जमशेदपुर: स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा परिषद के वार्षिक कैलेंडर, मिथिला पंचांग एवं वार्षिक मुखपत्र ‘स्मारिका’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पूर्व अध्यक्ष विद्युत शाह समेत कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मिथिला पंचांग के दाता मनोज ठाकुर सहित अन्य सहयोगियों को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन भगवती वंदना और प्रसाद वितरण के साथ हुआ
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 29 दिसंबर 2025
सरायकेला: नगर पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने संजय कुमार महतो (IES) को बधाई दी
सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने आज अपने करीबी सहयोगी संतोष महतो के सुपुत्र, सिविल इंजीनियरिंग (IES) में 140वीं रैंक हासिल करने वाले संजय कुमार महतो को उनके आवास पर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। बधाई देने में सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी थे, इस अवसर पर श्री चौधरी ने भावपूर्ण शब्दों में कहा, “मेहनत लग्न और निष्ठा से मंजिल पाई जा सकती है। UPSC सिविल इंजीनियरिंग जैसी देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में 140वीं रैंक हासिल कर संजय ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गाँव‑समाज के लिए गौरव का विषय बना दिया है। उनकी यह अद्भुत सफलता यह सिद्ध करती है कि कड़ी मेहनत, सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।”
श्री चौधरी ने आगे कहा, “समाज में उपलब्धि प्राप्त करने वाले को प्रोत्साहित करना समाज का दायित्व है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संजय महतो की उपलब्धि न सिर्फ़ व्यक्तिगत जीत है, बल्कि समस्त क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। यह संदेश सभी को प्रेरित करेगा कि सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से सफलता निश्चित है।
राष्ट्रपति के NIT सरायकेला आगमन को ऐतिहासिक बताया, मनोज चौधरी ने सरायकेला छऊ को सम्मान देने की उठाई मांग
सरायकेला :सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरायकेला खरसावां जिले NIT में आगमन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, उनका दौरा क्षेत्र की विशेषता, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढाँचा आदि सामाजिक‑आर्थिक पहलुओं के त्वरित कार्यान्वयन की दिशा में इतिहासिक कदम साबित होगा।
चांडिल:नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में महान उद्योगपति रतन टाटा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई ।
रतन टाटा सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक :- जटाशंकर पांडे
उक्त बाते श्री जटाशंकर पांडे जी ने नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में देश के महान उद्योगपति, समाजसेवी एवं टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा की जयंती समारोह के अवसर पर कहा
कि रतन टाटा सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक थे। *उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर पहचान बनाई। टाटा नैनो, टाटा स्टील का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, जगुआर-लैंड रोवर का अधिग्रहण जैसे ऐतिहासिक कार्य उनके दूरदर्शी नेतृत्व के उदाहरण हैं।* साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आपदा राहत के क्षेत्र में उनके सामाजिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
*डॉ. पांडे जी* ने कहा कि रतन टाटा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने रतन टाटा के विचारों और कार्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि के साथ किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, भगत लाल तेली, शशि प्रकाश महतो,संजीत महतो, पवन महतो, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो,आदि मौजूद रहे ।
चाईबासा: झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग के निदेशक ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में मोती पालन केंद्र का किया उद्घाटन।
झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग के निदेशक डॉ. एचएम द्विवेदी ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड में मोती पालन केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्थापित किया गया है।
सरायकेला-खरसावां युवा कांग्रेस चुनाव: नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने जताया आभार
सरायकेला-खरसावां युवा कांग्रेस के हालिया चुनाव में जिला अध्यक्ष राजा राम पड़ेया निर्वाचित होने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे हृदय से सभी का धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया में लगे सभी साथियों एवं युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इनके अथक प्रयासों से संगठन को मजबूती मिली और उन्हें यह जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ।
नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने युवा कांग्रेस को जिले में और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
रविवार, 28 दिसंबर 2025
राँची: जगन्नाथपुर मंदिर की सड़क क्यों धंसी? IIT एलुमनी की रिपोर्ट ने खोले राज
राँची: धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर तक जाने वाली सड़क बारिश के दौरान धंस गई थी, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। सड़क धंसने के कारणों की जांच सोसाइटी ऑफ जियो साइंटिस्ट्स की टीम ने की है। यह जांच आईआईटी एलुमनी सोसाइटी के वी.के. जैन के नेतृत्व में हुई।
जांच में बताया गया है कि मंदिर तक जाने वाले रास्ते के नीचे की मिट्टी और चट्टान सड़क निर्माण के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन सड़क का निर्माण अलग-अलग चरणों में किया गया था। बाद में सही रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क के किनारे की दीवार कमजोर हो गई। पानी के रिसाव और वाहनों के दबाव से साइड वॉल की मिट्टी धंस गई, जिससे मानसून के दौरान पक्की सड़क धंस गई।
रिपोर्ट में सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। जोन-1 और जोन-2 में धंसे हिस्सों की पुरानी परत हटाकर पानी निकासी के लिए ड्रेनेज बनाने और नई सड़क बनाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्रों में मजबूत रिटेनिंग वॉल और कंक्रीट क्लैडिंग लगाने का सुझाव दिया गया है। बारिश के पानी की सही निकासी के लिए नालों और पुलियों को भी व्यवस्थित करने की बात कही गई है।
सड़क धंसने के बाद मंदिर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अब वाहन मंदिर के मुख्य द्वार तक नहीं जा पा रहे हैं। बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया है और सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इससे वाहनों का दबाव कम हुआ है, लेकिन सड़क पर खतरा अब भी बना हुआ है।
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य समापन, आड्रे हाउस में युवाओं ने दिखाया हुनर और सांस्कृतिक प्रतिभा
राँची राष्ट्रीय युवा महोत्सव (2025-26) के अंतर्गत आज आड्रे हाउस में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन किया गया. इस महोत्सव में राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों से चयनित विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने अपनी कला, क्षमता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमार गौरव (अध्यक्ष, झारखंड राज्य युवा आयोग) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर जमुआर (निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड) उपस्थित रहे. अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं की रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की.
69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी में झारखंड के अंडर-14 बालकों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर किया राज्य का नाम रोशन
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ स्थित लोधीढोंगा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में 22 से 27 दिसंबर तक आयोजित हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के अंडर-14 बालक हॉकी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
झारखंड हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में देश के 32 राज्यों एवं इकाइयों की टीमों ने भाग लिया.
झारखंड टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित खेल, आक्रामक रणनीति और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया. टीम इस प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में शामिल हुई थी
राँची: झारखण्ड में शीतलहर अपना प्रकप दिखाना शुरू कर दिया हैं। हालात ऐसे है कि दोपहर 2 बजे के बाद भी ठंडी हवाओं के चलते लोग धूप में बैठने से बच रहे हैं।
बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 तारीख से तापमान में करीब 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने झारखण्ड के 12 जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। इनमें राँची, गढ़वा, पलामू, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, खूँटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा शामिल हैं।
इन इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता हैं। राजधानी राँची समेत गुमला और खूँटी में सुबह के वक्त हालात सबसे ज्यादा खराब रहे।सुबह 6 बजे के आसपास विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी नीचे पहुंच गई।
घने कोहरे का सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे का असर बना रह सकता हैं।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...



































