Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

बिहार में सितम ढा रहा शीतलहर, मधुबनी समेत इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट

बिहार में ठंड लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। पछुआ हवा के चलते कनकनी बढ़ गई है। सुबह से शाम तक घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे आम लोगों के साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सोमवार को पटना सहित पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और नालंदा में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की संभावना है।

बर्फीली हवा से दिन और रात दोनों ठंडे

बर्फीली हवा के कारण दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है। रात में तापमान और गिरने से लोगों की कंपकंपी बढ़ रही है। खुले इलाकों में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है।

राजगीर सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

राज्य में सबसे ठंडा स्थान राजगीर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान 6.8 से 13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। छपरा, फारबिसगंज, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

कोहरे से दृश्यता बेहद कम

राजधानी पटना में सुबह के समय दृश्यता करीब 100 मीटर दर्ज की गई। गया में यह और भी कम रही, जहां केवल 50 मीटर तक दृश्यता देखी गई। कोहरे के कारण ट्रेन और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा।

अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

पटना का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेखपुरा में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना के अलावा सासाराम, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, सबौर, समस्तीपुर, जिरादेई, छपरा और किशनगंज में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में अधिकतम 13.2 और न्यूनतम 12.1 डिग्री, भागलपुर में अधिकतम 17.2 और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा। गया में अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना: अब जीविका दीदियां बनेंगी ‘डिजिटल दीदी’, ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगी ई-निबंधन सुविधा

पटना : बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसे ‘डिजिटल दीदी सह सक्षमा दीदी’ नाम दिया गया है। इस योजना के तहत जीविका दीदियों को ग्रामीणों को ई-निबंधन और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी देने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

सरकार का उद्देश्य है कि लोग बार-बार सरकारी दफ्तरों का दौड़ लगाएं बिना घर बैठे ऑनलाइन निबंधन कर सकें। इसके लिए चयनित दीदियों को कंप्यूटर, प्रिंटर और वाई-फाई के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ऑनलाइन फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क जमा करना शामिल है। राज्य में लगभग डेढ़ करोड़ जीविका दीदियां काम कर रही हैं। पहले चरण में 1,000 से अधिक दीदियों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। भविष्य में योजना पूरे राज्य में लागू की जाएगी।



इस पहल से ग्रामीणों को न केवल ऑनलाइन निबंधन बल्कि विवाह निबंधन, गोदनामा निबंधन और अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

सालो से बंद केबल कम्पनी के मजदूरों की अब होगी बल्ले-बल्ले

 जमशेदपुर: सालो से बंद केबल कंपनी को वेदांता कम्पनी ने रिवाइवल योजना के तहत जैसे ही मंजूरी दी मजदूरों के चहरे खिल उठे। मजदूर इसको लेकर लिए अब केबल कम्पनी के गेट पर बैठक कर वेदांता कम्पनी को सहयोग करते हुए कदमताल मिलाकर काम करने का निर्णय लिया। कम्पनी को दुबारा से खड़ा करने के लिए वेदांता ने काफी टॉप लेवल के जॉब ऑपर्च्युनिटी भी बाहल करने का दावा भी किया है। वेदांता कंपनी के इस पहल को देख मजदूर नेता सागर तिवारी ने बताया कि केबल कम्पनी की केबल कम्पनी के जितने भी मजदूर परिवार है जो अभी वर्तमान में नौकरी ने जिनका नौकरी अभी बच्चा हुआ है वो सभी लगभग 70 के करीब आज बैठक में शामिल हुए है।

साथ ही जो मजदूर जमशेदपुर से बाहर कमाने चले गए उन सबो से आज की बैठक की सहमति ली गई है। सभी मजदूरों ने वेदांता कंपनी को पूरा सहयोग करने का वादा किया। वेदांता कम्पनी को 3 दिसंबर को ऑर्डर दिया गया है कि वे 3 महीने के अंदर केबल कम्पनी को टेक ओवर कर काम शुरू करे। वैसे ही वेदांता कम्पनी अपनी प्रक्रिया में तेजी ला दी है। बजप्ते वेदांता ने पब्लिक नोटिस लगाकर और अखबारों में विज्ञापन देकर वेकेंसी निकाल दी। वेदांता की इस पहल से साफ दिखाई दे रहा है कि वेदांता कम्पनी भी जल्द से जल्द केबल कम्पनी को टेकओवर करने के मिजाज में है।

धनबाद: कतरास में ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी, जोगता में ग्रामीणों ने तीन चोरों को दबोचा

कतरास : कोयलांचल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात धनबाद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहाँ कतरास में शातिर चोरों ने एक बड़ी ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया, वहीं जोगता में ग्रामीणों की सतर्कता से तीन चोर रंगे हाथ पकड़े गए।

‘जमनादास बिसेसरलाल ज्वेलरी’ दुकान में चोरी: कतरास थाना क्षेत्र के व्यस्ततम खैतान चौक स्थित ‘जमनादास बिसेसरलाल ज्वेलरी’ दुकान में बीती रात चोरों ने बड़ी सेंधमारी की। सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।दूसरी घटना जोगता थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक घर में चोरी की नीयत से घुसे अपराधियों को लेने के देने पड़ गए। चोर एक घर में दाखिल हुए थे, लेकिन आहट पाकर घर के लोग जाग गए।



आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी: शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने घेराबंदी की और तीन चोरों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़ में आए तीनों आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इनसे अन्य कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

नई दिल्ली: 30 या 31 दिसंबर, कब है साल की आखिरी एकादशी? जानें सही डेट और पारण का दिन

नई दिल्ली :वैकुंठ एकादशी, भगवान विष्णु को समर्पित साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है. यह पावन तिथि 30 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी. वैकुंठ एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन का बहुत ही विशेष महत्व है. मान्यता है कि वैकुंठ एकादशी का व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.



30 या 31 दिसंबर कब है वैकुंठ एकादश: द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 31 दिसंबर को सुबह 5 बजे होगा. उदयातिथि के अनुसार, 30 दिसंबर को ही वैकुंठ एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

इस एकादशी का पारण 31 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक होगा.

वैकुंठ एकादशी की पूजन विधि: वैकुंठ एकादशी के दिन भक्त ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करते हैं और भगवान विष्णु (नारायण) की विधि-विधान से पूजा करते हैं. पूजा में पीले वस्त्र, फूल, चंदन, रोली, अगरबत्ती, दीपक, फल और मिठाई अर्पित की जाती है. शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है.

तुलसी पूजन और जरूरी सावधानियां: वैकुंठ एकादशी पर तुलसी का पौधा लगाना या उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है. तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए पूजा में तुलसी दल जरूर शामिल करें. लेकिन इस दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि एकादशी पर माता तुलसी निर्जला व्रत करती हैं.

लक्ष्मी चालीसा पाठ का महत्व: वैकुंठ एकादशी पर लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना बहुत फलदायी माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों को समर्पित होता है. इस दिन विष्णु मंदिरों में विशेष दर्शन होते हैं, जिन्हें ‘वैकुंठ द्वार’ या ‘स्वर्ग का द्वार’ कहा जाता है. मान्यता है कि इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

दान-पुण्य से मिलती है समृद्धि: इस दिन गरीबों, ब्राह्मणों और कन्याओं को भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता है. पीले वस्त्र, चना दाल, हल्दी, केसर, फल, मिठाई और भगवद्गीता जैसे पवित्र ग्रंथों का दान करने से धन-संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

चांडिल: शहर के बाद अब गांव में भी पिस्टल का खौफ, रंगदारी नहीं देने पर निर्माण स्थल पर हमला - तीन गंभीर रूप से घायल

सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो पुराना बस्ती में अपराधियों का तांडव देखने को मिला, जहां शहर छोड़ अब गांवों में भी पिस्टल और रंगदारी का डर फैलता नजर आ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के सोनारी इलाके से 15 से 20 की संख्या में आए युवकों ने जबरन एक मकान निर्माण स्थल में घुसकर संवेदक और मजदूरों के साथ मारपीट की। आरोप है कि अपराधियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और काम बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के दौरान अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर निर्माण कार्य कर रहे कालटू सिंह को निशाना बनाते हुए खुलेआम धमकाया। वहीं कालटू सिंह सहित तीन लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 




स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के विरोध में डोबो गांव के ग्रामीणों ने आज पुरुष व महिलाएं एकत्रित होकर बैठक किया अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि जमशेदपुर सोनारी के रहने वाले अपराधी हथियार लेकर गांव में घुसे है और खुलेआम पिस्तौल लहराते हुए दहशत फैलाई। ग्रामीणों का कहना है कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव में भी 24 घंटे जान का खतरा बना रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाहरी अपराधियों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाई जाए और ग्रामीण इलाकों की शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित बना रह सकें 



RCMU ने किया कोलियरी का चक्का जाम, ट्रांसपोर्टिंग ठप*

बाघमारा :बीसीसीएल एरिया 04 के AkWMC टी. सी.सी का चक्का जाम करते हुए राष्ट्रीय कोलियरी यूनियन मजदूर ने किया धरना प्रदर्शन. प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्टिंग का कार्य घंटो रहा बाधित.जिसकी सुचना पाकर घटनास्थल पर APM और प्रशासक उमंग ठक्कर पहुचे.जहाँ धरना के अगुवाई कर रहे RMCU के केंद्रीय सचिव विजय सिंह उर्फ़ सनी सिंह से वार्ता कर कल का समय लिया. जिसके बाद धरना समाप्त किया गया.

वही बातचीत करते हुए RMCU के केंद्रीय सचिव सनी सिंह ने कहा है की स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये है.चेक पोस्ट को बाधित करते हुए कार्य ठप किये है. चेक पोस्ट के बाहर जो इनके जो वाहन चलते है वह अपने क्षमता से अधिक लोड रहते है. रोड काफ़ी जर्जर है,जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशनी होती है, साथ कई राहगीर ख़राब रोड के कारण कई बार गिर कर घायल भी हुए है.वही वार्ता करने आये प्रशासक उमंग ठक्कर ने कहा है की वार्ता सफल रहा है, कल का समय लिया गया है.


नए साल पर महादेव की भव्य आरती देखना मुश्किल! काशी विश्वनाथ मंदिर में जबरदस्त वेटिंग, इस तारीख तक टिकट फुल*

वाराणसी :-पीएम नरेंद्र मोदी के रिलिजियस टूरिज्म का सपना साकार हो गया है. काशी,अयोध्या जैसे दूसरे धार्मिक शहरों में अब हर दिन पर्यटकों की भीड़ रह रही है. काशी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. नए साल से पहले काशी पूरी तरह हाउसफुल है. काशी विश्वानथ मंदिर में भी भारी भीड़ है. इसके अलावा काशी विश्वनाथ के होने वाले सभी आरती के स्लॉट भी अगले 1 महीने के लिए बुक हैं.वैसे तो बाबा विश्वनाथ मंदिर में हर रोज उनकी 5 आरतियां होती हैं. सबसे पहले भोर के वक्त बाबा विश्वानथ की मंगला आरती होती है. इसी आरती से बाबा विश्वनाथ नींद से जगते हैं. इसके बाद मध्यान भोग आरती, सप्तऋषि आरती और श्रृंगार भोग आरती भी बाबा की जाती है. अंत में शयन आरती होती है, जिसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं. इनमें 4 आरतियों में शामिल होने के लिए टिकट की व्यवस्था मंदिर न्यास की ओर से की गई है.

29 जनवरी तक के टिकट बुकिंग फुल*

इस दिन बाबा के आरती का जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है. मंगला के साथ मध्यान भोग, सप्तऋषि और श्रृंगार आरती के सभी टिकट अगले एक महीने यानी 29 जनवरी तक के लिए बुक हो गए हैं. हालांकि मंगला आरती के लिए वेटिंग और भी लम्बी है. ऑनलाइन माध्यम से मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी ऑनलाइन बुकिंग होती है. इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग भी मंदिर न्यास के काउंटर से किया जा सकता है.

मैथनः1.60 करोड़ साइबर ठगी मामले में दिल्ली पुलिस कुमारधुबी पहुंची

मैथनः दिल्ली पुलिस टीम डेढ़ करोड़ से अधिक साइबर ठगी के मामले में सोमवार देर शाम कुमारधुबी बरडंगाल रविदास टोला पहुंची। मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद रविदास टोला निवासी शिव रविदास भी टीम के साथ थी। पूछताछ के लिये शिव को रिमांड पर लिया गया है। टीम शिव को लेकर उसके घर पहुंची व आवश्यक साक्ष्य जुटाये। टीम ने इस संबंध में कुछ नहीं बताया। सिर्फ इतना कहा कि कुछ साक्ष्य जुटाने के लिये यहां आये थे। टीम के सहयोग में कुमारधुबी ओपी के एएसआई सुरेश देवगम भी दल बल के साथ मौजूद थे। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शिव रविदास ने साइबर क्राइम टीम के साथ मिलकर 1.60 करोड़ की ठगी की थी। जिसमें अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इसी कड़ी में शिव के भाई शंभू रविदास को भी दिल्ली पुलिस ढूंढ रही थी। लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि निरसा के तिलतोड़िया स्थित ससुराल में उसने शरण ले रखी है। साक्ष्य जुटाने के बाद टीम शिव को लेकर वापस लौट गयी। 



लोगों में गुस्सा: बरडंगाल का रविदास टोला साइबर ठगी का सेफ जोन बना हुआ है। दर्जनों परिवार वर्षों से साइबर ठगी के काले कारोबार में शामिल हैं। ठगी में नाबालिगों को शामिल किया गया है। जिनका काम ठगी किये गये रूपये को एटीएम से निकालना है। लोगों का कहना है कि कई युवा लोभ में साइबर ठग टीम में शामिल हो रहे हैं। टीम को बड़ी राजनीतिक पार्टी का युवा नेता संचालन कर रहा है। उसके पास विभिन्न बैंक खातों के एटीएम कार्ड भी है। जिसे साइबर ठगी में इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस को बड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।

झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

राँची: झारखण्ड में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कई जिलों में 31 दिसंबर तक सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी आशंका जताई गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सोमवार को राँची का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में करीब एक डिग्री अधिक रहा।



बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार कांके में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राँची के कई ग्रामीण इलाकों में पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राँची केंद्र ने झारखण्ड के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूँटी और राँची में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से सुबह और देर रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वाहन चालकों को कोहरे के दौरान धीमी गति से चलने और जरूरत पड़ने पर फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं, ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत बताई गई है।

Breaking