Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 1 दिसंबर 2025
बहरागोड़ा:-NH 49 मुख्य राज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा..........
दक्षिण भारत: डराने लगा है तूफान दित्वा, इतने की गई जान…
दक्षिण भारत का तटीय इलाका आज तूफान दित्वा की मार से कराह उठा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तट पर इस चक्रवात ने जैसे अपनी पूरी ताकत उडेल दी हो। तमिलनाडू में तूफान की तबाही ने थूथुकुडी में एक व्यक्ति की जान ले ली, तंजावुर में दीवार ढहने से एक और जिंदगी खत्म हो गई, मयिलादुथुराई में करंट लगने से तीसरा व्यक्ति काल के गाल में समा गया। 149 मवेशियों की मौत हो गई। 56 हजार हेक्टेयर जमीन पानी में डूब गया। कई पेड़ उखड़ गये। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन चुका यह तूफान अब उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नागपट्टिनम समेत पूरे तटीय क्षेत्र में “समंदर से दूरी” की चेतावनी गूंज रही है। बरसात ऐसी मानो आसमान भी पल-पल भारी हो रहा हो। दित्वा का असर चेन्नई एयरपोर्ट पर 54 फ्लाइटें रद्द कर दी गई। लोगों से “अनावश्यक यात्रा न करें” की अपील की गई है। एयरपोर्ट प्रशासन सिर्फ जरूरी उड़ानों को ही अनुमति दे रहा है। चेन्नई का मशहूर मरीन बीच, जहां शामें आमतौर पर परिवारों की रौनक से भर जाती है, आज वहां सिर्फ उफनता समंदर, हवा का हाहाकार और बारिश का अंधेरा दिखाई दिया। NDRF की टीमें तैनात हैं। सरकार ने हर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से सुरक्षा स्थलों पर जाने और निर्देशों का पालन करने की अपील लगातार जारी है।
Rules Changes: 1 दिसंबर से बदलने जा रहे ये नियम, जेब पर भी पड़ेगा असर
1 दिसंबर से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, आधार कार्ड अपडेट, यूपीएस की अंतिम तिथि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव और टैक्स संबंधित नियम शामिल हैं।
World AIDS Day 2025: बचाव ही है एड्स का सबसे बेहतर इलाज, पढ़ें इन्फेक्शन से बचने के कारगर तरीके
हर साल 01 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। एड्स एक खतरनाक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति की इम्युनिटी इतनी कम हो जाती है कि मामूली जुकाम से लड़ना भी काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए इससे बचाव करना ही इसका सबसे बेहतर इलाज है।
धुरंधर के मेकर्स को पाकिस्तानी महिला ने दी धमकी
धुरंधर: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है लेकिन उससे पहले फिल्म के सामने कई मुश्किलों आ रही हैं। अब हाल ही में दिवंगत चौधरी असलम की वाइफ नौरीन असलम ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में अपने गुजर चुके पति के किरदार पर एतराज जताया है और लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है।
सोनिया-राहुल गांधी की फिर बढ़ी मुश्किल, नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने 3 अक्टूबर को उनके खिलाफ एक नई FIR दर्ज की है, जिसमें 6 अन्य लोगों और 3 कंपनियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
झारखंड: आम बगान दरिंदगी मामले में चार और धराये, SP क्या बोल गयीं…
झारखंड : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा के पास आम के बगान में एक महिला के साथ दरिंदगी की गयी थी। कई लोगों ने मिक कर उसकी आबरू लूट ली थी। वारदात को बीते 25 नवंबर को अंजाम दिया गया था। इस मामले में नगर थाना ने कांड संख्या 298/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना को पाकुड़ पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने बेहद गंभीरता से लिया था। उन्होंने ट्रेनी डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया था। पहले की कार्रवाई में सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। SIT ने लगातार छापेमारी जारी रखी और अब चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आज गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम मंगल हेम्ब्रम, मनेल उर्फ मनवेल मुर्मू, दुवाल टुडु उर्फ दिवान टुडु और गोसो उर्फ छोटो किस्कु बताये गये।
यहां याद दिला दें कि बीते 25 नवंबर की देर शाम आम बगान में एक महिला अपने साथी के साथ कुछ पल सुकून के तलाश में पहुंची थी। दोनों चुपचाप बैठकर खा-पी रहे थे। अचानक कुछ युवक उस बगान के पास पहुंचे। महिला को देख उन लड़कों की नीयत डोल गयी। उन लोगों ने महिला के साथी के मारधाड़ कर उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद एक-एक कर उसके साथ दरिंदगी की। महिला की आबरू को तार-तार कर दिया। वह दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, पर दरिंदे उसके बदन को नेचते-खरोचते रहे। हवस मिटाने के बाद महिला को वहीं तड़पता छोड़ सभी फरार हो गये। इसी दौरान उधर से गुजर रही टाइगर मोबाइल महिला के पास पहुंची। इसके बाद पीड़िता को थाना ले जाया गया और प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी की टीम ने सात संदेही गुनहगारों को धर दबोचा था। वहीं, आज यानी रविवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी निधि द्विवेदी का साफ कहना है कि अपराधी कोई भी हो, पुलिस की शिकंजे से बहुत देर तक नहीं बच सकता।
'मेरी पार्टनर आधी भारतीय है', एलन मस्क ने ऐसा क्यों कहा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स
एलन मस्क ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी पार्टनर शिवॉन जिलिस आधी भारतीय हैं। उन्होंने बताया कि उनके एक बेटे का मिडिल नाम भारतीय वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर से प्रेरित 'शेखर' है।
IND vs SA: विराट कोहली के बाद कुलदीप यादव ने मचाया कोहराम, भारत ने साउथ अफ्रीका को रांची में दी पटखनी
भारत ने रांची में खेल गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया और इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जीत के हीरो शतकवीर विराट कोहली और स्पिनर कुलदीप यादव रहे।
अमेरिका: क्या US को H-1B वीजा खत्म कर देना चाहिए? एलन मस्क ने क्या कहा; भारतीय एंटरप्रेन्योर्स को दी ये सलाह
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने H-1B वीजा कार्यक्रम पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका को प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करने पर ध्यान देना चाहिए।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...



















