Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

बिहार: तैरते शव, दुपट्टे से बंधे मासूम, हृदय विदारक घटना

बिहार : मुजफ्फरपुर में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी शव अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के पास नदी किनारे मिले हैं। हैरानी की बात ये है कि चारों 10 जनवरी से लापता थे। मृत महिला के पति कृष्ण मोहन कुमार ने सीधे तौर पर किडनैपिंग के बाद हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी को शादी की नीयत से अगवा किया गया और फिर बच्चों समेत बेरहमी से मार दिया गया। परिवार के मुताबिक, 12 जनवरी को थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। एक अनजान कॉल भी आया था, जिसमें महिला के अपहरण की बात कही गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उस वक्त कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। शव जब मिले तो महिला और तीनों बच्चों के शरीर दुपट्टे से बंधे हुये थे, जिससे साफ है कि यह आत्महत्या नहीं।




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। SSP कांतेश मिश्रा का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस इसे फिलहाल प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है, लेकिन पति के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

Republic Day 2026: फ्री में फुल ड्रेस रिहर्सल देखने का मौका, बुकिंग शुरू

इस साल 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनायेगा। कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां देश की सैन्य ताकत, शौर्य, आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखेगी। लेकिन इससे पहले भी आम जनता के लिए एक खास मौका है। दरअसल, गणतंत्र दिवस परेड से पहले होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल को आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।



कैसे बुक करें फ्री पास?

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रिहर्सल के फ्री पास आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in या Aamantran मोबाइल ऐप (Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध) के जरिये बुक किये जा सकते हैं।

कब से कब तक होगी बुकिंग?

15 जनवरी सुबह 9 बजे से 16 जनवरी तक या दैनिक कोटा पूरा होने तक

कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

पास बुकिंग और एंट्री के समय इनमें से कोई एक पहचान पत्र जरूरी होगा

आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट

रिहर्सल के दिन सख्त सुरक्षा जांच होगी, इसलिए हथियार, नुकीली या ज्वलनशील वस्तुयें साथ न ले जाये

बिहार: खूनी पतंगबाजी

बिहार : मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद वैशाली में हिंसक वारदात में बदल गया। हाजीपुर नगर के हथसारगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाबू टोला में दो किरायेदार परिवारों के बीच पहले बच्चों को लेकर कहासुनी हुई, जो देर रात गोलीबारी तक पहुंच गई। फायरिंग में दिलीप राम घायल हो गया। दिलीप हाजीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मी है और मूल रूप से महुआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिंघाड़ा का निवासी है। वह पिछले एक साल से बाबू टोला में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। आरोपी भी उसी इलाके में किराये के मकान में रहता है। गोली दिलीप की जांघ में लगी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया और हालत गंभीर देखते हुये पटना रेफर कर दिया गया।




घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SDPO सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुये पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक पिस्टल, दो खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, पतंग उड़ाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था, इसी दौरान फायरिंग की गई। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यूपी: लालची सौतेले बेटे ने जो कुछ किया, भगवान न करें

UP : यूपी के मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के गुप्ता भवन में भोरे-भोर जो कुछ हुआ, उसने पूरे जिले को दंग कर दिया। इल्जाम है कि सौतेले बेटे राहुल ने अपनी सौतेली मां ऊषा गुप्ता और सौतेले भाई आयुष गुप्ता की भुजाली से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादा और नहर में फेंकने निकल पड़ा, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। करीब 150 मीटर पहले आयुष का शव सड़क पर गिर गया। ऊषा गुप्ता का शव नहर में फेंकने के बाद जब राहुल वापस लौटा, तो राहगीरों की नजर उसपर पड़ गई और शोर मच गया।



हंगामा होते ही आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुये उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि पिता की मौत के बाद करोड़ों की संपत्ति और ठेकेदारी को लेकर तनाव था। परिवार रजिस्टर से नाम कटने के शक ने आग में घी डाल दिया। यही विवाद धीरे-धीरे नफरत बना और नफरत ने कत्ल करा दिया।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भुजाली, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली

राँची : झारखंड बंद का ऐलान

राँची : खूंटी के आदिवासी आंदोलनकारी और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है। यह बंद भूमि लूट, खनन माफिया और आदिवासी समाज पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में बुलाया गया है। संगठनों के अनुसार, 7 जनवरी को अड़की थाना क्षेत्र के जमुआदाहा के पास सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे 56 गांवों की पारंपरिक पड़हा व्यवस्था के प्रमुख और जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के अहम चेहरा थे। 



आदिवासी संगठनों का आरोप है कि यह हत्या साजिश के तहत की गई है। हत्या के बाद 8 जनवरी को खूंटी बंद रहा। संगठनों ने बंद को शांतिपूर्ण बताते हुये राज्यभर में बाजार, स्कूल-कॉलेज, परिवहन और सरकारी-निजी कार्यालय बंद रखने की अपील की है।

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

प्रेमचंद-शरतचंद्र मेमोरियल सेरेमनी में TPI इंग्लिश स्कूल का परचम, कविता व इंग्लिश स्पीच में प्रथम पुरस्कार हासिल

 

जमशेदपुर: करिम सिटी कॉलेज, साकची में 21 दिसंबर 2025 को आयोजित प्रेमचंद-शरतचंद्र मेमोरियल सेरेमनी 2025 में TPI इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं में बाज़ी मार ली। छात्रों ने कविता एवं इंग्लिश स्पीच प्रतियोगिता (Gineup-C श्रेणी) में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्रेसिव कल्चरल एसोसिएशन (PCA) एवं सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (SPAC) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, लेकिन TPI इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता न केवल TPI इंग्लिश स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।



अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

हिंदुस्तान की सेना ने अपनी वीरता और पराक्रम से विश्व युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा ली है। क्योंकि भारतीय सेना सिर्फ हथियारों के बल पर युद्ध नहीं लड़ती बल्कि उनके जोश जुनून और देश की मिट्टी के प्रति निष्ठा उन्हें मजबूत करती है। देश तो 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हो गया लेकिन भारतीय सेना का इतिहास 15 जनवरी 1949 को बदला। 

इसी दिन लेफ्ट जनरल के एम करिअप्पा, जो बाद में फील्ड मार्शल बने, ने ब्रिटिश साम्राज्य के तत्कालीन कमांडर जनरल सर् फ्रांसिस रॉय बूचर से कमांड हस्तांतरित किया। भारतीय सेना इएलिये प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को आर्मी दिवस के रूप में मनाती है और दिल्ली के परेड में आर्मी जनरल सलामी लेते हैं। यह दिन सेना के उन सभी शहीदों को सम्मान समर्पित करने का है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने आज शहीद स्मारक गोलमुरी सेना दिवस मनाने का फैसला लिया। मुख्य अतिथि एवं संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक कटिंग कर थल सेना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने थलसेना की शुभकामनाएं सभी को देते हुए कहा कि संगठन का यह प्रयास रहेगा कि वे परिवारों के हर सुख दुख के साथी बने।सेना दिवस का केक कटवाया गया के बीच मिठाई का वितरण किया गया और उनके साथ नास्ते का आनंद उठा

 संगठन के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ दे सम्मानित किया गया। शूरवीर नरसिंह सिंह जसवीर सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह एवं श्री राजीव कुमार द्वारा स्वागत भाषण प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथी मौजूद रहै जिसमे जितेन्द्र सिंह,सके सिंह जसबीर सिंह नवल किशोर पाठक राजीव कुमार परमहंस यादव विकास कुमार जीतेन्द्र सिंह किशोर प्रसाद रास कुंज शर्मा DN सिंह हरि राम कामत सुरेंद्रनाथ पांडे देव नारायण सिंह राम बाबू LB सिंह जी हरि सिंह सतीश प्रसाद किशोर कुमार , मनजीत सिंह संतोष कुमार सिंह प्रेम नाथ राकेश कुमार पांडे रोशन कुमार सिंह हरि शंकर पांडे एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

चाईबासा में रोटी बैंक यूथ क्लब की पहल, गरीबों को मिली ठंड से राहत

चाईबासा: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी 2026 को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटी बैंक यूथ क्लब, चाईबासा द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास किया गया, जहां बड़ी संख्या में गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबल प्रदान किए गए।

इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में मयूर होटल के संतोष गुप्ता, फॉर यू क्रिएशन के अनुज सिंहा, ए.के. स्टेशनरी के कोमल कालिंदी, दीपिका देवी एवं चांदनी देवी का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रोहित सिंहा, शुभम सिंह राजपूत, पृथ्वी राज, खुदिया तिर्की, पारस अग्रवाल, अरविंद कालिंदी, अख्तर, जमदार पूर्ति सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब, चाईबासा के सदस्यों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में किया गया छोटा-सा प्रयास भी जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बन सकता है। मानवता एवं सेवा भावना से किया गया यह कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करता है।

सुकमा में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 29 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे

 छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और प्रभावी रणनीति के चलते 29 पुरुष नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण जिले में शांति और सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गोगुंडा कैंप की स्थापना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की सक्रिय मौजूदगी, सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन का सीधा असर नक्सल गतिविधियों पर पड़ा। दबाव बढ़ने के साथ नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सभी नक्सलियों ने SP किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति की जानकारी दी, जिससे वे सामान्य जीवन की ओर लौटने के लिए प्रेरित हुये।नक्सलवाद गिन रहा अपनी अंतिम सांसें: सरकारी नीतियों से प्रभावित या मरने का खौफ? 29 माओवादियों ने डाले हथियार -


JAC बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं

 राँची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राओं की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जैक बोर्ड के मुताबिक 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक चलेगी। ये परीक्षायें प्रथम पाली (सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे) में होंगी। वहीं 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षायें 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे) में आयोजित की जायेंगी।

10वीं की प्रमुख तिथियां

3 फरवरी: आईटी/वोकेशनल

4 फरवरी: हिंदी

7 फरवरी: सामाजिक विज्ञान

9 फरवरी: विज्ञान

11 फरवरी: गणित

13 फरवरी: अंग्रेजी

12वीं का शेड्यूल

13 फरवरी: अंग्रेजी

16 फरवरी: पॉलिटिकल साइंस/संस्कृत

18 फरवरी: हिंदी ‘E’, इंग्लिश ‘A’

20 फरवरी: हिंदी ‘A’, इंग्लिश ‘A’, संगीत

23 फरवरी: अतिरिक्त भाषाएं (उर्दू, बांग्ला, उड़िया आदि)

प्रैक्टिकल परीक्षा

जैक बोर्ड के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षायें 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने कहा कि समय पर परीक्षा कार्यक्रम जारी करने का उद्देश्य छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर देना है। साथ ही उन्होंने अपील की कि छात्र केवल JAC की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल से मिली सूचना पर ही भरोसा करें।

Breaking