श्री गणेशाय शिव सेवा सदन, कोलाबिरा द्वारा आयोजित वार्षिक वन भोज सम्मेलन समारोह आज मुड़िया पंचायत अंतर्गत जीवनपुर स्थित फार्म हाउस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वन भोज कार्यक्रम में मुड़िया, बिरवांस दुगनी, चमारू एवं नारायणपुर पंचायत क्षेत्र के युवा, बुद्धिजीवी वर्ग एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने वन भोज का आनंद लिया। साथ ही श्री गणेशाय सेवा सदन द्वारा आगामी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी को आयोजित होने वाली संस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर कोलाबिरा निवासी श्री साधन महतो को भारतीय जनता पार्टी, गम्हरिया पश्चिम भाग का प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर श्री गणेशाय सेवा सदन की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन के विस्तार के तहत नई कमेटी का गठन भी किया गया।
नव-मनोनित कमेटी इस प्रकार है—
संरक्षक : साधन महतो
अध्यक्ष : चंदन महतो
उपाध्यक्ष : रामकृष्ण महतो
उपाध्यक्ष : छोटेलाल नायक
सचिव : जयप्रकाश महतो
सह सचिव : केशव सिंह
कोषाध्यक्ष : रामेश्वर नायक
सह कोषाध्यक्ष : केशव महतो
कार्यालय प्रभारी : राहुल केवट एवं विनोद महतो
प्रवक्ता : अजय महतो
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण महतो, सीताराम महतो, सुभाष महतो, सदानंद लोहार, जितेन महतो, अजय लोहार, नयन नायक, कार्तिक नायक, हरी शर्मा, पप्पू बिहारी, दिनेश महतो, रवि महतो, चौधरी महतो, जयशंकर महतो, अनिकेत शर्मा, सोहन मार्डी, लखविंदर कालिंदी, मोती खान एवं मुख्तार अहमद सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें