Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

राजनगर : रासा संजाड़ में सोहराय पर्व पर गोरु खुटाव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। वाद्य यंत्रों को बजाकर ग्रामीणों ने मनाया त्योहार।

राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के ग्राम रासा संजाड़ में सोहराय पर्व बंदना पर्व के अवसर पर गुरु खुटाव प्रतियोगिता का किया गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक विधान के अनुसार गोहाल पूजा कर पशुधन की सुरक्षा




व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। गोरू खुटाव कार्यक्रम का आयोजन कर परंपरा का निर्वहन किया गया। जिसमें 20 पशुपालकों ने अपने बैलों को प्रतियोगिता में उतारा। संताली परिधान पहनकर महिलाओं ने सूप में धूप , दीप , अरवा चावल और दूब घास रखकर बैलों के सामने अर्पित की , तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी । इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ा मांदर व विभिन्न वाद्य यंत्रों को बजाकर बैलों को नचाया गया। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास दूरदराज के गांवों के हजारों लोग शामिल हुए।

शिव चरण मुर्मू ने कहा कि सोहराय पर्व,बंदना पर्व आदिवासी मूलवासी के प्रमुख त्योहारों में एक है। कृषि कार्य संपन्न होने के बाद मवेशियों के सम्मान में यह पर्व मनाया जाता है। बैलों को खुश करने के लिए गोरु खुटाव का आयोजन किया जाता है। जिसमें बैलों को नाचने का परंपरा है।

बैल खुटाव प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मंगल हेम्ब्रम फुटाकाचा धोती, द्वितीय पुरस्कार सोपना हांसदा फुटा काचा धोती, तृतीय पुरस्कार प्रकाश टुडू फुटा काचा धोती,

चारहाव सिर्फा - फुटा कांचा धोती,फुटा काचा साड़ी।

लांगड़े ऐनेज हेपराव -1. ड्रेसिंग टेबल 2. ड्रेसिंग टेबल 3. स्टैंड फैन 4. स्टैंड फैन 5. स्टील हांडी , 6.स्टील होंडा 7. स्टैंडर्ड 8. स्टील बाल्टी 9. स्टील बाल्टी , 9.स्टील बाल्टी 10 ,स्टील बाल्टी 11. स्टील बाल्टी, 14 स्टील बाल्टी ,15 स्टील बाल्टी, 16 स्टील बाल्टी ,17 स्टील बाल्टी , 18 स्टेट बाल्टी 19 स्टील बाल्टी, 20, स्टील बाल्टी आदि कमेटी की ओर दिया गया।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष - शिवचरण मुर्मू , सचिव - सालखान मुर्मू सदस्य - बुधराय मुर्मू , होपन हांसदा , विकास टुडू , मंगल हेंब्रम , सावंना हेंब्रम , मोची मुर्मू, छोटा हेंब्रम , दिनेश मुर्मू , लाल मोहन मुर्मू , मलखान मुर्मू , सुधीर महतो , बबलू हेंब्रम , राहुल मुर्मू एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking