Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 2 मई 2025

मंदिर प्रांगण में एक जय मासा व यज्ञ स्थल बनाया गया था लेकिन रमेश हसदा ने जबरन रास्ता के लिए उसे तोड़ दिया ~ कालिंदी | थाना में लिखित शिकायत दिया गया ~ कमिटी

आदित्यपुर :गुरुवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत एफ रोड समीप स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर के प्रांगण में स्थित "जय मासा" तोड़ने का मामले को लेकर 50 से भी अधिक मंदिर कमेटी के सदस्य एवं अन्य मंदिर कमेटी के मेंबर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी विनोद तिर्की से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। 
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 10:30 बजे करीब रमेश हसदा के परिवार के सदस्यों एवं अन्य चार से पांच व्यक्तियों द्वारा मंदिर प्रांगण में बने 'जय मासा ' को बिना मंदिर कमेटी को जानकारी दिए तोड़ दिया गया है।
 जिससे बस्ती वासी में काफी आक्रोश व्याप्त है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शत्रुघ्न कालिंदी ने जानकारी दी कि मंदिर प्रांगण में एक जय मासा व यज्ञ स्थल बनाया गया था लेकिन रमेश हसदा ने जबरन रास्ता के लिए उसे तोड़ दिया है। मंदिर कमेटी ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी कार्रवाई के नाम पर लीपापोती कर रहे हैं। घटना घटित हुए दो दिन से ऊपर हो चुका है। लिखित आवेदन देने के बावजूद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि जमीन मंदिर कमेटी का है। उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक पूजा स्थल है, मंदिर को क्षति पहुंचाना एवं मंदिर में गंदगी फैलाना कहीं से भी उचित नहीं है। "जय मासा" तोड़ने का फोटो और वीडियो भी बनाया गया है फिर भी कानूनी कार्रवाई करने में विलंब की जा रही है। 
वहीं भाजपा नेता सावन गुप्ता ने बताया कि मंदिर को क्षति पहुंचने का मामला लगातार थाने पहुंच रहा है थाना प्रभारी कार्रवाई करने की जगह टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो मंदिर कमेटी एवं बस्ती वासी एसपी ऑफिस जाकर दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने के लिए लिखित आवेदन देंगे। अगर हमारी मांगों को पूरी नहीं की जाती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आए दिन लगातार आदित्यपुर क्षेत्र में मंदिरों को क्षति पहुंचाई जा रही हैं।
इस संदर्भ में स्थानीय निवासी मंगल महतो ने जानकारी दी कि जमीन मेरे दादा और परदादा की थी। जिसे मैंने 2004 में ही मंदिर निर्माण के लिए दान में दे दिया हूँ, जबरन रास्ता के लिए जयमासा तोड़ने से मैं काफी हताश हूं।
स्थानीय निवासी केदारनाथ जायसवाल ने जानकारी दी कि मंदिर से हमारी आस्था जुड़ी है, मंदिर जाकर पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर के प्रांगण में बने "जय मासा" तोड़ना उचित नहीं। जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

 इस संदर्भ में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने दी कि जानकारी मंदि रको क्षति पहुंचने का मामला की जांच की जा रही है, दोनों पक्षों को जमीन का पेपर प्रस्तुत करने की बात कही गई है, जिसमें एक पक्ष द्वारा जमीन का पेपर प्रस्तुत भी किया गया है, मामला जमीन से संबंधित है। जिसे अंचल अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है।

गुरुवार, 1 मई 2025

बहरागोड़ा : अवैध घुसपैठ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व बांग्लादेशी घुसपैठ के विषय के बारे में विस्तार पूर्वकको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने की भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक....

बहरागोड़ा संवाददाता


बहरागोड़ा: बृहस्पतिवार को प्रखंड क्षेत्र के एन एच 18 किनारे अवस्थितन वन विश्रामगार परिसर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चाकुलिया में बने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व बांग्लादेशी घुसपैठ के विषय के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. वहीं इन विषयों पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को कई सारे दिशा निर्देश दिए. साथ ही इस विषय पर उन्होंने कहा पूरे झारखंड में इन दिनों जनसांख्यिकी भारी बदलाव हो गया है. जिसका मुख्य कारण बांग्लादेशी घुसपैठ का बड़ा रफ़्तार से वृद्धि होना . यदि समय पर समाज को अगर नहीं जगाएंगे तो जन आंदोलन कैसे होगी. बहुत जल्दी यह चर्चा का विषय बन गया. बहुत ही बड़ा जन आंदोलन होने में इससे देर नहीं है. चाकूलिया जैसे जगह जहाँ पर जन्म प्रमाण बनाया गया वहां पर उस समुदाय का संख्या न के बराबर.लेकिन तीन हजार जन्म प्रमाणपत्र बनना काफी दुःखद विषय है. इसलिए पूरा झारखंड में एक जन आंदोलन करके बांग्लादेशी घूसपैठ एवं धर्म परिवर्तन को भी हाल में रोकना पड़ेगा. जिसके लिए बिना जन आंदोलन के यह संभव नहीं है. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साऊ,सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि,सौमित्र ओझा,
राजकुमार कोर,श्रीबतसो घोष,गौरी शंकर महतो, पिक्लु घोष, चंदन सीट, श्याम दे, कृष्ण पाल राजकुमार कोर आदि उपस्थित थे.

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा विधानसभा के चाकुलिया प्रखंड स्थित चौठिया गांव में विश्व मजदूर दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया...

बहरागोड़ा संवाददाता


बहरागोड़ा विधानसभा के चाकुलिया प्रखंड स्थित चौठिया गांव में विश्व मजदूर दिवस बड़े धूमधाम और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री समीर कुमार मोहंती शामिल हुए, जिन्होंने लाल झंडा फहराकर मजदूर वर्ग को सम्मानित किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में विधायक जी ने कहा कि मजदूर वर्ग हमारे देश की रीढ़ है, उनके परिश्रम से ही देश की प्रगति संभव है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा,सचिव बलराम महतो,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, भित्ति सुंदन महतो,गौतम दास,ग्राम प्रधान भागवत टुडू,नगर पंचायत के सचिव सुजीत दास,राम बास्के,मनोज महतो,मिथुन कर,मनोज गोप,कीर्ति महतो, रंजीत दास,सहदेव गोप,संजीत सिंह,ग्वाला दत्त बड़ी संख्या में मजदूर, मजदूर यूनियन अध्यक्ष रामदास मुर्मू,सनातन हांसदा,लखन सोरेन, सुराई टुडू,खुदीराम हांसदा,मनोज महतो,मुकुंद मुर्मू,लखन मुर्मू,रतन मुर्मू,संजीत महतो,महेंद्र महतो, दुवाई मुर्मू,अरुण हांसदा,डोमेन मुर्मू और सभी मजदूर यूनियन सदस्य ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

सरायकेला:-मेहनतकश श्रमिकों का सम्मान जन-जन की प्रवृत्ति होनी चाहिए - मनोज चौधरी.....

सरायकेला संवाददाता


सरायकेला: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा चिर-परिचित अंदाज में सफाई मित्रों का सम्मान किया उनसे सम्मान पाकर नगर पंचायत कर्मी गदगद हो गए श्री चौधरी द्वारा सेवादूतों को तिलक चंदन लगाकर व उनपर पुष्प वर्षा करते हुए वंदन किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे सपनों को साकार व समाज में विकास की गाथा गढ़ने वाले मजदूर/शिल्पकार भाई बहनों को समुचित सम्मान, उचित मजदूरी, श्रमिक कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए वे प्रतिबद्ध है पिछले दिनों श्री चौधरी के प्रयासों से न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी हुई जिससे लगभग हर मजदूर को ₹1500 महीना का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। मजदूर दिवस का दिन उन सभी श्रमिकों और मजदूरों को समर्पित है जो कड़ी मेहनत करके समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते है। मजदूर दिवस का मुख्य उद्देष्य मजदूरों अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सम्मान देना है। मजदूर राष्ट्र की रीढ़ है। उनका परिश्रम ही उद्योगों, कृषि, निर्माण और अन्य क्षेत्रों की गति देता है। मौके पर उपस्थित महेश जारिका,नगर प्रबंधक मानस पट्टनायक, प्रहलाद कुमार साहू, श्यामसुन्दर कामिला, धीरेन्द्र सतपथी, रत्नेश्वर पटनायक, रोहित कुमार साहु,लालू प्रसाद महतो, समीर कुमार रजक, बबन कुमार, अर्जुन गोप एवं काफी संख्या में सफाईमित्र मौजूद थे।

सरायकेला:-घोड़ालांग गाँव में राधा-कृष्ण मंदिर के निर्माण को लेकर किया भूमि पूजन,श्रद्धालुओं में खुशी....

सरायकेला संवाददाता:- सुशील कुमार


सरायकेला प्रखंड अंतर्गत घोड़ालांग गांव में कल राधा कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर पंडित दीनदयाल मिश्रा , पं चित्रसेन मिश्रा , पं मंगल कुमार मिश्रा ने विधिवत भूमि पूजन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार से गांव में माहौल भक्तिमय हो गया है। भूमि पूजन देखने के लिए काफी संख्या में गांव के लोग पहुंचे हुए थे। भूमि पूजन घोड़ालांग गाँव के घासीराम महतो एव उनके धर्म पत्नी पूर्णिमा महतो ने की।भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।अनुभवी राजमिस्त्री के हाथों मंदिर बनाया जाएगा ।बताते चलें कि यह मंदिर श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ की दिव्य यज्ञ स्थल में ही बनाई जा रही है।जिसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधा उपलब्ध होगी।निर्माण समिति मंदिर को बेहतर लुक देने की तैयारी है। मौके पर भद्रनाथ महतो, जगदीश महतो, गुरुप्रसाद महतो, हीरालाल दास, घासीराम महतो, पंचानन महतो, नंदलाल उरांव, कृष्ण चंद्र उरांव, भृगु महतो, सनत उरांव, हेमंत महतो, रायबु गोप, विमल सरदार, अरविंद सरदार समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

कोल्हान मजदूर संघ द्वारा आज मजदूर दिवस के मौकेपर सिकांगो अमेरिका के ऐतिहासिक मजदूर आंदोलन को याद करते हुए शिकांगों के शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

कोल्हान मजदूर संघ द्वारा आज मजदूर दिवस के मौके
पर सिकांगो अमेरिका के ऐतिहासिक मजदूर आंदोलन को याद करते हुए शिकांगों के शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई 
मोके पर कोल्हान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कौंग्रेस का जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार द्वारा आदित्यपुर अधौगिक क्षेत्र के दर्जनों मजदूर साथियों को अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया 
इसमौके पर अंबुज कुमार ने बताया की हज़ारों श्रमिकों की शहादत के बाद मज़दूरों को कई श्रम सुविधाएं दुनियाभर में उपलब्ध हुआ हैं प्रांतु आज भारत सरकार फोर बेज लेबर कोड लागू करके मजदूरो को नुक़सान पहुँचाना चाहती हैं यह सब बड़े पूँजीपतियों के इशारे पर किया जा रहा जिसका कोल्हान मजदूर संघ सदैव विरोध करेगा 
कार्यक्रम में उपस्थित कामगारो को विभिन्न श्रम क़ानूनों की जानकारी भी प्रदान की गई 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामशंकर पांडे ज्ञानेंद्र मुन्ना सिंह विजय झा कृष्णकांत झा कृष्ण महतो सुकुमार साहू गंगा प्रधान प्रवीण कुमार विजय झा बिजली झा लाल्टू महतो अभिषेक अरुण अभिजीत कुमार अंजनी प्रसाद नरेश प्रधान सुभाष प्रधान आदि मौजूद रहे

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इंटक ने साड़ी एवं गमछा वितरण कर मजदूर दिवस मनाया : के.पी तिवारी

आदित्यपुर : इंटक, सरायकेला -खरसावां जिला कमेटी द्वारा 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर इंटक, सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष केपी तिवारी के नेतृत्व में मजदूर महिलाओ एवं पुरुष के बिच के बिच 200 साड़ी एवं 200 गमछा वितरण किया कार्यक्रम का आयोजन आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में आयोजित किया गया .जिसमें बड़ी संख्या में कोल्हान क्षेत्र से महिला एवं पुरुष मजदूरों को सम्मानित किया गया इस मौके पर इंटक द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र समेत पूरे कोल्हान में मजदूरों के दशा और दिशा बदलने को लेकर विचार विमर्श भी कि गई । जिला अध्यक्ष केपी तिवारी ने बताया कि मजदूर दिवस के अवसर पर इंटक के सदस्यों ने गरीब महिलाओं के बीच साड़ी और गमछा वितरित किए। यह वितरण कार्यक्रम इंटक के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने स्थानीय गरीब महिलाओं को सहायता प्रदान की। 
इस कार्यक्रम के माध्यम से, इंटक के सदस्यों ने मजदूरों के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और गरीब महिलाओं को कुछ राहत प्रदान करने का प्रयास किया। 
यह खबर इंटक द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम को दर्शाती है, जहां मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद भी की जाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लेकर जिला कमेटी इंटक का महवपूर्ण योगदान रहा मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सुशील सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश बालमुचू, मीरा तिवारी शशि आचार्य शामिल थे।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विशेष रूप से मना "अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस"!

मज़दूर दो वक्त की रोटी को मजबूर हो सकते हैं, पर एक सच तो ये भी है कि उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हमें ही है। मज़दूर हमारे समाज का वह अमूल्य अंग है, जिसके बिना न सिर्फ हमारे काम रुक जाएंगे बल्कि हमारे सपने भी अधूरे रह जाएंगे।

01 मई "अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस" के रूप में मनाया जाता है। यह एक दिन हम अपने मज़दूर भाई बहनों को समर्पित करते हैं। वे हर रोज़ किसी न किसी तरह से हमारे जीवन का हिस्सा बनते हैं कभी चाय का कप पकड़े हुए, कभी पौधों को पानी देते हुए, कभी हमारी रोज़ मर्रे की चीजों का ध्यान रखते हुए। ये एक दिन उनके मेहनत को उजागर करने का दिन है। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है, बल्कि मज़दूर के बिना हमारे बाकी सारे काम रुक जाएंगे।

जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में बड़े ही शानदार तरीके से "अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस" का आयोजन किया गया। इसका मूल उद्देश्य मज़दूरों के प्रति सद्भावना एवं सम्मान को उजागर करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया गया।  इसके पश्चात विश्वविद्यालय की छात्रों ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात, इस कार्यक्रम के अतिथि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के तमाम वर्कर्स को सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्रों ने बॉलीवुड गानों पर नृत्य प्रदर्शन कर सभी का मनोरंजन किया। इसी बीच विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने एक नाटक प्रस्तुत किया। जिससे उन्होंने यह स्थापित किया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है और सभी का काम समान रूप से मुश्किल होता है। इसके पश्चात, विश्विद्यालय के एक छात्र ने अपनी कविता के माध्यम से एक मज़दूर की ज़िंदगी को बख़ूबी टटोला और सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।
कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने इस खास अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारे विश्विद्यालय के सबसे प्रमुख अंग हैं हमारे सभी स्टाफ। इनके होने से हमारे विश्वविद्यालय की खूबसूरती बनी रहती है।
नेताजी सुभाष विश्विद्यालय के माननीय शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम ने अतिथि गण को संबोधित किया और कहा "इस समाज में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप से एक दूसरे पर निर्भर होता ही है।आज आप लोग अपना काम अच्छे से करते हैं, तभी हम अपने काम में मन लगा पाते हैं।"

कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणी, प्रो. नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम,  आईटी विभाग के अधिष्ठाता, प्रो. डॉ. रंजन मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्याक्षा और संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।