खरसावां प्रखंड अंतर्गत बड़ा आमदा में कील्हान प्रमंडल पान तांती समाज को एक महत्वपूर्ण बैठक खरसावा,कुचाई शाखा के अध्यक्ष निरंजन तांती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की तरह आगामी 2026 जनवरी माह के अंदर स्वजातियों का पारिवारिक मिलन समारोह सह वन भज का आयोजन होगा। इस दौरान बताया गया कि पिछले दोनों पान तांती समाज के ही खरसावा के एक युवक का विवाह समान गुस्टि के चक्रधरपुर के युवती से पारिवारिक रजामंदी से हुआ है समान गुस्टि में विवाह की समाज के नीति नियम रीति रिवाज व परंपरा के विरुद्ध माना गया है।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 24 नवंबर 2025
बड़ा आमदा में कील्हान प्रमंडल पान तांती समाज की बैठक, जनवरी 2026 में पारिवारिक मिलन सह वन भज आयोजन का निर्णय
चांडिल में स्पीड ब्रेकर बना दुर्घटना का कारण: टाटा–रांची NH पर दो कारों की जोरदार टक्कर, कोई हताहत नहीं
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–रांची नेशनल हाईवे स्थित चीलगू के पास सोमवार सुबह को दो कारों की आमने-सामने खतरनाक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क के दोनों दिशाओं में जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
गम्हरिया के कमलपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 31 पेटी विदेशी शराब जब्त, सरायकेला उत्पाद विभाग की विशेष छापामारी
सरायकेला–खरसावाँ: उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 23.11.2025 को गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम कमलपुर में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान राजू कैबेर्तो, पिता जवाहरलाल कैबेर्तो के मकान में अवैध रूप से संग्रहित 31 पेटी विदेशी शराब (Empyreal Gold, Royal Stag, No.1, B7) बरामद की गई। साथ ही मौके से एक हीरो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।
संबंधित संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत वाद दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूर्ण रोकथाम हेतु नियमित छापामारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
छापामारी दल :
▪️ अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद, आदित्यपुर अंचल
▪️ सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद
▪️ बरियार हेंब्रम, गृह रक्षक बल
▪️ रंजीत कुमार, गृह रक्षक बल
▪️ अन्य गृह रक्षक बल के सदस्य
रविवार, 23 नवंबर 2025
झारखंड: दो सपने, एक उड़ान : जय और प्रियांशु के घर खुशियों की लहर
पाकुड़: खेल मैदान की लाल मिट्टी पर रोज दौड़ते दो किशोर जय रजक और प्रियांशु कुमार आज पूरे पाकुड़ की उम्मीदों के नाम बन चुके हैं। दोनों का चयन झारखंड अंडर-16 टीम में हुआ है, जो प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। कटक में शुरू हो रहे बीसीसीआई डोमेस्टिक सीजन 2025-26 के लिए 7 दिसंबर को वे टीम के साथ रवाना होंगे।
इन दोनों के लिए यह चयन सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि कठिन संघर्ष, अनुशासन और सपनों को पूरा करने की पहली बड़ी सीढ़ी है। सुबह-सुबह उठकर अभ्यास करने से लेकर पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाने तक, दोनों ने अपने बचपन में ही एक ऐसी गंभीरता दिखाई है, जो बड़े खिलाड़ियों की पहचान होती है।
जय रजक की मेहनत की कहानी
जय के घर में आज उत्सव जैसा माहौल है। साधारण परिवार से आने वाले जय अपने इलाके के अनगिनत बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बारिश हो या तपती धूप, जय मैदान में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी को निखारते रहे। परिवार वालों का कहना है कि जय जहां भी जाता है, पूरे दिल से सिर्फ खेल के बारे में सोचता है। उनका चयन अब परिवार की वर्षों की मेहनत का प्रतिफल है।
प्रियांशु कुमार का जुनून और लगन
प्रियांशु की कहानी भी ऐसी ही है, जिसमें सपनों को हौसलों ने सहारा दिया। स्कूल से लौटकर बैग हटाते ही वे सीधे मैदान पहुंच जाते थे। उनके कोच बताते हैं कि प्रियांशु की आँखों में क्रिकेट बसता है। चाहे जितना भी अभ्यास करवाओ, वह हमेशा एक ओवर और मांग लेता है। आज उनका नाम राज्य टीम में शामिल होना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
पीडीसीए और जेएससीए अधिकारियों ने दिया हौसला
दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जेएससीए जिला प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार पाठक, पीडीसीए सचिव प्रणय तिवारी, अध्यक्ष श्रीपत कुमार, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, लेखाकार रणवीर सिंह, तथा सदस्य गौरव चौधरी, सोना दास, सोहन मंडल, और सोमेन घोष ने उन्हें बधाई दी।
सभी पदाधिकारियों ने कहा कि पाकुड़ के खिलाड़ी अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, यह जिले के खेल विकास की दिशा में बड़ा संकेत है।
परिवार और जिले की उम्मीदें
दोनों खिलाड़ियों के घरों में आज खुशी का माहौल है, साथ ही एक गर्व भी है कि उनके बच्चे अब झारखंड की जर्सी पहनकर देश की सबसे प्रतिष्ठित जूनियर प्रतियोगिता में उतरने वाले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जय और प्रियांशु ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों से भी बड़े खिलाड़ी निकल सकते हैं।
अब अगली मंजिल विजय मर्चेंट ट्रॉफी
सात दिसंबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में अब सभी निगाहें इनके प्रदर्शन पर होंगी। कोच और क्रिकेट प्रेमियों को यकीन है कि दोनों खिलाड़ी मैदान पर अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन करेंगे, जिससे पाकुड़ और झारखंड का नाम और भी रोशन होगा।
झारखंड: पत्नी और बच्चों की घर में मिली बॉडी, बाहर मिला पति का शव, सनसन झारखंड: दुमका में रविवार सुबह एक परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई
मृतकों में पति, पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय बीरेंद्र मांझी ने पहले अपनी पत्नी आरती कुमारी (28 वर्ष) और दोनों बच्चों रोही (5 वर्ष) व विराज (3 वर्ष) का गला रस्सी से कसकर हत्या की, इसके बाद पास के खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव से सामने आई है।
घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में बीरेंद्र का शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब घर पहुंची तो अंदर महिला और दोनों बच्चों के शव मिले। तीनों के गले में रस्सी के निशान थे। मिली जानकारी के अनुसार आरती कुमारी कुछ दिनों से अपने मायके पालोजोरी में थीं। शनिवार को ही बीरेंद्र उन्हें और बच्चों को लेकर घर वापस लौटे थे।
मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड पहुंच चुका है। पुलिस ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर रही है। हत्या और आत्महत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
पलामू: 70 हजार की सुपारी देकर मरवा दी गोली
झारखंड: पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नीरज चंद्रवंशी पर पीछे से गोली चला दी गई। आनन-फानन में उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार नीरज की स्थिति अब खतरे से बाहर है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हमले की जड़ें चार साल पुरानी एक दर्दनाक घटना से जुड़ी हैं। आरोपी युवक की चचेरी बहन ने आत्महत्या कर ली थी। बहन की मौत के लिये आरोपी नीरज को जिम्मेदार मानता रहा। इसी बदले की भावना से उसने 70 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या की योजना तैयार की।
झारखंड मे फिर इस रोज से बढ़ेगी ठंड…
राँची : झारखंड में 23 नवंबर को मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। आसमान पर हल्के-फुल्के बादल मंडराते रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे ठंड से हल्की राहत मिलेगी।अगले 2-3 दिनों तक यही बादलों वाला मौसम चलेगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी की बहुत हल्की संभावना जरूर बनी है, लेकिन उम्मीद कम है। इसके बाद 25 नवंबर से तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड का असर बढ़ेगा। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में 30°C रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 10.09°C दर्ज किया गया। फिलहाल तेज बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही और हल्की बौछारें मौसम को सुहाना बनाये रखेंगी। किसानों के लिए भी यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है।
नयी दिल्ली: पति और उसकी शादीशुदा प्रेमिका को मनाकर ले जा रही थी पत्नी, चलती ट्रेन से कूद गए दोनों
नयी दिल्ली :दिल्ली -मथुरा रेल ट्रैक पर कोसीकलां क्षेत्र में कोटवन स्थित पंचवटी हनुमान मंदिर के पास शनिवार तड़के दौड़ती ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से प्रेमी युगल कूद गए। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर है।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पहले से शादीशुदा थे और गुरुग्राम में रहे थे। जहां से युवक की पत्नी ने परिजनों के साथ पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया और परिजन दोनों को बिहार ले जा रहे थे।
हिमाचल प्रदेश: तेजस विमान क्रैश में मारे गए विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर कब आएगा घर?
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा ज़िले के रहने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल की शुक्रवार को दुबई एयर शो के दौरान तेजस प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी.
कांगड़ा के डिप्टी कमिशनर हेमराज बैरवा ने बताया कि “दुबई एयर शो के दौरान तेजस एयरक्राफ़्ट क्रैश में मारे गए नमांश स्याल का पार्थिव शरीर कोयंबटूर लाया जा रहा है और कल (रविवार) दोपहर एक बजे तक उनका पार्थिव शरीर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंच जाएगा.”
उन्होंने आगे बताया कि “यहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. और फिर उनका पार्थिव शरीर उनके पुश्तैनी गांव पटियालकट भेजा जाएगा और वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.”
दिल्ली :राजधानी में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान
दिल्ली सरकार ने सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता का संदेश हमें हमेशा राह दिखाता रहेगा। सार्वजनिक अवकाश के तहत सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान 25 नवंबर को बंद रहेंगे।CM रेखा गुप्ता ने बताया कि 23, 24 और 25 नवंबर को लाल किले पर तीन दिवसीय भव्य समागम आयोजित होगा। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होकर गुरु साहिब को नमन करने की अपील की। कार्यक्रम को उन्होंने “राष्ट्रीय चेतना और मानवीय मूल्यों के प्रति संकल्प” का प्रतीक बताया।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
































