आदित्यपुर: श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति की ओर से एमआईजी मैदान में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने अपनी सुरीली आवाज से भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया।
कार्यक्रम के दौरान निशा उपाध्याय ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और लोकधुनों की प्रस्तुति दी, जिन पर दर्शक झूमते नजर आए। उनकी गायकी में शिव भक्ति और लोकगीतों का अनोखा संगम देखने को मिला। पूरे मैदान में “हर हर महादेव” और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भावपूर्ण बन गया।
निशा उपाध्याय भोजपुरी संगीत जगत में अपनी जोशीली स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके लोकप्रिय भजनों ने स्थानीय भक्तों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें