Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 27 दिसंबर 2025

हज़ारीबाग़: अचानक सेंट्रल जेल पहुंच गये हाई कोर्ट के जस्टिस, फिर

हज़ारीबाग़ : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद खुद मैदान में उतरे और संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) से लेकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा तक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान DC शशि प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान अंजनी अंजन भी मौजूद रहे। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सबसे पहले आज संप्रेक्षण गृह परिसर का गहन निरीक्षण किया। सजायाफ्ता किशोरों से सीधा संवाद किया। भोजन, हॉस्टल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। किशोर न्याय बोर्ड, पुस्तकालय, चिकित्सा कक्ष, परामर्श कक्ष और भोजनालय का अवलोकन किया। न्यायाधीश ने अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिये।



बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल: संप्रेक्षण गृह में किशोर कैदियों ने योग और व्यायाम की प्रस्तुति दी। न्यायाधीश ने बच्चों की सराहना करते हुये उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हजारीबाग के सेंट्रल जेल पहुंचे। महिला वार्ड और अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया। कैदियों से संवाद किया। बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुये न्यायाधीश ने स्पष्ट कहा कि हर कैदी को अपने मुकदमे की पूरी जानकारी होनी चाहिये। सजायाफ्ता कैदियों को डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) से प्रभावी, निःशुल्क समयबद्ध कानूनी सहायता अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। वहीं, डालसा को सक्रिय भूमिका निभाने का आदेश दिया।

शीतलहरी के चलते रांची के सभी स्कूल बंद, कबतक जानें

राँची : सर्द हवा की तेज धार, गलन भरी सुबह और कंपकंपाती रातें और मौसम के बदले मिजाज को देखते हुये रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन में रांची को येलो जोन में रखा गया है। 



भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी को गंभीर मानते हुये यह फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके। स्कूल प्रबंधक को सख्त निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूल आदेश का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करेंगे, पठन-पाठन पूरी तरह बंद रहेगा। बच्चों को स्कूल बुलाने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि,यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा ले सकती

मध्य प्रदेश : कैलाश खेर बीच में ही मंच छोड़कर लौटे

MP : संगीत की शाम, देशभक्ति का मौका और हजारों की भीड़, लेकिन एक चूक ने पूरे माहौल को अफरा-तफरी में बदल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में बवाल हो गया। 


कैलाश खेर मंच पर अपने लोकप्रिय गीतों से समां बांध रहे थे, तभी भीड़ ने बैरिकेड तोड़ दिये, लोग मंच के पास पहुंचने और स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। हालात पलभर में बेकाबू हो गये। नाराज कैलाश खेर ने दो टूक कहा कि अगर कोई हमारे या हमारे उपकरणों के पास आया, तो हम कार्यक्रम तुरंत बंद कर देंगे। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं होने के चलते कैलाश खेर ने कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया और स्थल छोड़कर चले गये। हजारों दर्शक हैरान रह गये और संगीत की शाम अधूरी रह गई।

चाईबासा जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन हेतु प्रचार-प्रसार के लिए 6 जन्म-मृत्यु निबंधन जागरूकता वाहन को किया गया रवाना।

पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन हेतु प्रचार-प्रसार एवं आम नागरिकों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से उपायुक्त चन्दन कुमार के द्वारा समाहरणालय परिसर से 6 जन्म-मृत्यु निबंधन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 



इस अवसर पर बताया गया कि जागरूकता वाहन के माध्यम से अगले पाँच दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखण्डों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विषय पर व्यापक प्रचार प्रसार एवं आम नागरिकों को सबंधित विषय पर जागरूक करने का कार्य किया जाएगा, ताकि जन्म-मृत्यु के शत् प्रतिशत् निबंधन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।











चाईबासा के सिंह पोखरिया रेलवे स्टेशन के पास हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, दो की मौत।

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है, चाईबासा -सेंरेंगसिया मुख्य सड़क के सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी मे जोरदार टक्कर होने से घटनास्थल पर दो की दर्दनाक मौत हो गई. 



सड़क दुर्घटना में एक की पहचान शिवा विरूली 20 वर्षीय बिंगतोपांग निवासी के रूप में हुई, दुसरा 22 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाडम में भेज दिया हैं।

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

खरसावां में मां आकर्षणी शक्तिपीठ की आखान यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, डेढ़ माह तक चलेगा आयोजन

खरसावां में आस्था व विश्वास के प्रतीक मां आकर्षणी शक्तिपीठ की पूजा अर्चना करने व मकर संक्रांति से शुरू होने वाले आखान यात्रा को तैयारी को लेकर आकर्षणी गेस्ट हाउस में मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकु की बैठक ग्राम प्रधान हर मीहन महतो की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा को तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक में यात्रा की शांतिपूर्ण परंपरागत रीति रिवाजों के अनुरूप संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि मां आकर्षणी के सिडिया को रंगाई-पुताई किया जाएगा। वही मकर संक्रांति के दूसरे दिन आगामी 15 जनवरी को आखान यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचते हैं इसके लिए दस हजार श्रद्धालुओं के लिए मुढी,धुधनी,पकीडे एवं चाय को व्यवस्था की जाएगी। 


इसके अलावा साफ सफाई पेयजल, प्रकाश, व्यवस्था सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके अलावा आगामी 1 फरवरी 2026 को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा रक्तदाताओं को टी-शर्ट, हेलमेट देने का निर्णय लिया गया जो मकर संक्रांति के अवसर पर गांव की सुख समृद्धि अच्छी फसल और आपसी भाईचारे को कामना के साथ निकल जाती है। इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में पूजा पाठ के उपरांत यात्रा में शामिल होते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, मुखिया सविता मुंडारी, प्रभाकर मंडल, रानी हेंब्रम, सपन मंडल, विनोद मंडल, हेमंत मंडल, समीर महतो, कंचन चौहान, लखन महतो, मानस कुमार मंडल, वकोल बारीक, विकास बेहरा, जय राम , केशव प्रधान, बिरसा हेंब्रम, रविंद्र मंडल, लक्ष्मण गांगुली, अगस्ती बेहरा, पिंकु राउत आदि उपस्थित थे। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।

सीनी के बेरगाडीह मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

सीनी के बेरगाडीह मैदान में बड़ा दिन के शुभ अवसर पर आदिवासी सनराईज क्लब के और से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। 




प्रतियोगिता की विजेता टीम एवं उपविजेता टीम पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि खेल अनुशासन टीम भावना और स्वास्थ्य जीवन का प्रतीक है उन्होंने युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बोदरा ने कहा कि फुटबॉल खेल मनोरंजन नहीं बल्कि भविष्य सवारने का साधन बन गया है। युवा नौकरी लेकर अपना भविष्य सवार चुके हैं। कड़ी मेहनत और लगन के साथ खेलना चाहिए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आदिवासी सनराईज क्लब बेरगाडीह के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को जिला परिषद ने फुटबॉल प्रतियोगिता सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। फुटबॉल फाइनल मैच में काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार

सरायकेला–खरसावाँ: माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की व्यापक समीक्षा.

माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित आगमन की तैयारी के निमित्त विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावाँ श्री मुकेश लुणायत द्वारा संयुक्त रूप से एनआईटी परिसर, कार्यक्रम स्थल, आगमन–प्रस्थान मार्ग (रूट लाइन) सहित विभिन्न संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, पार्किंग, सेफ रूम, नियंत्रण कक्ष सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।




तैयारियों के क्रम में जियाडा (JIADA) स्थित सभागार में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि माननीय राष्ट्रपति महोदया के आगमन से पूर्व सभी तैयारियाँ दिनांक 27 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएँ।

बैठक में रूट लाइन से संबंधित समस्त तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि आगमन–प्रस्थान मार्ग पर स्थित सभी विद्युत खंभों, झूलते हुए तारों एवं अन्य विद्युत संरचनाओं को यथाशीघ्र दुरुस्त किया जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से संबंधित विभागों द्वारा स्थलीय जांच के उपरांत सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक प्रमाण-पत्र दिनांक 27 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। यातायात परिचालन को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु आवश्यकता अनुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा थाना प्रभारी एवं नगर निगम के पदाधिकारियों को रूट लाइन में पड़ी किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री, मलबा अथवा क्षतिग्रस्त वाहनों को पूर्णतः हटाने का निर्देश दिया गया, ताकि आगमन मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।






उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल अथवा तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता, जिम्मेदारी एवं उच्च स्तर की संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित करेंगे।



समीक्षा बैठक में अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर श्री रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला–चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला–चांडिल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा में मनाया गया भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती समारोह.........

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बहरगोड़ा स्थित बैद्यनाथ पैलेस मे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने किया। समारोह में बौतर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी तथा मुख्य व्यक्ता प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह थे। समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष बाप्तु साव ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सामूहिक बंदे मातरम् गान के पश्चात जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधामनंत्री के रूप में वाजपेई के द्वारा किए गए योगदान को विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।उन्होंने कहा की वाजपेई के नेतृत्व में 6 वर्षों के राजग के कार्यकाल में देश मजबूत हुआ। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराकर भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाया। बौतर मुख्य अतिथि समारोह को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि राजनीतिक आसमान में अटल बिहारी वाजपेयी ध्रुव तारा की तरह चमकते रहे । सन 2000 में राज्य वासियों की चिरप्रतीक्षित अलग राज्य की मांग को पूरा करते हुए झारखंड राज्य का निर्माण किया। झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए राज्य की जनता अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति हमेशा आभारी रहेगा। बाजपेई ने संताली भाषा को संविधान की 8 वीं अनुसूची में सम्मिलित कर संथाली का मान बढ़ाया। देश के 6 लाख गांव को पक्की सड़कों से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रियान्वित किया । प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना चालू कर गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में कारगिल में हुए पाकिस्तानी आक्रमण को भारतीय सेना नाकाम कर दिया । बाजपेई राजनीति ऊंचे राजनैतिक मूल्यों के हिमायती थे। आज जब देश के विभिन्न विपक्षी दल परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार में लिप्त है यहीं अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राष्ट्र सर्वोपरी एवं गरीबों के सेवा करने का आव्हान आज चरितार्थ दिखता है। मौके पर रंजीत बाला, काजल महाकुड, ज्योत्स्नामई बेरा, कृष्णा पॉल, बिना पात्र, प्रीतिका महापात्र, मंजुला पोलाई,सुलेखा बेरा, श्रीवत्स घोष, शतदल महतो,गौरव पुष्टि, गौरी शंकर महतो, भक्तिश्री पंडा,उत्पल पैरा, बाधराय माडी, संजय प्रहोराज,कमल कांत सिंह, मिहिर दलाई, देव प्रसाद दुबे, ब्रजेश मिश्र, अपूर्व सुंदर दास, मिंटू नायक, पिकलू घोष, दिवाकर शर्मा, कमलेश साव, यादव पात्र, रूपेश सिंह, बबलू महाली, राजीव भूईं, देवव्रत दे, उत्तम मुंडा, सनत भगत, दीपांकर साव, मनोज पाल,पंकज गिरी, राजू महतो,पार्थों सारथी जाना, शांति गिरी, निर्मल जाना सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बहरागोड़ाः बेवजह बिजली कटौती उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने बिजली विभाग के अधिकारी साथ समीक्षा बैठक..................

बहरागोड़ा संवाददाता

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र में बिजली संकट और उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने शुक्रवार को बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की. विधायक ने स्पष्ट लहजे में कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है. विधायक ने इस पर नाराजगी जताई कि विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाते हैं, या फिर संतोषजनक जवाब नहीं देते. उन्होंने हिदायत दी कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति व फोन करने वाले उपभोक्ता के साथ मर्यादित व्यवहार करें. अधिकारी केवल ऑफिस में न बैठें, बल्कि फील्ड में जाकर जमीनी समस्याओं को समझें और उनका निराकरण करें.उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि मौसम को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें. मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती अब नहीं चलेगी. अगर मेंटेनेंस बहुत जरूरी है, तो इसकी सूचना कम से कम एक दिन पहले सोशल मीडिया या अखबारों के माध्यम से जनता को दें, ताकि लोग मानसिक रूप से तैयार रहें.उन्होंने यह भी कहा कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने पर विशेष ध्यान दें और सरकार द्वारा दी जा रही 200 यूनिट मुफ्त बिजली के बारे में प्रचार-प्रसार करें. बैठक में विद्युत विभाग के जीएम अजीत कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, सहायक विद्युत अभियंता एहसान अख्तर, अमीर हमजा, कार्यपालक अभियंता राज किशोर कुमार सहित ग्रामीण उपभोक्ता मौजूद थे.

Breaking