बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चित्रेश्वर शिव मंदिर मे सावन माह का पहला सोमवार, भोलेनाथ की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी अवसर पर आज चित्रेश्वर के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
इस पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी चित्रेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिपूर्वक शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की।
राजकुमार सिंह ने कहा कि सावन महीना भगवान शिव की आराधना का श्रेष्ठ समय होता है। चित्रेश्वर जैसा ऐतिहासिक स्थल सिर्फ पूजा का स्थान नहीं बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
मंदिर कमेटी के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों ने राजकुमार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतज़ाम किए गए थे।
जानकारी हो की पूर्व जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में शुद्ध पानी के लिए एक वाटर कूलर भी दिया गया था
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें