Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

बहरागोड़ा:-खडामौदा हाई स्कूल के कक्षा अष्टम में पढ़ने वाली छात्रा का झारखंड राज्य स्तरीय क्रिकेट क्रिकेट अंडर 15 के लिए चयन...............

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:-खडामौदा हाई स्कूल के कक्षा अष्टम में पढ़ने वाली प्रियंका कर पिता श्री देवराज कर ग्राम खडामौदा पूर्वी सिंहभूम झारखंड के ग्रामीण इलाकों के निवासी हैं।। ग्रामीण इलाकों के क्रिकेट के भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए और अपने पिताजी के अथक परिश्रम को साकार करने के लिए क्रिकेट के प्रारंभिक दौर अपने पिताजी के देखरेख में शुरू किया।। उसके बाद बहरागोड़ा बीणापानि स्टेडियम परिसर में स्थित बहरागोड़ा क्रिकेट एकेडमी के कोच श्री निशिकांत कुमार के प्रशिक्षण में मेहनत और लगन के साथ अपना अभ्यास जारी रखकर झारखंड राज्य स्तरीय अंडर 15 के लिए चयनित हुई।। इस कारण बहरागोड़ा क्रिकेट एकेडमी के सभी खिलाड़ियों और अभिभावकों में खुशी का लहर है।। उनके इस चयन का मुख्य श्रेय पिता श्री देवराज कर और कोच श्री निशिकांत कुमार को जाता है।। बहरागोड़ा बीणापानि पाठागार कमिटी, बहरागोड़ा प्रखंड विजय वोस मेमोरियल क्रिकेट कमिटी तथा बहरागोड़ा क्रिकेट एकेडमी के ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

जमशेदपुर हिंदू पीठ परिसर में तुलसी दिवस का भव्य आयोजन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा वातावरण

जमशेदपुर स्थित हिंदू पीठ के प्रांगण में तुलसी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणेश भगवान की संध्या आरती के साथ तुलसी माता की पूजन की गई, जिससे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। हिंदू धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं बल्कि माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। शास्त्रों में मान्यता है कि जिस घर में तुलसी फलती फूलती है वहां निवास करने वाले लोगों में कोई बड़ा संकट नहीं आता हैं।

कार्यक्रम में हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिस बॉस, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह, ज्योत्सना सरकार, शिखा श्यामल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर तुलसी माता की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

जमशेदपुर हिन्दुपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा, "25 दिसंबर को हिंदू का बड़ा पर्व तुलसी दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं की याद दिलाता है।" उन्होंने युवाओं से अपील की, "हमारे पूर्वजों ने हमें एक समृद्ध विरासत दी है, जिसे हमें संजो कर रखना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि तुलसी की नियमित पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, सुख समृद्धि बढ़ती है और परिवार में शांति बनी रहती है। साथ ही यह आध्यात्मिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से अपील की है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की जगह तुलसी दिवस मनाएं और बच्चों को भी तुलसी दिवस का महत्व समझाएं।

अरुण सिंह ने आगे कहा, "हिंदू की विरासत हमारी पहचान है, इसे हमें आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए और इसे जीवंत रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"

कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा तुलसी माता के चरणों में दीप प्रज्वलन और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। सभी ने एक-दूसरे को तुलसी दिवस की शुभकामनाएं दी और हिंदू पीठ के इस भव्य आयोजन की सराहना की। तुलसी दिवस के अवसर पर लिट्टी चोखा और जलेबी का भी आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने इसका लुत्फ उठाया।

चाण्डिल: नारायण आईटीआई लुंपुगडीह, चाण्डिल में वीर बाल दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया|

चाण्डिल (सरायकेला-खरसावां) : नारायण आईटीआई लुंपुगडीह, चाण्डिल परिसर में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों—साहिबजादा अजीत सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह—के अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह सिखाता है कि देश, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती। साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो आज की युवा पीढ़ी को नैतिकता, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

डॉ. पांडे जी ने छात्रों से आह्वान किया कि वे साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को अपने जीवन में अपनाएँ। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशा, हिंसा और नकारात्मक सोच से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और चरित्र निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।

साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में अडिग साहस, धर्मनिष्ठा और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है। कम उम्र में भी उन्होंने अन्याय और अत्याचार के सामने झुकने से इनकार किया, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

वीर बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में साहस, नैतिक मूल्यों, राष्ट्रप्रेम और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा भाषण, देशभक्ति विचार प्रस्तुति तथा साहिबजादों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखते हुए वीर बाल दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने साहिबजादों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रचार जयदीप पांडे , शांति राम महतो, भगत लाल तेली, शुभम साहू, देवाशीष मंडल,संजीत महतो, शशि भूषण महतो,पवन महतो, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, आदि मौजूद रहे।

भुईयाड़ीह में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सरायकेला–खरसावां : चांडिल प्रखंड अंतर्गत भुईयाड़ीह गांव में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से परंपरा, कला और लोकसंस्कृति को संरक्षण मिलता है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संस्कृति का जागरण, पारंपरिक नृत्य–संगीत सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। 25 दिसंबर के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में मेले जैसा माहौल है।

चाँद किस्को ने यह भी कहा कि भुईयाड़ीह में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम कई वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है, जो क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में जिला परिषद पिंकी लायक, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश लायक,काबुलू माहतो, दिलीप महतो, शिवशंकर लायक, अरविंद कुमार तंतुवाई, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया।

जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर का 15 वां दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर 2025 को

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय महत्व का संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर, अपना 15 वां दीक्षांत समारोह सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को संस्थान परिसर में आयोजित करेगा।

इस दीक्षांत समारोह की शोभा भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल, माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री (आमंत्रित), झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री (आमंत्रित), स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायकगण तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 1,114 डिग्रियां, जिनमें दो (02) मानद उपाधियां शामिल हैं. प्रदान की जाएंगी।

इनमें से 612 विद्यार्थी दीक्षांत समारोह के दिन भौतिक रूप से उपस्थित होकर अपनी डिग्रियां प्राप्त करेंगे। भौतिक रूप से उपस्थित विद्यार्थियों का कार्यक्रम-वार विवरण इस प्रकार है:

स्नातक (UG): 417

स्नातकोत्तर (PG): 149

पीएच.डी.: 46

कुल: 612

कार्यक्रम-वार एवं लिंग-वार समग्र विद्यार्थी विवरण

(भौतिक रूप से उपस्थित एवं अनुपस्थित सभी विद्यार्थियों सहित)

बी.टेक: 583 पुरुष | 149 महिला

एम.टेकः 84 पुरुष | 22 महिला

एम.एससी.: 64 पुरुष | 25 महिला

एमसीए: 98 पुरुष 10 महिला

पीएच.डी.: 58 पुरुष | 19 महिला

उपस्थिति विवरण

दीक्षांत समारोह में 8 विशिष्ट अतिथि, 27 विशेष अतिथि, तथा 33 सदस्य जिनमें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, सीनेट एवं विभागाध्यक्ष शामिल हैं- उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, संस्थान के संकाय सदस्य, गैर-शिक्षण कर्मचारी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, राष्ट्रपति भवन के अधिकारी तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि भी समारोह में सम्मिलित होंगे।

छोटा गोविंदपुर में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, विभिन्न रोगों की होगी जांच

छोटा गोविंदपुर में स्व. शीला देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शीला मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया टीमकॉन यूनियन के महामंत्री कांग्रेस नेता विजय यादव ने बताया कि । यह स्वास्थ्य शिविर 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान, तीनतल्ला चौक, छोटा गोविंदपुर में आयोजित किया गया

शिविर में बसमानंद नारायण हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, ईसीजी सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया वहीं पूर्णिमा नेत्रालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों से संबंधित जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रही इसके अलावा जे.पी.के.एस. ओरो डेंटल केयर की ओर से दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दांतों की उचित जांच और सलाह दी 

आयोजकों के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम शीला मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

जमशेदपुर- शहीदी सप्ताह पर चंचल भाटिया ने किया रक्तदान

शहीदी सप्ताह के अवसर पर वीर शहीदों और चार साहिबजादों की ला सानी शहादत को नमन करते हुवे आज भाजपा नेता सह सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने रक्तदान किया, अमर शहीदों का बलिदान हमें मानवता की सेवा की प्रेरणा देता है

भाजपा नेता सह सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए आज 27वी बार रक्तदान किया, इनकी हौसलाअफजाई के लिए साथ में खड़े रहे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, अमरजीत सिंह राजा, आग़ाज़ संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, झामुमो युवा नेता सिमरन भाटिया, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह, भूषण डिंगरा आदि|

जमशेदपुर: अटल जी हमारे हृदय में सदैव जीवित रहेंगे: जमशेदपुर में 101वीं जयंती पर भव्य आयोजन

जमशेदपुर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर अटल विचार वाहिनी की ओर से साकची स्थित एक होटल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, मीरा मुंडा, इंटक नेता राकेश्वर पांडे, मुरलीधर केडिया, एके श्रीवास्तव, जयप्रकाश राय, वरुण कुमार, सिद्धनाथ सिंह, बृजभूषण सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के वेटरन खिलाड़ियों, विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उदीयमान खिलाड़ियों, बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों एवं सैनिकों को मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

अटल विचार वाहिनी के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व और विचार राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे और वे हमारे हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे।

जमशेदपुर हिंदू पीठ परिसर में तुलसी दिवस का भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का माहौल

जमशेदपुर स्थित हिंदू पीठ के प्रांगण में तुलसी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणेश भगवान की संध्या आरती के साथ तुलसी माता की पूजन की गई, जिससे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। हिंदू धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं बल्कि माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। शास्त्रों में मान्यता है कि जिस घर में तुलसी फलती फूलती है वहां निवास करने वाले लोगों में कोई बड़ा संकट नहीं आता हैं।

कार्यक्रम में हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिस बॉस, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह, ज्योत्सना सरकार, शिखा श्यामल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर तुलसी माता की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

जमशेदपुर हिन्दुपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा, "25 दिसंबर को हिंदू का बड़ा पर्व तुलसी दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं की याद दिलाता है।" उन्होंने युवाओं से अपील की, "हमारे पूर्वजों ने हमें एक समृद्ध विरासत दी है, जिसे हमें संजो कर रखना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि तुलसी की नियमित पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, सुख समृद्धि बढ़ती है और परिवार में शांति बनी रहती है। साथ ही यह आध्यात्मिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से अपील की है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की जगह तुलसी दिवस मनाएं और बच्चों को भी तुलसी दिवस का महत्व समझाएं।

अरुण सिंह ने आगे कहा, "हिंदू की विरासत हमारी पहचान है, इसे हमें आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए और इसे जीवंत रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"

कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा तुलसी माता के चरणों में दीप प्रज्वलन और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। सभी ने एक-दूसरे को तुलसी दिवस की शुभकामनाएं दी और हिंदू पीठ के इस भव्य आयोजन की सराहना की। तुलसी दिवस के अवसर पर लिट्टी चोखा और जलेबी का भी आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने इसका लुत्फ उठाया।

शिवनारायणपुर जंगल में मिट्टी में दफन मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवनारायणपुर के जंगल में मिट्टी में दफन एक शव बरामद की गई हैं। मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। मामला तब प्रकाश में आया जब लोगों ने मृतक के पैरों को देखा। इसके बाद इसकी सूचना आदित्यपुर थाने को दी गई। 

लाश के पास से जला हुआ आधार कार्ड और बैंक पासबुक मिला है, जिससे पुलिस को जांच में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। तालाब की ओर जाने वाले रास्ते में खून के धब्बे भी मिले हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हत्या के बाद शव को मिट्टी में दफनाया गया था। 

आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने मजिस्ट्रेट की मांग की है, ताकि उनकी मौजूदगी में लाश को बाहर निकाला जा सके। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा, "हम मामले की जांच में जुटे हुए हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लाश को बाहर निकाला जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।"

Breaking