Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 1 सितंबर 2025

बहरागोड़ा:-पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आंदोलनकारी सौमित्रा ओझा के घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना..........

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बहरागोड़ा प्रखंड के गम्हरिया स्थित आंदोलनकारी सह उनके करीबी सौमित्रा ओझा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सौमित्रा ओझा के पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। आंदोलनकारी सौमित्रा ओझा के पिता चितरंजनओझा का हाल ही में निधन हो गया था। इस दुखद सूचना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन स्वयं उनके आवास पर पहुंचे और परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि—यह क्षति अपूरणीय है, परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखना चाहिए। पूरी पार्टी और हम सब इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। उनकी मौजूदगी से परिवारजनों को ढांढस मिला। चंपई सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें