Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 14 दिसंबर 2025

भाजपा ने सरायकेला-खरसावां जिले के सात मंडल अध्यक्षों व प्रतिनिधियों की घोषणा की

भाजपा पार्टी कार्यालय में शनिवार को सरायकेला खरसावां जिले के सात मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि की घोषणा कर दी। मौके पर उपस्थित चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं चुनाव प्रभारी जटाशंकर पांडे द्वारा इसकी औपचारिक रूप में घोषणा की गई। इस दौरान पार्टी कार्यालय में माल्यार्पण कर सभी नए मॉडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि को स्वागत की गई। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के अनुमोदन एवं जिला पर्यवेक्षक की सहमति के पश्चात भाजपा जिला में संगठन पर्व के अंतर्गत संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि घोषणा किया गया । 



नोमडीह पश्चिम-- जयंत रजक, प्रतिनिधि मिहिर चंद्र महतो, चांडिल मध्य --- जगदीश महतो, प्रतिनिधि प्रभात कुमार पोद्दार, चौका --चामू भुईयां, प्रतिनिधि जगदीश सिंह मुंडा, गम्हरिया पश्चिम---साधन कुमार महतो, प्रतिनिधि कृष्णा दास, खरसावा पूर्वी---अखिलेश कुमार महतो, प्रतिनिधि होपना सोरेन, सरायकेला ---मुरली प्रधान, प्रतिनिधि अश्विनी सिंह देव, खरसावा पश्चिम ---धर्मेंद्र प्रधान, प्रतिनिधि विश्वजीत प्रधान, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि संगठन महापर्व भाजपा सरायकेला खरसावां जिला का सात मंडल का चुनाव संपन्न हुआ उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, जिला परिषद अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी खरसावां विधानसभा सोनाराम बोदरा,जटाशंकर पांडे, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, सुनील श्रीवास्तव, हरे कृष्णा प्रधान, रमेश हांसदा, देवाशीष राय, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू सहित काफी संख्या में जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।













0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking