Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 7 नवंबर 2025

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से गूंजा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह का प्रांगण।

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम देशभक्ति और एकता का संदेश देती है ः प्रशांत कुमार प्रधान*

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में वंदे मातरम् गीत का प्रार्थना सभा में सामूहिक गायन हुआ। उक्त गायन में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पूरा विद्यालय परिवार भाग लिया।


विद्यालय की शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने छात्र-छात्राओं को बंकिम चंद्र चटर्जी के रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् देशभक्ति और एकता का संदेश देती है। इस गीत ने धर्म और देश प्रेम को एक साथ जोड़े रखने का कार्य किया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, प्रदीप कुमार महतो एवं ब्रज किशोर कुमार बेदिया ने भी राष्ट्रीय गीत के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर अपने विचार व्यक्त किये।

मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ सैकड़ो बच्चे मौजूद थे।









0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking