Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 29 सितंबर 2025

बड़ा आमदा पंचायत में संघ शताब्दी वर्ष पर विजयदशमी उत्सव सह पथ संचलन का आयोजन

 खरसावां प्रखंड अंतर्गत बड़ा आमदा पंचायत परिसर पर संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयदशमी उत्सव सह पंथ संचालन का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं शस्त्र पूजन के साथ हुआ इसके उपरांत हुई बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता गौर गोविंद साह जो ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु पंच परिवर्तन का आह्वान किया। 

इसके तहत नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता सामाजिक समरसता का विस्तार कुटुंब प्रबीधन द्वारा परिवार में संस्कार पर्यावरण संरक्षण हेतु जन सहभागिता। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल संगठन तक सीमित नहीं। बल्कि संपूर्ण समाज के जागरण और निर्माण की दिशा में एक संगठित प्रयास है। यह प्रयास एक विकसित संगठित और संवेदनशील राष्ट्र की नीव बनेगा। संघ के 100 वर्ष सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्य प्रमुख गौर गोविंद साह, खंड कार्यवाह लक्ष्मीकांत महतो, बिहिप प्रखंड अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव, खण्ड बाल कार्य प्रमुख गकुल महतो सहित काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के गण मान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। 





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking