बहरागोड़ा: शनिवार को बहरागोड़ा के खण्डामौदा गांव में अचानक हड़कंप मच गया. जंगल से निकल कर एक विषैले कोबरा सांप गांव के निवासी शंकर बेहेरा के घर में देखे जाने से लोग बुरी तरह डर गए.सांप की तेज फुफकार सुन कर परिवार के लोग डर के मारे घर में भागने लगे। घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घर वालों ने तुरंत मामले की जानकारी पश्चिम बंगाल के जाने-माने स्नेक कैचर शंभु दास को दी।सूचना मिलते ही शंभु दास बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद, उन्होंने इस विषैले कोबरा को आख़िरकार पकड़ लिया और उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गए।स्नेक कैचर शंभु दास ने बताया कि रेस्क्यू किए गए इस कोबरा को जल्द ही उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। शंभु दस ने लोगों से इस तरह की घटना के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की. उन्होंने कहा सांप के काटने की स्थिति में किसी भी तरह के झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़कर, अति शीघ्र निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराएं। शंभु दास के इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की साँस ली।
रविवार, 2 नवंबर 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें