Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 20 जुलाई 2025

बहरागोड़ा:-एक पेड़ मां के नाम” – घाघरा में 76वां वन महोत्सव, सांसद-विधायक ने किया पौधारोपण, लगेगा 30 हज़ार पौधों का जंगल....


बहरागोड़ा संवाददाता



बहरागोड़ा प्रखंड के घाघरा गांव स्थित फुटबॉल मैदान में शनिवार को 76वां वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। सामाजिक वानिकी प्रमंडल, आदित्यपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक समीर कुमार महंती शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों को प्रतीक रूप में पौधे भेंट किए गए। सांसद ने दिया संदेश सांसद महतो ने कहा, “हर वर्ष मां के नाम एक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ों की कटाई से जलवायु संकट गहराता जा रहा है। हमें इसे जन आंदोलन बनाना होगा।” विधायक का आह्वान विधायक समीर महंती ने कहा, “वन महोत्सव को सामाजिक आंदोलन बनाएं। हर व्यक्ति 5 पौधे लगाए। जंगल कटने से हाथी गांवों की ओर आ रहे हैं, संतुलन जरूरी है।” 30 हज़ार पौधों का लक्ष्य वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि घाघरा में 30,000 पौधे लगाए जाएंगे। स्थानीय लोगों की सहभागिता से यह क्षेत्र हरित वन बनेगा। सामूहिक शपथ और पौध वितरण मुखिया विधान चंद्र मांडी के संचालन में कार्यक्रम में पर्यावरण की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य ‘हरित झारखंड’ की ओर ठोस कदम बढ़ाना था।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें