशुपालकों ने अपने बैलों को प्रतियोगिता में उतारा। संताली परिधान पहनकर महिलाओं ने सूप में धूप , दीप , अरवा चावल और दूब घास रखकर बैलों के सामने अर्पित की , तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी । इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ा मांदर व विभिन्न वाद्य यंत्रों को बजाकर बैलों को नचाया गया। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास दूरदराज के गांवों के हजारों लोग शामिल हुए।
शिव चरण मुर्मू ने कहा कि सोहराय पर्व,बंदना पर्व आदिवासी मूलवासी के प्रमुख त्योहारों में एक है। कृषि कार्य संपन्न होने के बाद मवेशियों के सम्मान में यह पर्व मनाया जाता है। बैलों को खुश करने के लिए गोरु खुटाव का आयोजन किया जाता है। जिसमें बैलों को नाचने का परंपरा है।
बैल खुटाव प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मंगल हेम्ब्रम फुटाकाचा धोती, द्वितीय पुरस्कार सोपना हांसदा फुटा काचा धोती, तृतीय पुरस्कार प्रकाश टुडू फुटा काचा धोती,
चारहाव सिर्फा - फुटा कांचा धोती,फुटा काचा साड़ी।
लांगड़े ऐनेज हेपराव -1. ड्रेसिंग टेबल 2. ड्रेसिंग टेबल 3. स्टैंड फैन 4. स्टैंड फैन 5. स्टील हांडी , 6.स्टील होंडा 7. स्टैंडर्ड 8. स्टील बाल्टी 9. स्टील बाल्टी , 9.स्टील बाल्टी 10 ,स्टील बाल्टी 11. स्टील बाल्टी, 14 स्टील बाल्टी ,15 स्टील बाल्टी, 16 स्टील बाल्टी ,17 स्टील बाल्टी , 18 स्टेट बाल्टी 19 स्टील बाल्टी, 20, स्टील बाल्टी आदि कमेटी की ओर दिया गया।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष - शिवचरण मुर्मू , सचिव - सालखान मुर्मू सदस्य - बुधराय मुर्मू , होपन हांसदा , विकास टुडू , मंगल हेंब्रम , सावंना हेंब्रम , मोची मुर्मू, छोटा हेंब्रम , दिनेश मुर्मू , लाल मोहन मुर्मू , मलखान मुर्मू , सुधीर महतो , बबलू हेंब्रम , राहुल मुर्मू एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
बहरागोड़ा:-देशभर में भाई दूज का उत्सव भाई और बहन की विश्वास का प्रतीक.......
बाहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया छट घाट जाने के लिए सड़क की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का भरा अंवार.....
चाईबासा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर का भाजपा और चंपाई सोरेन पर हमला — कहा, घाटशिला की जनता सिखाएगी सबक
चाईबासा :पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का भाजपा पर हमला-कहा- घाटशिला उपचुनाव में पीठ पीछे वार करने वालों को जनता सबक सिखाएगी, बिहार चुनाव में झामुमो को सीट नहीं मिलने पर कहा-नहीं हुआ गठबंधन धर्म का पालन, उचित समय पर लिया जाएगा सटीक निर्णय
पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि पीठ पीछे वार करने वाले लोगों का चरित्र पूरी झारखंड की जनता के सामने उजागर हो चुका है और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की जनता ऐसे लोगों को उपचुनाव में सबक सिखाएगी। चाईबासा में पत्रकारों से बात करते हुए मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जो सम्मान दिया वह उन्होंने सपनों में भी नहीं सोचा होगा, लेकिन उन्होंने झामुमो को तोड़कर भाजपा में विलय की बड़ी साजिश रची थी। श्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें टोप समझकर अपने साथ लाई थी लेकिन वह फेल हो गए। घाटशिला उपचुनाव में वहां की जनता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि स्वरूप झामुमो को देने का मन बना चुकी है। धन बल पर जन बल भारी पड़ेगा और विपक्ष के प्रत्याशी की जमानत जप्त हो जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा को एक भी सीट नहीं मिली है। इस पर भविष्य की राजनीति और गठबंधन पर क्या असर पड़ेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा क्या कदम उठाने वाली है। इस सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा नीति सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। झामुमो के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार झारखंड में सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा से गठबंधन धर्म का पालन किया है, लेकिन हमारे साथियों ने हमें मुगालते में रखकर जो आचरण किया है, उसकी समीक्षा हमारे केंद्रीय अध्यक्ष और पार्टी के लोग करेंगे। कोई ठोस परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हमारे साथ धोखा हुआ है। हमें आश्वासन देने के बाद भी हमारी दावेदारी का ध्यान नहीं रखा गया। ऐसे में उचित समय आने पर सटीक निर्णय लिया जाएगा
आदित्यपुर खरकाई ब्रिज पर महिला ने लगाई छलांग, पानी कम होने से बची जान
आदित्यपुर : बीती रात आदित्यपुर खरकाई ब्रिज पर एक बड़ी घटना घटी, जहां एक महिला ने रात्रि 11:30 बजे के करीब आत्महत्या करने के उद्देश्य से पुल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि नदी में पानी कम होने के कारण महिला सुरक्षित बच गई और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
महिला की पहचान परसुडीह निवासी के रूप में हुई है। जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वह ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और शायद इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित उनके पति के साथ भेज दिया गया। वही, घर के परिजन ने बताया कि महिलाओं किसी तरह की बीमारी नहीं है।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...




















































