Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 1 नवंबर 2025

कुचाई के मेरम जंगा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी

कुचाई प्रखंड के गीमियाडीह पंचायत स्थित मेरम जंगा गांव के जरागीडा टोला में पिछले दो माह से 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा था। पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी। और ग्रामीण को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था गांव के लोगों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा था बिजली नहीं रहने से शाम में बच्चों की पढ़ाई में बाधित हो रही थी ग्रामीणों ने लिखित आवेदन पत्र पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नाम पर कुचाई प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा को एक ज्ञापन सौंपा था। 

इसकी सूचना तत्काल पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसका उद्घाटन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने फीता काटा कर किया। इस गांव में बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई ट्रांसफार्मर बदलने से गांव के लोगों को अब प्राप्त बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बधाई दिया है। नया ट्रांसफार्मर उद्घाटन के अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking